हे सरकार! आपके मंत्री को उसके पति प्रताड़ित करते हैं:स्वाति सिंह का ऑडियो; कहती हैं

हे सरकार! आपके मंत्री को उसके पति प्रताड़ित करते हैं:स्वाति सिंह का ऑडियो; कहती हैं

news image

लखनऊ8 घंटे पहले

योगी सरकार में मंत्री रहीं स्वाति सिंह एक बार फिर चर्चा में है। इस बार इसकी वजह एक ऑडियो रिकार्डिंग है। इसमें स्वाति सिंह एक पीड़ित से बात कर रही हैं और साथ ही अपनी पीड़ा भी बता रही हैं। इस बातचीत में स्वाति अपने पति दयाशंकर सिंह पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही हैं।

तो क्या योगी सरकार की एक महिला मंत्री को उनके पति प्रताड़ित करते है? महिला बाल-विकास मंत्री स्वाति सिंह के ऑडियो से तो यही बात साबित हो रही है। हालांकि दैनिक भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नही करता। यह एक वायरल ऑडियो है। इस ऑडियो में दो बातें बहुत साफ है कि एक तो उनके पति किसी अवस्थी के मकान पर जबरन कब्जा करते हैं, पुलिस भी उनकी मदद करती है। पीड़ित की सुनवाई नही होती और दूसरा सच यह है कि खुद मंत्री भी अपने पति के हाथों मजबूर हैं, वो उनके साथ मारपीट भी करते हैं।

ऑडियो से सामने आया मंत्री की प्रताड़ना का सच
इस ऑडियो में स्वाति कहती है कि उनके पति दयाशंकर सिंह उनके साथ मारपीट करते है। इतना ही नही वे उनसे किस कदर डरती हैं, इसका अंदाजा भी इस ऑडियो को सुन कर लगाया जाता है। स्वाति सिंह कहती है कि कि हमारी और आपकी बातचीत का पता दयाशंकर सिंह को नहीं चलना चाहिए। उन्हें पता चलेगा तो क्या होगा आप समझ सकते है। हालांकि मंत्री स्वाति सिंह पीड़ित को इंसाफ दिलाने की बात भी कह रही हैं।

दयाशंकर सिंह और स्वाती सिंह दोनों चुनाव में टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं।

दयाशंकर सिंह और स्वाती सिंह दोनों चुनाव में टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं।

स्वाति और दयाशंकर के रिश्तों की खूब होती है चर्चा
स्वाति सिंह के मंत्री बनने से पहले ही दोनों के रिश्ते खराब थे। दयाशंकर के एक करीबी बताते हैं कि साल 2008 में स्वाति ने पति दयाशंकर के खिलाफ मारपीट की एफआईआर भी दर्ज कराई थी। हालांकि दोनों ने कभी इस झगड़े को सार्वजनिक मंच पर सामने नहीं आने दिया।

इससे पहले स्वाति सिंह पर भाभी के साथ मारपीट करने, बिना तलाक लिए भाई की दूसरी शादी कराने और भाभी को घर से निकालने का आरोप लगा था। स्वाति के खिलाफ मुकदमा उनके अपने सगे भाई की पत्नी आशा सिंह ने दर्ज कराया था। ये मामला करीब 11 साल पुराना है।

ऐसे सुर्खियों में आई थी स्वाति सिंह
2017 विधानसभा चुनाव से पहले दयाशंकर सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी की नेतृत्व में लखनऊ में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह और बेटी पर गलत कमेंट किए थे। इनके जवाब में स्वाति मैदान में आईं और महिला सम्मान के नाम पर मायावती सहित बसपा के 4 बड़े नेताओं के खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया।

मायावती के खिलाफ जिस तरह से स्वाति मुखर हुईं, उससे भाजपा को एक संजीवनी मिलती दिखी। इसी का नतीजा था कि जिस सीट पर बसपा की जीत पक्की मानी जा रही थी, वहां स्वाति ने बाजी पलटी और जीत हासिल की। इसके बाद भाजपा ने स्वाति को मंत्री पद का तोहफा दिया।

लखनऊ8 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोयोगी सरकार में मंत्री रहीं स्वाति सिंह एक बार फिर चर्चा में है। इस बार इसकी वजह एक ऑडियो रिकार्डिंग है। इसमें स्वाति सिंह एक पीड़ित से बात कर रही हैं और साथ ही अपनी पीड़ा भी बता रही हैं। इस बातचीत में स्वाति अपने पति दयाशंकर सिंह पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही हैं।तो क्या योगी सरकार की एक महिला मंत्री को उनके पति प्रताड़ित करते है? महिला बाल-विकास मंत्री स्वाति सिंह के ऑडियो से तो यही बात साबित हो रही है। हालांकि दैनिक भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नही करता। यह एक वायरल ऑडियो है। इस ऑडियो में दो बातें बहुत साफ है कि एक तो उनके पति किसी अवस्थी के मकान पर जबरन कब्जा करते हैं, पुलिस भी उनकी मदद करती है। पीड़ित की सुनवाई नही होती और दूसरा सच यह है कि खुद मंत्री भी अपने पति के हाथों मजबूर हैं, वो उनके साथ मारपीट भी करते हैं।ऑडियो से सामने आया मंत्री की प्रताड़ना का सचइस ऑडियो में स्वाति कहती है कि उनके पति दयाशंकर सिंह उनके साथ मारपीट करते है। इतना ही नही वे उनसे किस कदर डरती हैं, इसका अंदाजा भी इस ऑडियो को सुन कर लगाया जाता है। स्वाति सिंह कहती है कि कि हमारी और आपकी बातचीत का पता दयाशंकर सिंह को नहीं चलना चाहिए। उन्हें पता चलेगा तो क्या होगा आप समझ सकते है। हालांकि मंत्री स्वाति सिंह पीड़ित को इंसाफ दिलाने की बात भी कह रही हैं।दयाशंकर सिंह और स्वाती सिंह दोनों चुनाव में टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं।स्वाति और दयाशंकर के रिश्तों की खूब होती है चर्चास्वाति सिंह के मंत्री बनने से पहले ही दोनों के रिश्ते खराब थे। दयाशंकर के एक करीबी बताते हैं कि साल 2008 में स्वाति ने पति दयाशंकर के खिलाफ मारपीट की एफआईआर भी दर्ज कराई थी। हालांकि दोनों ने कभी इस झगड़े को सार्वजनिक मंच पर सामने नहीं आने दिया।इससे पहले स्वाति सिंह पर भाभी के साथ मारपीट करने, बिना तलाक लिए भाई की दूसरी शादी कराने और भाभी को घर से निकालने का आरोप लगा था। स्वाति के खिलाफ मुकदमा उनके अपने सगे भाई की पत्नी आशा सिंह ने दर्ज कराया था। ये मामला करीब 11 साल पुराना है।ऐसे सुर्खियों में आई थी स्वाति सिंह2017 विधानसभा चुनाव से पहले दयाशंकर सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी की नेतृत्व में लखनऊ में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह और बेटी पर गलत कमेंट किए थे। इनके जवाब में स्वाति मैदान में आईं और महिला सम्मान के नाम पर मायावती सहित बसपा के 4 बड़े नेताओं के खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया।मायावती के खिलाफ जिस तरह से स्वाति मुखर हुईं, उससे भाजपा को एक संजीवनी मिलती दिखी। इसी का नतीजा था कि जिस सीट पर बसपा की जीत पक्की मानी जा रही थी, वहां स्वाति ने बाजी पलटी और जीत हासिल की। इसके बाद भाजपा ने स्वाति को मंत्री पद का तोहफा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *