यूपी में भाजपा ने घोषित किए 17 प्रत्याशी:मंत्री स्वाति सिंह का टिकट कटा, सरोजनीनगर से राजेश्वर सिंह लड़ेंगे; लखनऊ कैंट से बृजेश पाठक मैदान में

यूपी में भाजपा ने घोषित किए 17 प्रत्याशी:मंत्री स्वाति सिंह का टिकट कटा, सरोजनीनगर से राजेश्वर सिंह लड़ेंगे; लखनऊ कैंट से बृजेश पाठक मैदान में

news image

लखनऊ6 घंटे पहले

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद मंगलवार देर रात भाजपा ने लखनऊ की 9 विधानसभा समेत 17 सीटों पर नामों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कई चौकाने वाले नाम हैं। लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से विधायक और योगी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह का टिकट काट दिया है। यहां पर स्वाती सिंह के साथ ही उनके पति दयाशंकर भी दावेदारी कर रहे थे। पति-पत्नी की इस लड़ाई का फायदा राजेश्वर सिंह को मिला। राजेश्वर सिंह ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर रहे हैं। हाल में ही वीआरएस लेकर भाजपा में शामिल हुए हैं।

लखनऊ की सबसे हॉट सीट कैंट विधानसभा सीट कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक को मिली है। बृजेश पाठक मध्य विधानसभा से विधायक हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें राजधानी के सबसे सेफ सीट दी है। मंत्री आशुतोष टंडन को पूर्व विधानसभा से ही टिकट मिला है। कहा जा रहा है कि पार्टी इनकी सीट बदलना चाहती थी, लेकिन मंत्री इसके लिए तैयार नहीं थे।

मंत्री स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह- फाइल

मंत्री स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह- फाइल

एक मंत्री और दो विधायकों का कटा टिकट
लखनऊ के 9 विधानसभा सीटों में से एक मंत्री और दो विधायकों का टिकट पार्टी ने काट दिया है। सरोजनी नगर से विधायक और मंत्री स्वाती सिंह का टिकट काट कर ईडी के पूर्व अधिकारी राजेश्वर सिंह को दिया गया है। बीकेटी से पार्टी ने अविनाश त्रिपाठी का टिकट काट कर योगेश शुक्ला को दिया है। पश्चिमी विधानसभा सीट से अंजनी श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया गया है।

लखनऊ उत्तर से नीरज बोरा, लखनऊ मध्य से रजनीश गुप्ता को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। मलिहाबाद से सिटिंग विधायक जया देवी को दोबारा टिकट मिला है। जया देवी केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की पत्नी हैं। इसके अलावा, ऊंचाहार से अमरपाल मौर्या को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, भगवंतनगर से विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित का टिकट कटा है। उनकी जगह बीजेपी ने इस बार आशुतोष शुक्ला पर भरोसा जताया है। लखनऊ मध्य से रजनीश गुप्ता को टिकट मिला है। रजनीश गुप्ता पार्षद हैं।

अपने बेटे के लिए टिकट चाहते थे हृदय नारायण दीक्षित
भाजपा के लिए भगवंत नगर विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा टेढ़ी खीर हो गई थी। यहां से विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित अपने बेटे अरुण दीक्षित को प्रत्याशी बनाना चाहते थे। भगवंत नगर पर ब्राह्मण प्रत्याशी बनाए जाने की प्रबल संभावना थी। पार्टी ने यहां से आशुतोष शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है।

केंद्रीय मंत्री की पत्नी और साले को दिया टिकट
भाजपा ने लखनऊ की मलिहाबाद से सांसद और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की पत्नी जया देवी को टिकट दिया है। वहीं, मोहनलालगंज से मंत्री के साले अमरेश कुमार रावत को मैदान में उतारा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा अपना दल एस और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा अब तक 403 सीटों में 311 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

देखें कहां से किसे मिला टिकट-

विधानसभा प्रत्याशी का नाम
महोली शशांक त्रिवेदी
सीतापुर राकेश राठौर ‘गुरु’
सिधौंली (अजा) मनीष रावत
भगवंतनगर आशुतोष शुक्ला
मलिहाबाद (अजा) जया देवी
बक्शी का तालाब योगेश शुक्ला
सरोजनीनगर राजराजेश्वर सिंह
लखनऊ पश्चिम अंजनी श्रीवास्तव
लखनऊ उत्तर डॉ. नीरज वोरा
लखनऊ पूर्व आशुतोष टंडन ‘गोपाल’
लखनऊ मध्य रजनीश गुप्ता
लखनऊ कैंट बृजेश पाठक
मोहनलालगंज (अजा) अमरेश कुमार
ऊंचाहार अमरपाल मौर्य
जहानाबाद राजेंद्र पटेल
गौरीगंज चंद्र प्रकाश मिश्रा मटियारी
चित्रकूट चंद्रिका प्रसाद मिश्र

लखनऊ6 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोआखिरकार लंबे इंतजार के बाद मंगलवार देर रात भाजपा ने लखनऊ की 9 विधानसभा समेत 17 सीटों पर नामों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कई चौकाने वाले नाम हैं। लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से विधायक और योगी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह का टिकट काट दिया है। यहां पर स्वाती सिंह के साथ ही उनके पति दयाशंकर भी दावेदारी कर रहे थे। पति-पत्नी की इस लड़ाई का फायदा राजेश्वर सिंह को मिला। राजेश्वर सिंह ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर रहे हैं। हाल में ही वीआरएस लेकर भाजपा में शामिल हुए हैं।लखनऊ की सबसे हॉट सीट कैंट विधानसभा सीट कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक को मिली है। बृजेश पाठक मध्य विधानसभा से विधायक हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें राजधानी के सबसे सेफ सीट दी है। मंत्री आशुतोष टंडन को पूर्व विधानसभा से ही टिकट मिला है। कहा जा रहा है कि पार्टी इनकी सीट बदलना चाहती थी, लेकिन मंत्री इसके लिए तैयार नहीं थे।मंत्री स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह- फाइलएक मंत्री और दो विधायकों का कटा टिकटलखनऊ के 9 विधानसभा सीटों में से एक मंत्री और दो विधायकों का टिकट पार्टी ने काट दिया है। सरोजनी नगर से विधायक और मंत्री स्वाती सिंह का टिकट काट कर ईडी के पूर्व अधिकारी राजेश्वर सिंह को दिया गया है। बीकेटी से पार्टी ने अविनाश त्रिपाठी का टिकट काट कर योगेश शुक्ला को दिया है। पश्चिमी विधानसभा सीट से अंजनी श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया गया है।लखनऊ उत्तर से नीरज बोरा, लखनऊ मध्य से रजनीश गुप्ता को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। मलिहाबाद से सिटिंग विधायक जया देवी को दोबारा टिकट मिला है। जया देवी केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की पत्नी हैं। इसके अलावा, ऊंचाहार से अमरपाल मौर्या को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, भगवंतनगर से विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित का टिकट कटा है। उनकी जगह बीजेपी ने इस बार आशुतोष शुक्ला पर भरोसा जताया है। लखनऊ मध्य से रजनीश गुप्ता को टिकट मिला है। रजनीश गुप्ता पार्षद हैं।अपने बेटे के लिए टिकट चाहते थे हृदय नारायण दीक्षितभाजपा के लिए भगवंत नगर विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा टेढ़ी खीर हो गई थी। यहां से विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित अपने बेटे अरुण दीक्षित को प्रत्याशी बनाना चाहते थे। भगवंत नगर पर ब्राह्मण प्रत्याशी बनाए जाने की प्रबल संभावना थी। पार्टी ने यहां से आशुतोष शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है।केंद्रीय मंत्री की पत्नी और साले को दिया टिकटभाजपा ने लखनऊ की मलिहाबाद से सांसद और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की पत्नी जया देवी को टिकट दिया है। वहीं, मोहनलालगंज से मंत्री के साले अमरेश कुमार रावत को मैदान में उतारा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा अपना दल एस और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा अब तक 403 सीटों में 311 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।देखें कहां से किसे मिला टिकट-विधानसभाप्रत्याशी का नाममहोलीशशांक त्रिवेदीसीतापुरराकेश राठौर ‘गुरु’सिधौंली (अजा)मनीष रावतभगवंतनगरआशुतोष शुक्लामलिहाबाद (अजा)जया देवीबक्शी का तालाबयोगेश शुक्लासरोजनीनगरराजराजेश्वर सिंहलखनऊ पश्चिमअंजनी श्रीवास्तवलखनऊ उत्तरडॉ. नीरज वोरालखनऊ पूर्वआशुतोष टंडन ‘गोपाल’लखनऊ मध्यरजनीश गुप्तालखनऊ कैंटबृजेश पाठकमोहनलालगंज (अजा)अमरेश कुमारऊंचाहारअमरपाल मौर्यजहानाबादराजेंद्र पटेलगौरीगंजचंद्र प्रकाश मिश्रा मटियारीचित्रकूटचंद्रिका प्रसाद मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *