CM के भांजे की गिरफ्तारी पर सियासी संग्राम:कांग्रेस बोली -मनी के बाद चन्नी की बारी

CM के भांजे की गिरफ्तारी पर सियासी संग्राम:कांग्रेस बोली -मनी के बाद चन्नी की बारी

news image

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Punjab Cm Charanjit Channi Nephew Arrest; Congress Opposition Reaction On Sand Mafia

चंडीगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
CM चन्नी के साथ ईडी द्वारा अरेस्ट किया रिश्तेदार भूपिंदर हनी। - Dainik Bhaskar

CM चन्नी के साथ ईडी द्वारा अरेस्ट किया रिश्तेदार भूपिंदर हनी।

पंजाब के CM चरणजीत चन्नी के भांजे भूपिंदर हनी की गिरफ्तारी को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। पूरी कांग्रेस सीएम चन्नी के साथ खड़ी हो गई है। कांग्रेस इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रही है। वहीं विरोधी सीएम चन्नी को घेर रहे हैं। आप ने कहा कि चन्नी ने 111 दिन में कमाल कर दिया। अकाली दल ने निशाना साधा कि हनी और मनी पकड़े गए हैं, अब चन्नी की बारी है। वहीं सीएम ने भदौड़ में चुनावी रैली की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है, इस पर हमें कोई आपत्ति नहीं है।

अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल

4-5 साल लग जाते हैं, चन्नी 111 दिन में कमाल कर गए : केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि लोगों को 4-5 साल लग जाते हैं। सीएम चन्नी ने 111 दिन में कमाल कर दिया। इतने दिन में करप्शन कर दिया। इसलिए अब ईमानदार सरकार चाहते हैं। आप विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि सीएम चन्नी खुद को गरीब कहते हैं और भांजे से 10 करोड़ रुपए मिल रहे हैं। गरीब तो खुद का इलाज नहीं करवा पाता और बच्चे की फीस नहीं भर पाता। चन्नी और इसके रिश्तेदारों के लूट का हिसाब लोग चुनाव में देंगे।

यह सब चन्नी, हनी और मनी का खेल : मजीठिया

मजीठिया ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि यह चन्नी, हनी और मनी की कहानी है। पहले मनी पकड़ी गई, फिर हनी पकड़ा गया और अब चन्नी की बारी है। हनी की पहचान इतनी है कि वह चन्नी की साली का लड़का है। हनी को किस आधार पर सिक्योरिटी दी गई?। हनी से पकड़े पैसे चन्नी के हैं। वह चन्नी का कैशियर है। यह सारे पैसे पंजाब के लोगों के खजाने की लूट है।

करोड़ों की बरामदगी के बाद बदलाखोरी कैसे? : भाजपा

पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता अनील सरीन ने कहा कि ईडी की कार्रवाई में 20 करोड़ कैश मिला। 56 करोड़ के दस्तावेज और प्रॉपर्टी मिली। हम पहले ही कह रहे थे अवैध रेत खनन में सीएम चन्नी शामिल हैं। यह राजनीतिक बदलाखोरी तब होती, जब रेड में कुछ न मिलता। जब करोड़ों की बरामदगी हो गई तो इसे बदलाखोरी कहना शर्मनाक है।

सुखदेव ढींढसा

सुखदेव ढींढसा

बरामदगी हुई तो एक्शन होगा ही : ढींढसा

शिअद संयुक्त के प्रधान सुखदेव ढींढसा ने कहा कि अगर बरामदगी हुई है तो इस बारे में बात होगी। अगर हनी से कुछ न मिलता तो कहा जा सकता था कि बदलाखोरी है। जब बरामदगी ही हो गई तो फिर एक्शन तो होना ही है।

पैसे से सत्ता में आकर फिर सत्ता से पैसे कमाए जा रहे : चढ़ूनी

किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने कहा कि राजनीति में अब सेवा नहीं रह गई। पहले पैसे से सत्ता और फिर सत्ता से पैसे कमाए जाते हैं। हाल यह हो चुका है कि अफसरों की तैनाती, नौकरी, ठेका सब पैसे देकर करवाया जा रहा है। हर जगह रिश्वतखोरी चल रही है। चढ़ूनी ने इसे मॉडर्न डकैती करार दिया।

मजीठिया को ED ने अरेस्ट क्यों नहीं किया : रंधावा

​​​​​​​पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि बिक्रम मजीठिया पर केस ईडी की कार्रवाई के आधार पर दर्ज हुआ है। फिर ईडी ने मजीठिया को गिरफ्तार क्यों नहीं किया?। भाजपा और अकाली दल मिलकर कांग्रेस की छवि खराब कर रहे हैं। ईडी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के परिवार पर भी कार्रवाई क्यों नहीं की?।

पीएम की रैली फेल होने का बदला ले रहे : मंत्री वेरका

​​​​​​​पंजाब के मंत्री राजकुमार वेरका ने केंद्र से पूछा कि जब 2018 में केस दर्ज हुआ था तो उसमें हनी का नाम नहीं था। अचानक पीएम की रैली फेल होने के बाद के बाद टारगेट कर चन्नी के ऊपर ठीकरा क्यों फोड़ा जा रहा है। वेरका ने रुपयों की बरामदगी की वीडियोग्राफी दिखाने को कहा।

सुरजेवाला बोले- भाजपा का इलेक्शन डिपार्टमेंट मैदान में

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा की राजनीतिक नौटंकी शुष् हो गई है। 6 साल पुराने केस में सीएम चन्नी और 33 साल पुराने केस में सिद्धू पर हमले किए जा रहे हैं। जिसमें केजरीवाल साथ निभा रहे हैं। सुरजेवाला ने एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) को भाजपा का इलेक्शन डिपार्टमेंट तक कह दिया।

Hindi NewsLocalPunjabPunjab Cm Charanjit Channi Nephew Arrest; Congress Opposition Reaction On Sand Mafiaचंडीगढ़2 घंटे पहलेकॉपी लिंकCM चन्नी के साथ ईडी द्वारा अरेस्ट किया रिश्तेदार भूपिंदर हनी।पंजाब के CM चरणजीत चन्नी के भांजे भूपिंदर हनी की गिरफ्तारी को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। पूरी कांग्रेस सीएम चन्नी के साथ खड़ी हो गई है। कांग्रेस इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रही है। वहीं विरोधी सीएम चन्नी को घेर रहे हैं। आप ने कहा कि चन्नी ने 111 दिन में कमाल कर दिया। अकाली दल ने निशाना साधा कि हनी और मनी पकड़े गए हैं, अब चन्नी की बारी है। वहीं सीएम ने भदौड़ में चुनावी रैली की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है, इस पर हमें कोई आपत्ति नहीं है।अरविंद केजरीवाल4-5 साल लग जाते हैं, चन्नी 111 दिन में कमाल कर गए : केजरीवालकेजरीवाल ने कहा कि लोगों को 4-5 साल लग जाते हैं। सीएम चन्नी ने 111 दिन में कमाल कर दिया। इतने दिन में करप्शन कर दिया। इसलिए अब ईमानदार सरकार चाहते हैं। आप विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि सीएम चन्नी खुद को गरीब कहते हैं और भांजे से 10 करोड़ रुपए मिल रहे हैं। गरीब तो खुद का इलाज नहीं करवा पाता और बच्चे की फीस नहीं भर पाता। चन्नी और इसके रिश्तेदारों के लूट का हिसाब लोग चुनाव में देंगे।यह सब चन्नी, हनी और मनी का खेल : मजीठियामजीठिया ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि यह चन्नी, हनी और मनी की कहानी है। पहले मनी पकड़ी गई, फिर हनी पकड़ा गया और अब चन्नी की बारी है। हनी की पहचान इतनी है कि वह चन्नी की साली का लड़का है। हनी को किस आधार पर सिक्योरिटी दी गई?। हनी से पकड़े पैसे चन्नी के हैं। वह चन्नी का कैशियर है। यह सारे पैसे पंजाब के लोगों के खजाने की लूट है।करोड़ों की बरामदगी के बाद बदलाखोरी कैसे? : भाजपापंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता अनील सरीन ने कहा कि ईडी की कार्रवाई में 20 करोड़ कैश मिला। 56 करोड़ के दस्तावेज और प्रॉपर्टी मिली। हम पहले ही कह रहे थे अवैध रेत खनन में सीएम चन्नी शामिल हैं। यह राजनीतिक बदलाखोरी तब होती, जब रेड में कुछ न मिलता। जब करोड़ों की बरामदगी हो गई तो इसे बदलाखोरी कहना शर्मनाक है।सुखदेव ढींढसाबरामदगी हुई तो एक्शन होगा ही : ढींढसाशिअद संयुक्त के प्रधान सुखदेव ढींढसा ने कहा कि अगर बरामदगी हुई है तो इस बारे में बात होगी। अगर हनी से कुछ न मिलता तो कहा जा सकता था कि बदलाखोरी है। जब बरामदगी ही हो गई तो फिर एक्शन तो होना ही है।पैसे से सत्ता में आकर फिर सत्ता से पैसे कमाए जा रहे : चढ़ूनीकिसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने कहा कि राजनीति में अब सेवा नहीं रह गई। पहले पैसे से सत्ता और फिर सत्ता से पैसे कमाए जाते हैं। हाल यह हो चुका है कि अफसरों की तैनाती, नौकरी, ठेका सब पैसे देकर करवाया जा रहा है। हर जगह रिश्वतखोरी चल रही है। चढ़ूनी ने इसे मॉडर्न डकैती करार दिया।मजीठिया को ED ने अरेस्ट क्यों नहीं किया : रंधावा​​​​​​​पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि बिक्रम मजीठिया पर केस ईडी की कार्रवाई के आधार पर दर्ज हुआ है। फिर ईडी ने मजीठिया को गिरफ्तार क्यों नहीं किया?। भाजपा और अकाली दल मिलकर कांग्रेस की छवि खराब कर रहे हैं। ईडी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के परिवार पर भी कार्रवाई क्यों नहीं की?।पीएम की रैली फेल होने का बदला ले रहे : मंत्री वेरका​​​​​​​पंजाब के मंत्री राजकुमार वेरका ने केंद्र से पूछा कि जब 2018 में केस दर्ज हुआ था तो उसमें हनी का नाम नहीं था। अचानक पीएम की रैली फेल होने के बाद के बाद टारगेट कर चन्नी के ऊपर ठीकरा क्यों फोड़ा जा रहा है। वेरका ने रुपयों की बरामदगी की वीडियोग्राफी दिखाने को कहा।सुरजेवाला बोले- भाजपा का इलेक्शन डिपार्टमेंट मैदान मेंकांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा की राजनीतिक नौटंकी शुष् हो गई है। 6 साल पुराने केस में सीएम चन्नी और 33 साल पुराने केस में सिद्धू पर हमले किए जा रहे हैं। जिसमें केजरीवाल साथ निभा रहे हैं। सुरजेवाला ने एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) को भाजपा का इलेक्शन डिपार्टमेंट तक कह दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *