देश के जवानों के जोश का VIDEO:जवान ने बर्फीली पहाड़ी एक हाथ से पुशअप लगाए, BSF ने पूछा

देश के जवानों के जोश का VIDEO:जवान ने बर्फीली पहाड़ी एक हाथ से पुशअप लगाए, BSF ने पूछा

news image

  • Hindi News
  • National
  • Amidst Snowfall In The Hilly Areas, The Enthusiasm Of BSF Personnel Was High, Life Was Derailed, Two Tourists Died In Kangra

पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी के बीच भी सीमा सुरक्षा बल के जवानों का जोश हाई है। जमा देने वाली ठंड के बीच जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। देश की रक्षा करना इनका एकमात्र लक्ष्य हैं। BSF ने दो वीडियो शेयर करके ये बताया है कि, इतनी विपरीत परिस्थितियों में भी जवानों का हौसला कम नहीं हुआ है।

पहले वीडियो में सीमा सुरक्षा बल का जवान जवान 40 सेकेंड में 47 पुश अप्स मारता है। तो दूसरे वीडियो में दूसरा जवान एक हाथ से पुश अप्स लगाता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

कई सड़कें हुई ब्लॉक
शिमला में जन जीवन पटरी से उतर गया है। हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बर्फबारी से तीन नेशनल हाईवे समेत 731 छोटी-बड़ी सड़कें बंद हो गई हैं। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम खराब होने की वजह से बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं। इसकी वजह से कई इलाकों में ब्लैक-आउट हो गया है। पुलिस और राहत दल सड़कों पर जमी बर्फ को हटाने में जुटे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे।

कांगड़ा में दो पर्यटकों की मौत
वहीं, कांगड़ा में ट्रैकिंग के लिए गए 4 पर्यटक भारी बर्फबारी में फंस गए। वे देर शाम तक चारों नहीं लौटे। अगले दिन पता चला कि, उनमें से 2 की मौत हो गई है और दो लड़के जीवित मिले हैं। दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है, स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

सैलानियों का जमावड़ा
वादियों में बर्फबारी का मजा लेने के लिए सैलानी दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। बर्फबारी का नजारा पर्यटकों का काफी लुभा रहा है। बर्फ की चादर में ढंकीं इन वादियों की खूबसूरती देखते ही बन रही है। हालांकि बारिश के कारण सैलानियों को कुछ दिक्कतें भी हो रही हैं।

Hindi NewsNationalAmidst Snowfall In The Hilly Areas, The Enthusiasm Of BSF Personnel Was High, Life Was Derailed, Two Tourists Died In Kangraपहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी के बीच भी सीमा सुरक्षा बल के जवानों का जोश हाई है। जमा देने वाली ठंड के बीच जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। देश की रक्षा करना इनका एकमात्र लक्ष्य हैं। BSF ने दो वीडियो शेयर करके ये बताया है कि, इतनी विपरीत परिस्थितियों में भी जवानों का हौसला कम नहीं हुआ है।पहले वीडियो में सीमा सुरक्षा बल का जवान जवान 40 सेकेंड में 47 पुश अप्स मारता है। तो दूसरे वीडियो में दूसरा जवान एक हाथ से पुश अप्स लगाता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।कई सड़कें हुई ब्लॉकशिमला में जन जीवन पटरी से उतर गया है। हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बर्फबारी से तीन नेशनल हाईवे समेत 731 छोटी-बड़ी सड़कें बंद हो गई हैं। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम खराब होने की वजह से बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं। इसकी वजह से कई इलाकों में ब्लैक-आउट हो गया है। पुलिस और राहत दल सड़कों पर जमी बर्फ को हटाने में जुटे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे।कांगड़ा में दो पर्यटकों की मौतवहीं, कांगड़ा में ट्रैकिंग के लिए गए 4 पर्यटक भारी बर्फबारी में फंस गए। वे देर शाम तक चारों नहीं लौटे। अगले दिन पता चला कि, उनमें से 2 की मौत हो गई है और दो लड़के जीवित मिले हैं। दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है, स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।सैलानियों का जमावड़ावादियों में बर्फबारी का मजा लेने के लिए सैलानी दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। बर्फबारी का नजारा पर्यटकों का काफी लुभा रहा है। बर्फ की चादर में ढंकीं इन वादियों की खूबसूरती देखते ही बन रही है। हालांकि बारिश के कारण सैलानियों को कुछ दिक्कतें भी हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *