![]()
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Punjab Assembly Election 2022; BJP Leader Manjinder Sirsa Says Captain Amarinder Singh Not CM Candidate
चंडीगढ़3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- वीडियो
पंजाब में 2 बार मुख्यमंत्री रह चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह को बड़ा झटका लगा है। भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने कहा कि पंजाब में कैप्टन गठजोड़ का सीएम चेहरा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा, कैप्टन की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव ढींढसा की शिअद संयुक्त की सरकार बनी तो पायलट यानी सीएम कोई और होगा। सिरसा गुरुवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
यह बात इसलिए अहम है क्योंकि कांग्रेस ने कैप्टन को अचानक हटा दिया। इसके बाद कैप्टन ने सियासी करियर दांव पर लगाते हुए कांग्रेस छोड़ी और भाजपा से गठजोड़ कर लिया। वहीं सिरसा ने यहां तक कह दिया कि चुनाव के बाद भी कैप्टन सिसवां फार्म हाउस में ही मिलेंगे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह
सिरसा ने सिखों के लिए किए काम गिनाए
अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मनजिंदर सिरसा ने चंडीगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी के सिखों के लिए काम गिनाए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर खुलवाया। सिख विरोधी दंगों के लिए पीएम ने एसआईटी बनाई और दोषियों को अंदर करवाया।
सिरसा ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान कब्जे के वक्त जब 800 सिखों पर मुश्किल आई तो पीएम ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकलवाया। कांग्रेस ने सिखों को काली सूची में डाला, लेकिन पीएम मोदी ने इस सूची को खत्म किया। इसके अलावा भी कई ऐसे काम किए, जिन्हें पंजाबियों और सिखों को भूलना नहीं चाहिए।
Hindi NewsLocalPunjabPunjab Assembly Election 2022; BJP Leader Manjinder Sirsa Says Captain Amarinder Singh Not CM Candidateचंडीगढ़3 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोपंजाब में 2 बार मुख्यमंत्री रह चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह को बड़ा झटका लगा है। भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने कहा कि पंजाब में कैप्टन गठजोड़ का सीएम चेहरा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा, कैप्टन की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव ढींढसा की शिअद संयुक्त की सरकार बनी तो पायलट यानी सीएम कोई और होगा। सिरसा गुरुवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात कर रहे थे।यह बात इसलिए अहम है क्योंकि कांग्रेस ने कैप्टन को अचानक हटा दिया। इसके बाद कैप्टन ने सियासी करियर दांव पर लगाते हुए कांग्रेस छोड़ी और भाजपा से गठजोड़ कर लिया। वहीं सिरसा ने यहां तक कह दिया कि चुनाव के बाद भी कैप्टन सिसवां फार्म हाउस में ही मिलेंगे।कैप्टन अमरिंदर सिंहसिरसा ने सिखों के लिए किए काम गिनाएअकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मनजिंदर सिरसा ने चंडीगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी के सिखों के लिए काम गिनाए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर खुलवाया। सिख विरोधी दंगों के लिए पीएम ने एसआईटी बनाई और दोषियों को अंदर करवाया।सिरसा ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान कब्जे के वक्त जब 800 सिखों पर मुश्किल आई तो पीएम ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकलवाया। कांग्रेस ने सिखों को काली सूची में डाला, लेकिन पीएम मोदी ने इस सूची को खत्म किया। इसके अलावा भी कई ऐसे काम किए, जिन्हें पंजाबियों और सिखों को भूलना नहीं चाहिए।
