कांग्रेस बदलेगी खडूर साहिब से टिकट:सिक्की के अलावा सांसद जसबीर डिंपा के भाई ने भी इस सीट से भरा कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पर्चा

कांग्रेस बदलेगी खडूर साहिब से टिकट:सिक्की के अलावा सांसद जसबीर डिंपा के भाई ने भी इस सीट से भरा कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पर्चा

news image

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • Punjab Election 2022 Congress Will Change The Ticket From Khadoor Sahib, Apart From Sikki, The Brother Of MP Jasbir Dimpa Has Also Filled This Seat As A Congress Candidate.

शिवानी सहगल/ मजीठा (अमृतसर)5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस के खडूर साहिब लोकसभा हलके के सांसद और वरिष्ठ नेता जसबीर सिंह डिंपा के भाई हरपिंदर सिंह उर्फ राजन गिल ने खडूर साहिब विधानसभा सीट से मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। इसी सीट से रमनजीत सिंह सिक्की ने भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा। कांग्रेस ने यहां से सिक्की को ही टिकट दिया है। यानि एक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दो लोगों ने नामांकन भर दिए। यहां से कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी कौन होगा? अब ये नामांकन पत्रों की जांच के बाद स्पष्ट होगा।

डिंपा संसद भवन में मिले राहुल से

डिंपा ने अपने भाई को पार्टी टिकट दिलाने के लिए पूरा जोर लगा दिया। उन्होंने मंगलवार को नई दिल्ली में संसद भवन के अंदर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की। राहुल गांधी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए डिंपा ने लिखा, ‘राहुल गांधी जी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और पंजाब में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तैयारियों पर चर्चा की।’

कहा जा रहा है कि राहुल गांधी से हुई इस मुलाकात में ही सिक्की की जगह डिंपा के भाई हरपिंदर सिंह को खडूर साहिब से पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने की पटकथा लिखी गई।

हरपिंदर बोले-हाईकमान से चल रही बात

हरपिंदर सिंह उर्फ राजन गिल ने माना कि उन्होंने खडूर साहिब सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) उम्मीदवार के रूप में ही नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि पार्टी नामांकन पत्रों की जांच से पहले सिक्की का टिकट रद्द कर देगी। पार्टी आलाकमान के साथ हमारी बातचीत चल रही है।’

खडूर साहिब और बाबा बकाला में अपने पसंदीदा प्रत्याशी चाहते थे डिंपा

जसबीर सिंह डिंपा तरनतारन जिले की खडूर साहिब सीट से अपने बेटे उपदेश गिल या भाई हरपिंदर सिंह राजन गिल और अमृतसर जिले की बाबा बकाला विधानसभा सीट से अपने करीबी सतिंदरजीत सिंह छज्जलवाड़ी के लिए टिकट चाहते थे। हालांकि पार्टी ने डिंपा को नजरअंदाज करते हुए खडूर साहिब सीट से 2 बार के विधायक रमनजीत सिंह सिक्की को टिकट दे दिया था। इसी तरह बाबा बकाला सीट से भी छज्जलवडी को टिकट नहीं दिया गया। टिकट न मिलने पर छज्जलवाड़ी अकाली दल में शामिल हो गए। उन्हें जंडियाला से पार्टी उम्मीदवार बनाया गया। इस बीच खडूर साहिब सीट से शिरोमणि अकाली दल अपने दिग्गज और पूर्व सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा को मैदान में उतार चुका है।

पार्टी पर लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप

अपने बेटे या भाई को टिकट न मिलने पर डिंपा ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ खुलकर अपना रोष जताया था। डिंपा ने यह भी कहा था कि उनके भाई हरपिंदर सिंह उर्फ राजन गिल खडूर साहिब सीट से हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। राहुल के पंजाब दौरे से एक दिन पहले डिंपा ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए ट्वीट किया था, ‘अगर आपकी पार्टी कड़ी मेहनत, वफादारी और ईमानदारी की अनदेखी करती है और ढेर पसंद करती है तो क्या किया जाना चाहिए?’

Hindi NewsLocalPunjabAmritsarPunjab Election 2022 Congress Will Change The Ticket From Khadoor Sahib, Apart From Sikki, The Brother Of MP Jasbir Dimpa Has Also Filled This Seat As A Congress Candidate.शिवानी सहगल/ मजीठा (अमृतसर)5 घंटे पहलेकॉपी लिंककांग्रेस के खडूर साहिब लोकसभा हलके के सांसद और वरिष्ठ नेता जसबीर सिंह डिंपा के भाई हरपिंदर सिंह उर्फ राजन गिल ने खडूर साहिब विधानसभा सीट से मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। इसी सीट से रमनजीत सिंह सिक्की ने भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा। कांग्रेस ने यहां से सिक्की को ही टिकट दिया है। यानि एक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दो लोगों ने नामांकन भर दिए। यहां से कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी कौन होगा? अब ये नामांकन पत्रों की जांच के बाद स्पष्ट होगा।डिंपा संसद भवन में मिले राहुल सेडिंपा ने अपने भाई को पार्टी टिकट दिलाने के लिए पूरा जोर लगा दिया। उन्होंने मंगलवार को नई दिल्ली में संसद भवन के अंदर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की। राहुल गांधी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए डिंपा ने लिखा, ‘राहुल गांधी जी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और पंजाब में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तैयारियों पर चर्चा की।’कहा जा रहा है कि राहुल गांधी से हुई इस मुलाकात में ही सिक्की की जगह डिंपा के भाई हरपिंदर सिंह को खडूर साहिब से पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने की पटकथा लिखी गई।हरपिंदर बोले-हाईकमान से चल रही बातहरपिंदर सिंह उर्फ राजन गिल ने माना कि उन्होंने खडूर साहिब सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) उम्मीदवार के रूप में ही नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि पार्टी नामांकन पत्रों की जांच से पहले सिक्की का टिकट रद्द कर देगी। पार्टी आलाकमान के साथ हमारी बातचीत चल रही है।’खडूर साहिब और बाबा बकाला में अपने पसंदीदा प्रत्याशी चाहते थे डिंपाजसबीर सिंह डिंपा तरनतारन जिले की खडूर साहिब सीट से अपने बेटे उपदेश गिल या भाई हरपिंदर सिंह राजन गिल और अमृतसर जिले की बाबा बकाला विधानसभा सीट से अपने करीबी सतिंदरजीत सिंह छज्जलवाड़ी के लिए टिकट चाहते थे। हालांकि पार्टी ने डिंपा को नजरअंदाज करते हुए खडूर साहिब सीट से 2 बार के विधायक रमनजीत सिंह सिक्की को टिकट दे दिया था। इसी तरह बाबा बकाला सीट से भी छज्जलवडी को टिकट नहीं दिया गया। टिकट न मिलने पर छज्जलवाड़ी अकाली दल में शामिल हो गए। उन्हें जंडियाला से पार्टी उम्मीदवार बनाया गया। इस बीच खडूर साहिब सीट से शिरोमणि अकाली दल अपने दिग्गज और पूर्व सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा को मैदान में उतार चुका है।पार्टी पर लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोपअपने बेटे या भाई को टिकट न मिलने पर डिंपा ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ खुलकर अपना रोष जताया था। डिंपा ने यह भी कहा था कि उनके भाई हरपिंदर सिंह उर्फ राजन गिल खडूर साहिब सीट से हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। राहुल के पंजाब दौरे से एक दिन पहले डिंपा ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए ट्वीट किया था, ‘अगर आपकी पार्टी कड़ी मेहनत, वफादारी और ईमानदारी की अनदेखी करती है और ढेर पसंद करती है तो क्या किया जाना चाहिए?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *