![]()
- Hindi News
- National
- On Republic Day, The First Female Fighter Of A Fighter Plane From France Showed Her Strength, The Tableau Of The Navy Was Led By Lieutenant Preeti
नई दिल्ली8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आज देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार परेड में महिला सशक्तिकरण की भरपूर मिसाल दिखाई दे रही है। एयरफोर्स की झांकी पर राफेल जेट की पहली महिला फाइटर पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह नजर आईं है। वहीं इंडियन नेवी की झांकी की अगुआई लेफ्टिनेंट प्रीति ने की है।
सशस्त्र सीमा बल से दो महिलाओं ने झांकी की अगुवाई की है। वहीं ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा देते हुए महिलाओं ने बाइक पर प्रदर्शन किया है। सीमा भवानी टीम का प्रतिनिधित्व कांस्टेबल पुष्पा यादव और राजविंदर कौर ने किया है।
ऐसे हुए गणतंत्र दिवस की शुरुआत
सबसे पहले सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम के साथ रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, रक्षा सचिव अजय कुमार और सेना के तीनों अंगों यानि थलसेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुख मौजूद रहे।
15 मिनट बाद यानी 10.15 बजे पीएम राजपथ पहुंचे। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का काफिला घोड़ों पर सवार प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड्स के साथ राजपथ पर पहुंचा। जहां प्रधानमंत्री ने उनका स्वागत किया। 10.26 पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान हुआ। 21 तोपों की सलामी दी गई।
10.28 मिनट पर राष्ट्रपति सलामी मंच पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई बाबू राम को मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान किया गया। उनकी पत्नी रीता रानी शांति काल में वीरता का सबसे बड़ा पदक ग्रहण किया। राजपथ पर 90 मिनट तक परेड होगी, जो करीब 11.45 मिनट पर समाप्त होगी। इसके बाद थलसेना, वायुसेना और नौसेना का फ्लाई पास्ट शुरू हो जाएगा।
आसमान में गरजा राफेल विमान
परेड में 75 एयरक्राफ्ट का मेगा फ्लाइ पास्ट किया गया। इस दौरान कॉकपिट में बैठे पायलट्स ने इसे लाइव स्ट्रीम भी किया। राजपथ के ऊपर राफेल विमान भी गरजे और ध्रुव हेलिकॉप्टर्स ने आसमान में तिरंगा फहराया। 5 राफेल फाइटर जेट्स ने विनाश फॉर्मेशन में उड़ान भरी। 75 एयरक्राफ्ट्स ने पहली बार मेगा फ्लाईपास्ट किया है।
Hindi NewsNationalOn Republic Day, The First Female Fighter Of A Fighter Plane From France Showed Her Strength, The Tableau Of The Navy Was Led By Lieutenant Preetiनई दिल्ली8 मिनट पहलेकॉपी लिंकआज देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार परेड में महिला सशक्तिकरण की भरपूर मिसाल दिखाई दे रही है। एयरफोर्स की झांकी पर राफेल जेट की पहली महिला फाइटर पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह नजर आईं है। वहीं इंडियन नेवी की झांकी की अगुआई लेफ्टिनेंट प्रीति ने की है।सशस्त्र सीमा बल से दो महिलाओं ने झांकी की अगुवाई की है। वहीं ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा देते हुए महिलाओं ने बाइक पर प्रदर्शन किया है। सीमा भवानी टीम का प्रतिनिधित्व कांस्टेबल पुष्पा यादव और राजविंदर कौर ने किया है।ऐसे हुए गणतंत्र दिवस की शुरुआतसबसे पहले सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम के साथ रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, रक्षा सचिव अजय कुमार और सेना के तीनों अंगों यानि थलसेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुख मौजूद रहे।15 मिनट बाद यानी 10.15 बजे पीएम राजपथ पहुंचे। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का काफिला घोड़ों पर सवार प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड्स के साथ राजपथ पर पहुंचा। जहां प्रधानमंत्री ने उनका स्वागत किया। 10.26 पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान हुआ। 21 तोपों की सलामी दी गई।10.28 मिनट पर राष्ट्रपति सलामी मंच पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई बाबू राम को मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान किया गया। उनकी पत्नी रीता रानी शांति काल में वीरता का सबसे बड़ा पदक ग्रहण किया। राजपथ पर 90 मिनट तक परेड होगी, जो करीब 11.45 मिनट पर समाप्त होगी। इसके बाद थलसेना, वायुसेना और नौसेना का फ्लाई पास्ट शुरू हो जाएगा।आसमान में गरजा राफेल विमानपरेड में 75 एयरक्राफ्ट का मेगा फ्लाइ पास्ट किया गया। इस दौरान कॉकपिट में बैठे पायलट्स ने इसे लाइव स्ट्रीम भी किया। राजपथ के ऊपर राफेल विमान भी गरजे और ध्रुव हेलिकॉप्टर्स ने आसमान में तिरंगा फहराया। 5 राफेल फाइटर जेट्स ने विनाश फॉर्मेशन में उड़ान भरी। 75 एयरक्राफ्ट्स ने पहली बार मेगा फ्लाईपास्ट किया है।
