पंजाब के लिए भाजपा के 30 स्टार प्रचारक:PM मोदी, शाह के साथ हेमा मालिनी और सन्नी देओल का भी नाम, हरजीत ग्रेवाल को भी जगह

पंजाब के लिए भाजपा के 30 स्टार प्रचारक:PM मोदी, शाह के साथ हेमा मालिनी और सन्नी देओल का भी नाम, हरजीत ग्रेवाल को भी जगह

news image

चंडीगढ़4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब चुनाव के लिए भाजपा ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, मीनाक्षी लेखी, हरदीप पुरी, अनुराग ठाकुर, जेपी नड्‌डा, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी का नाम शामिल है। इसके अलावा हेमा मालिनी और गुरदासपुर से सांसद सनी देओल भी इस लिस्ट में हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर, हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर, तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, सोम प्रकाश और अविनाश राय खन्ना का नाम भी लिस्ट में शामिल है।

सबसे अहम हरजीत ग्रेवाल का नाम है, जो किसान आंदोलन के समय खुलकर किसान संगठनों के खिलाफ और कृषि कानूनों के पक्ष में बयानबाजी करते रहे। उनकी राजपुरा से टिकट काट दी गई थी। हालांकि अब वह पंजाब में भाजपा के स्टार प्रचारक होंगे।

भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

5 जनवरी को वापस लौटे थे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले 5 जनवरी को फिरोजपुर में चुनाव रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। हालांकि रास्ते में हाइवे ब्लॉक होने की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा। वह करीब 20 मिनट तक फिरोजपुर के गांव प्यारेआणा के फ्लाईओवर पर खड़े रहे, इसके बाद उनकी सुरक्षा चूक का भी मुद्दा उठा। इस मामले की सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सेवामुक्त जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुवाई में जांच भी कराई जा रही है।

सन्नी देओल भी पंजाब में प्रचार करेंगे

सन्नी देओल भी पंजाब में प्रचार करेंगे

7 या 8 फरवरी को आ सकते हैं पीएम मोदी

सूत्रों की मानें तो पीएम नरेंद्र मोदी पंजाब में चुनाव रैली के लिए 7 या 8 फरवरी को आ सकते हैं। हालांकि अभी उनकी रैली की जगह तय नहीं है। भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है।

चंडीगढ़4 घंटे पहलेकॉपी लिंकपंजाब चुनाव के लिए भाजपा ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, मीनाक्षी लेखी, हरदीप पुरी, अनुराग ठाकुर, जेपी नड्‌डा, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी का नाम शामिल है। इसके अलावा हेमा मालिनी और गुरदासपुर से सांसद सनी देओल भी इस लिस्ट में हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर, हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर, तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, सोम प्रकाश और अविनाश राय खन्ना का नाम भी लिस्ट में शामिल है।सबसे अहम हरजीत ग्रेवाल का नाम है, जो किसान आंदोलन के समय खुलकर किसान संगठनों के खिलाफ और कृषि कानूनों के पक्ष में बयानबाजी करते रहे। उनकी राजपुरा से टिकट काट दी गई थी। हालांकि अब वह पंजाब में भाजपा के स्टार प्रचारक होंगे।भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट5 जनवरी को वापस लौटे थे पीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले 5 जनवरी को फिरोजपुर में चुनाव रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। हालांकि रास्ते में हाइवे ब्लॉक होने की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा। वह करीब 20 मिनट तक फिरोजपुर के गांव प्यारेआणा के फ्लाईओवर पर खड़े रहे, इसके बाद उनकी सुरक्षा चूक का भी मुद्दा उठा। इस मामले की सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सेवामुक्त जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुवाई में जांच भी कराई जा रही है।सन्नी देओल भी पंजाब में प्रचार करेंगे7 या 8 फरवरी को आ सकते हैं पीएम मोदीसूत्रों की मानें तो पीएम नरेंद्र मोदी पंजाब में चुनाव रैली के लिए 7 या 8 फरवरी को आ सकते हैं। हालांकि अभी उनकी रैली की जगह तय नहीं है। भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *