बजट से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला:डॉ. वी अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाया गया, सुब्रमण्यन की जगह लेंगे

बजट से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला:डॉ. वी अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाया गया, सुब्रमण्यन की जगह लेंगे

news image

  • Hindi News
  • National
  • Dr. V Ananth Nageswaran Appointed As Chief Economic Adviser, Will Succeed Subramanian

नई दिल्लीएक दिन पहले

केंद्र सरकार ने डॉ. वी अनंत नागेश्वरन को देश का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार ( Chief Economic Adviser) नियुक्त किया है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। वित्त मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने डॉ. वी अनंत नागेश्वरन को देश का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है और उन्होंने आज से अपना प्रभार संभाल लिया है।

नए मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब सरकार दो दिनों के बाद 31 जनवरी को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए इकोनॉमिक सर्वे जारी करने वाली है। इसके एक दिन बाद यानी 1 फरवरी को साल 2022-23 के लिए बजट भी पेश करना है।

बीते दिसंबर में केवी सुब्रमण्यन का कार्यकाल बतौर मुख्य आर्थिक सलाहकार खत्म हो गया था। तब से अब तक नए CEA की नियुक्ति नहीं हो पाई थी। केवी सुब्रमण्यन तीन साल तक देश के CEA रहे।

कौन हैं डॉ. वी अनंत नागेश्वरन?
डॉ. वी अनंत नागेश्वरन ने 1985 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), अहमदाबाद से एमबीए की पढ़ाई की। फिर, 1994 में यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से फाइनेंस में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की। उन्होंने स्विट्जरलैंड में कई प्राइवेट वेल्थ मैनेजमेंट इंस्टीट्यूशंस के लिए रिसर्च वर्क में बड़ी भूमिका निभाई है। वह क्रेडिट सुइस एजी और जूलियस बेयर ग्रुप के एग्जीक्यूटिव भी रह चुके हैं। वे IFMR ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन रहे हैं। वहीं KREA यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के विजिटिंग प्रोफेसर भी थे।

एडवाइजरी काउंसिल के मेंबर भी रहे
डॉ. नागेश्वरन ने भारत और सिंगापुर में कई बिजनेस स्कूल और प्रबंधन संस्थान में पढ़ाया भी है। वहीं बड़े पैमाने पर उनकी किताबें भी प्रकाशित हुई हैं। अक्टूबर 2018 से दिसंबर 2019 तक IFMR ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन रह चुके हैं। अक्टूबर 2019 में उन्हें प्रधानमंत्री के इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल का पार्ट-टाइम मेंबर भी नियुक्त किया गया था। वे दो साल तक यहां रहे।

Hindi NewsNationalDr. V Ananth Nageswaran Appointed As Chief Economic Adviser, Will Succeed Subramanianनई दिल्लीएक दिन पहलेकॉपी लिंकवीडियोकेंद्र सरकार ने डॉ. वी अनंत नागेश्वरन को देश का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार ( Chief Economic Adviser) नियुक्त किया है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। वित्त मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने डॉ. वी अनंत नागेश्वरन को देश का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है और उन्होंने आज से अपना प्रभार संभाल लिया है।नए मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब सरकार दो दिनों के बाद 31 जनवरी को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए इकोनॉमिक सर्वे जारी करने वाली है। इसके एक दिन बाद यानी 1 फरवरी को साल 2022-23 के लिए बजट भी पेश करना है।बीते दिसंबर में केवी सुब्रमण्यन का कार्यकाल बतौर मुख्य आर्थिक सलाहकार खत्म हो गया था। तब से अब तक नए CEA की नियुक्ति नहीं हो पाई थी। केवी सुब्रमण्यन तीन साल तक देश के CEA रहे।कौन हैं डॉ. वी अनंत नागेश्वरन?डॉ. वी अनंत नागेश्वरन ने 1985 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), अहमदाबाद से एमबीए की पढ़ाई की। फिर, 1994 में यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से फाइनेंस में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की। उन्होंने स्विट्जरलैंड में कई प्राइवेट वेल्थ मैनेजमेंट इंस्टीट्यूशंस के लिए रिसर्च वर्क में बड़ी भूमिका निभाई है। वह क्रेडिट सुइस एजी और जूलियस बेयर ग्रुप के एग्जीक्यूटिव भी रह चुके हैं। वे IFMR ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन रहे हैं। वहीं KREA यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के विजिटिंग प्रोफेसर भी थे।एडवाइजरी काउंसिल के मेंबर भी रहेडॉ. नागेश्वरन ने भारत और सिंगापुर में कई बिजनेस स्कूल और प्रबंधन संस्थान में पढ़ाया भी है। वहीं बड़े पैमाने पर उनकी किताबें भी प्रकाशित हुई हैं। अक्टूबर 2018 से दिसंबर 2019 तक IFMR ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन रह चुके हैं। अक्टूबर 2019 में उन्हें प्रधानमंत्री के इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल का पार्ट-टाइम मेंबर भी नियुक्त किया गया था। वे दो साल तक यहां रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *