MP में 24 घंटे में फिर ओला-बारिश:भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभागों में अलर्ट; कड़ाके की ठंड पड़ेगी

MP में 24 घंटे में फिर ओला-बारिश:भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभागों में अलर्ट; कड़ाके की ठंड पड़ेगी

news image

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Alert In Bhopal, Ujjain, Gwalior, Chambal, Sagar, Rewa And Shahdol Divisions; Cold From 24

मध्यप्रदेश2 घंटे पहलेलेखक: अनूप दुबे

मध्यप्रदेश में 24 घंटों के दौरान दो बार मौसम बदलेगा। अगले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। पाकिस्तान से आने वाली ठंडी हवा 21 जनवरी से सक्रिय हो जाएगी। इससे शुक्रवार से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओले गिर सकते हैं। 24 जनवरी से फिर कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। 5 दिन तक शीतलहर चलेगी।

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि 21 और 22 जनवरी को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ओले गिर सकते हैं। 23 जनवरी को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। यह बारिश का अंतिम दौर हो सकता है।

24 जनवरी से कड़ाके की ठंड
वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि जनवरी के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की ठंड रहेगी। करीब पांच दिन तक प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर चल सकती है। इससे दिन में भी ठिठुरन बढ़ जाएगी।

21 जनवरी को एक और सिस्टम बनेगा
उत्तरी बांग्लादेश के ऊपर चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। ईरान के ऊपर हवाएं (पश्चिमी विक्षोभ) एक ट्रफ के रूप में हैं। अब 21 जनवरी से एक और सिस्टम सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में दो दिन बारिश ओले गिर सकते हैं। 23 जनवरी को भी कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

यहां दिन सबसे ठंडे रहे
प्रदेश में बुधवार को दिन में सबसे ज्यादा ठंड भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, छतरपुर, रीवा और टीकमगढ़ में रही। यहां पर तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया।

Hindi NewsLocalMpAlert In Bhopal, Ujjain, Gwalior, Chambal, Sagar, Rewa And Shahdol Divisions; Cold From 24मध्यप्रदेश2 घंटे पहलेलेखक: अनूप दुबेकॉपी लिंकवीडियोमध्यप्रदेश में 24 घंटों के दौरान दो बार मौसम बदलेगा। अगले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। पाकिस्तान से आने वाली ठंडी हवा 21 जनवरी से सक्रिय हो जाएगी। इससे शुक्रवार से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओले गिर सकते हैं। 24 जनवरी से फिर कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। 5 दिन तक शीतलहर चलेगी।मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि 21 और 22 जनवरी को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ओले गिर सकते हैं। 23 जनवरी को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। यह बारिश का अंतिम दौर हो सकता है।24 जनवरी से कड़ाके की ठंडवैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि जनवरी के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की ठंड रहेगी। करीब पांच दिन तक प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर चल सकती है। इससे दिन में भी ठिठुरन बढ़ जाएगी।21 जनवरी को एक और सिस्टम बनेगाउत्तरी बांग्लादेश के ऊपर चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। ईरान के ऊपर हवाएं (पश्चिमी विक्षोभ) एक ट्रफ के रूप में हैं। अब 21 जनवरी से एक और सिस्टम सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में दो दिन बारिश ओले गिर सकते हैं। 23 जनवरी को भी कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।यहां दिन सबसे ठंडे रहेप्रदेश में बुधवार को दिन में सबसे ज्यादा ठंड भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, छतरपुर, रीवा और टीकमगढ़ में रही। यहां पर तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *