
Delhi Weather Forecast: दिल्ली में मौसम जल्द ही करवट ले सकता है। तेज धूप के बाद आसमान साफ रहने से हवाओं की गति बढ़ने वाली है। इससे ठंड की वापसी हो सकती है। 3 और 4 फरवरी को दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का अनुमान जताया गया है।
![]()
दिल्ली मेंं मौसम का हाल
हाइलाइट्स
- दिल्ली में बदल सकता है मौसम का मिजाज, तेज हवाएं चलने का अनुमान
- 2 फरवरी तक धूप के साथ हवाओं की गति रहेगी तेज, बढ़ेगी ठंड
- तीन फरवरी से बदलेगा मौसम, बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी
रविवार को 22 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
आईएमडी के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा। यह सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम महज 7.5 डिग्री रहा। लोगों के अनुसार तेज ठंडी हवाओं के चलने की वजह से अभी गर्मी का अहसास कुछ कम हो रहा है, वरना तेज धूप अभी से गर्मी आने के संकेत दे रही है। वहीं, हवा में नमी रविवार को 42 से 94 प्रतिशत तक रही।
सोमवार को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान साफ रहेगा। हवाएं और तेज गति से चल सकती हैं। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक सिमट सकता है। 31 जनवरी और 1 और 2 फरवरी को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री के आसपास बना रहेगा। वहीं, आसमान साफ रहेगा और हवाओं की गति तेज ही रहेगी।
3-4 फरवरी को बारिश के आसार
3 और 4 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। 3 फरवरी को बारिश की सबसे अधिक गतिविधियां होंगी। 4 फरवरी को भी बूंदाबांदी हो सकती है। बादल छाए रहेंगे। जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट होगी। एक बार फिर यह सिमटकर 19 से 20 डिग्री तक आ जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इसके बाद 5 फरवरी से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान गिरकर फिर से आठ डिग्री पर पहुंच जाएगा।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : delhi weather updates today forecast of rain strong winds will increase cold
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Delhi Weather Forecast: दिल्ली में मौसम जल्द ही करवट ले सकता है। तेज धूप के बाद आसमान साफ रहने से हवाओं की गति बढ़ने वाली है। इससे ठंड की वापसी हो सकती है। 3 और 4 फरवरी को दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का अनुमान जताया गया है।दिल्ली मेंं मौसम का हालहाइलाइट्सदिल्ली में बदल सकता है मौसम का मिजाज, तेज हवाएं चलने का अनुमान2 फरवरी तक धूप के साथ हवाओं की गति रहेगी तेज, बढ़ेगी ठंडतीन फरवरी से बदलेगा मौसम, बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगीनई दिल्ली: दिल्ली में पिछले दो दिनों से धूप की तपिश (Delhi Weather Updates) जिस तरह से तेज हो रही है लोगों ने दोपहर के समय गर्म कपड़ों की परत को कुछ कम करना शुरू कर दिया है। अब दोपहर में लोग बिना जैकेट के भी नजर आ रहे हैं। हालांकि मौसम का यह बदलाव (Delhi Weather Today) आंशिक है। 3 फरवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। 3 और 4 फरवरी को बारिश के साथ तेज हवाएं ठंड बढ़ाएंगी। अधिकतम तापमान एक बार फिर 20 डिग्री से नीचे सिमट सकता है। मौसम विभाग ने 3 फरवरी को येलो अलर्ट जारी किया है।रविवार को 22 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पाराआईएमडी के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा। यह सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम महज 7.5 डिग्री रहा। लोगों के अनुसार तेज ठंडी हवाओं के चलने की वजह से अभी गर्मी का अहसास कुछ कम हो रहा है, वरना तेज धूप अभी से गर्मी आने के संकेत दे रही है। वहीं, हवा में नमी रविवार को 42 से 94 प्रतिशत तक रही।सोमवार को कैसा रहेगा मौसम का मिजाजमौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान साफ रहेगा। हवाएं और तेज गति से चल सकती हैं। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक सिमट सकता है। 31 जनवरी और 1 और 2 फरवरी को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री के आसपास बना रहेगा। वहीं, आसमान साफ रहेगा और हवाओं की गति तेज ही रहेगी।3-4 फरवरी को बारिश के आसार3 और 4 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। 3 फरवरी को बारिश की सबसे अधिक गतिविधियां होंगी। 4 फरवरी को भी बूंदाबांदी हो सकती है। बादल छाए रहेंगे। जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट होगी। एक बार फिर यह सिमटकर 19 से 20 डिग्री तक आ जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इसके बाद 5 फरवरी से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान गिरकर फिर से आठ डिग्री पर पहुंच जाएगा।Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : delhi weather updates today forecast of rain strong winds will increase coldHindi News from Navbharat Times, TIL Network
