अखिलेश-जयंत से मिलने को बेताब समर्थक सुरक्षाकर्मियों से पिटे:मेरठ में दोनों से मिलने होटल में इतनी भीड़ आ गई कि संभालना मुश्किल हो गया; देखें VIDEO

अखिलेश-जयंत से मिलने को बेताब समर्थक सुरक्षाकर्मियों से पिटे:मेरठ में दोनों से मिलने होटल में इतनी भीड़ आ गई कि संभालना मुश्किल हो गया; देखें VIDEO

news image

मेरठएक दिन पहले

समर्थक नेताओं की एक झलक पाने और उनसे मुलाकात करने के लिए बेताब नजर आए।

मेरठ में सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद के सुप्रीमो जयंत चौधरी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे थे। इस दौरान उनसे मिलने के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जबरन गॉडविन होटल में जा घुसे। लोग अपने नेता की एक झलक पाने के लिए के लिए बेताब थे। समर्थकों की भीड़ संभाले नहीं संभल रही थी। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसको लेकर हंगामा और नोकझोंक शुरू गई।

इसके बाद स्पेशल कमांडो ने रालोद और सपा समर्थकों को पीटा। मगर, समर्थक वहां से जाने के लिए तैयार ही नहीं थे। बता दें कि आज मेरठ में अखिलेश और जयंत चौधरी गॉडविन होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पहुंचे। जैसे ही दोनों नेता होटल पहुंचे, हजारों की संख्या में समर्थकों ने उनके पीछे आने की कोशिश में होटल के शीशे तक तोड़ दिए।

सुरक्षाकर्मियों ने समर्थकों पर तमाचे बरसाए।

सुरक्षाकर्मियों ने समर्थकों पर तमाचे बरसाए।

वो अपने नेता की एक झलक चाहते थे। इसी दौरान स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख सुरक्षा में तैनात स्पेशल कमांडो ने समर्थकों पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। इससे वहां भगदड़ जैसी हालत मच गई। होटल के बाहर हजारों की तादाद में लोग जमा थे। बताया जा रहा है कि करीब 250 से ज्यादा चार पहिया वाहनों से समर्थक वहां पहुंच गए थे।

संयुक्त प्रेस वार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

जयंत चौधरी और अखिलेश सिंह यादव ने मेरठ में संयुक्त वार्ता की।

जयंत चौधरी और अखिलेश सिंह यादव ने मेरठ में संयुक्त वार्ता की।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इशारों में केंद्र की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला किया। शुक्रवार दोपहर उन्होंने आरोप लगाया कि उनके हेलिकॉप्टर को दिल्ली में रोक लिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, मेरे हेलिकॉप्टर को अभी भी बिना कोई कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साजिश है। जनता सब समझ रही है…

अखिलेश की यह पोस्ट 2:34 बजे आई। इसके करीब आधे घंटे बाद 3:10 बजे दूसरी पोस्ट आई कि उन्हें उड़ान की मंजूरी मिल गई है। उन्होंने लिखा, ‘सत्ता का दुरुपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं…।’

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में नौजवान के हाथ में रोजगार नहीं है। उद्योग कारखाने नहीं लगे हैं। याद करिए वह लॉकडाउन का समय जब सबसे ज्यादा सरकार की जरूरत थी तब इस सरकार ने मदद नहीं की। सपा-आरएलडी ने तय किया है कि आने वाले समय में जब हमारी सरकार बनेगी, तो किसानों को 15 दिन के अंदर गन्ने का भुगतान देंगे।

इसके लिए चाहे हमें किसान रिवाल्विंग फंड, कॉरपस फंड बनाना पड़े, हम बनाएंगे। किसानों को चीनी मिलों के सामने धरना नहीं देने देंगे। सपा, आरएलडी किसानों की तरक्की और खुशहाली के लिए संयुक्त रूप से काम करेंगे।

मेरठएक दिन पहलेकॉपी लिंकवीडियोसमर्थक नेताओं की एक झलक पाने और उनसे मुलाकात करने के लिए बेताब नजर आए।मेरठ में सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद के सुप्रीमो जयंत चौधरी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे थे। इस दौरान उनसे मिलने के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जबरन गॉडविन होटल में जा घुसे। लोग अपने नेता की एक झलक पाने के लिए के लिए बेताब थे। समर्थकों की भीड़ संभाले नहीं संभल रही थी। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसको लेकर हंगामा और नोकझोंक शुरू गई।इसके बाद स्पेशल कमांडो ने रालोद और सपा समर्थकों को पीटा। मगर, समर्थक वहां से जाने के लिए तैयार ही नहीं थे। बता दें कि आज मेरठ में अखिलेश और जयंत चौधरी गॉडविन होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पहुंचे। जैसे ही दोनों नेता होटल पहुंचे, हजारों की संख्या में समर्थकों ने उनके पीछे आने की कोशिश में होटल के शीशे तक तोड़ दिए।सुरक्षाकर्मियों ने समर्थकों पर तमाचे बरसाए।वो अपने नेता की एक झलक चाहते थे। इसी दौरान स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख सुरक्षा में तैनात स्पेशल कमांडो ने समर्थकों पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। इससे वहां भगदड़ जैसी हालत मच गई। होटल के बाहर हजारों की तादाद में लोग जमा थे। बताया जा रहा है कि करीब 250 से ज्यादा चार पहिया वाहनों से समर्थक वहां पहुंच गए थे।संयुक्त प्रेस वार्ता में भाजपा पर साधा निशानाजयंत चौधरी और अखिलेश सिंह यादव ने मेरठ में संयुक्त वार्ता की।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इशारों में केंद्र की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला किया। शुक्रवार दोपहर उन्होंने आरोप लगाया कि उनके हेलिकॉप्टर को दिल्ली में रोक लिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, मेरे हेलिकॉप्टर को अभी भी बिना कोई कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साजिश है। जनता सब समझ रही है…अखिलेश की यह पोस्ट 2:34 बजे आई। इसके करीब आधे घंटे बाद 3:10 बजे दूसरी पोस्ट आई कि उन्हें उड़ान की मंजूरी मिल गई है। उन्होंने लिखा, ‘सत्ता का दुरुपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं…।’अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में नौजवान के हाथ में रोजगार नहीं है। उद्योग कारखाने नहीं लगे हैं। याद करिए वह लॉकडाउन का समय जब सबसे ज्यादा सरकार की जरूरत थी तब इस सरकार ने मदद नहीं की। सपा-आरएलडी ने तय किया है कि आने वाले समय में जब हमारी सरकार बनेगी, तो किसानों को 15 दिन के अंदर गन्ने का भुगतान देंगे।इसके लिए चाहे हमें किसान रिवाल्विंग फंड, कॉरपस फंड बनाना पड़े, हम बनाएंगे। किसानों को चीनी मिलों के सामने धरना नहीं देने देंगे। सपा, आरएलडी किसानों की तरक्की और खुशहाली के लिए संयुक्त रूप से काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *