![]()
- Hindi News
- National
- Lata Mangeshkar Narendra Modi | Dainik Bhaskar News Headlines; Lata Mangeshkar Consigned To Flames At Shivaji Park Mumbai, PM Narendra Modi In Lok Sabha
नमस्कार,
आज सोमवार है, तारीख 7 फरवरी; माघ माह, शुक्ल पक्ष और सप्तमी तिथि
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। वे बिजनौर में रैली करेंगे।
- PM मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में जवाब देंगे।
- विदेश मंत्री एस जयशंकर दिल्ली में श्रीलंकाई विदेशमंत्री जीएल पेइरिस से मिलेंगे।
अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. स्वर कोकिला लता मंगेशकर अनंत यात्रा पर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

भारत रत्न लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। 29 दिन तक कोरोना और निमोनिया से लड़ने के बाद रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके ठीक 11 घंटे बाद शाम 7 बजकर 16 मिनट पर लता ताई पंचतत्व में विलीन हो गईं। भाई हृदयनाथ मंगेशकर और भतीजे आदित्य ने मुखाग्नि दी। PM मोदी भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
पढ़िए पूरी खबर…
2. लता मंगेशकर के निधन पर पाकिस्तान और नेपाल में भी शोक
लता मंगेशकर के निधन से भारत के साथ पाकिस्तान और नेपाल में भी शोक है। नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इमरान खान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लता मंगेशकर के निधन से दुनिया ने महान सिंगर खो दिया है। उनके गीतों को सुनकर लोगों को सुकून मिलता था।
पढ़िए पूरी खबर…
3. चरणजीत चन्नी पंजाब में कांग्रेस का CM चेहरा होंगे, सिद्धू ने फैसला लेने की ताकत मांगी
चरणजीत चन्नी पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। लुधियाना की रैली में राहुल गांधी ने इसका ऐलान किया। इसके साथ ही चन्नी और सिद्धू के बीच चल रहा जुबानी झगड़ा खत्म हो गया। रैली में मौजूद रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि आज फैसले की घड़ी है। मुझे कोई लालसा नहीं है, लेकिन मुझे दर्शनी घोड़ा न बनने देना। मुझे फैसला लेने की ताकत देना।
पढ़िए पूरी खबर…
4. कोरोना के केस घटने के बाद इलेक्शन कमीशन ने रैलियों की इजाजत दी
कोरोना के मामलों में गिरावट आने के बाद चुनाव आयोग ने पार्टियों को चुनावी रैली करने की इजाजत दे दी है। इसके लिए कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं। रैली के दौरान मैदान में उसकी कुल क्षमता की 30% भीड़ ही जुटाई जा सकती है। वहीं इंडोर हॉल में 50% मौजूदगी के साथ सभा करने की परमिशन है। पदयात्रा, बाइक रैली और जुलूस निकालने पर पहले की तरह रोक जारी रहेगी।
पढ़िए पूरी खबर…
5. 1000वें मैच में टीम इंडिया की बड़ी जीत, वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया

वन डे में डेब्यू कर रहे दीपक हुडा को मैच के बाद बधाई देते विराट कोहली। उनके साथ सूर्य कुमार और कैप्टन रोहित शर्मा।
टीम इंडिया ने वनडे सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद में हुए इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 176 रन पर आउट हो गई। युजवेंद्र चहल ने 4 और वाशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट लिए। भारत ने सिर्फ 28 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए।
पढ़िए पूरी खबर…
6. न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ी गई, भारत ने जांच की मांग की
अमेरिका के न्यूयॉर्क में किसी ने महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा तोड़ दी। यह मूर्ति मैनहैटन इलाके में है। भारत ने इस घटना पर नाराजगी जताकर जांच की मांग की है। 8 फुट ऊंची यह मूर्ति गांधी मेमोरियल इंटरनेशनल फाउंडेशन ने दान दी थी। गांधीजी की 117वीं जयंती पर 2 अक्टूबर 1986 को इसे स्थापित किया गया था। अमेरिका में बापू की प्रतिमा के साथ पहले भी तोड़फोड़ हो चुकी है।
पढ़िए पूरी खबर…
7. सर्विस डाउन होने पर जियो ने माफी मांगी, 2 दिन की फ्री वैलिडिटी देगी
मुंबई सर्कल में रिलायंस जियो की सर्विस डाउन होने पर कंपनी ने माफी मांगी है। कंपनी ने ग्राहकों को दो दिन के एक्स्ट्रा वैलिडिटी की भी घोषणा की है। यानी जैसे ही प्लान खत्म होगा कंपनी उसे दो दिन के लिए बढ़ा देगी। शनिवार को सर्विस डाउन की वजह से मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के ग्राहकों पर असर पड़ा था। हालांकि रात 8 बजे के बाद सर्विस ठीक हो गई थी।
पढ़िए पूरी खबर…
कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में
- PM मोदी ने लता के साथ यादें शेयर कीं, कहा- भाई बनाकर प्रधानमंत्री बनने की कामना की थी, रक्षाबंधन पर राखी भेजती थीं (पढ़िए पूरी खबर)
- शासन की 70वीं सालगिरह पर ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ का ऐलान- चार्ल्स के राजा बनने पर बहू कैमिला ब्रिटेन की महारानी होंगी (पढ़िए पूरी खबर)
- इंग्लैंड को हराकर U-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों को BCCI से मिलेंगे 40-40 लाख रुपए, PM ने दी बधाई (पढ़िए पूरी खबर)
आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
1845 में आज के ही दिन लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम में रखा 2 हजार साल पुराना फूलदान एक शराबी ने तोड़ दिया था। इसके 80 से ज्यादा टुकड़े हो गए थे। उस शख्स का नाम था विलियम फ्लॉयड। नशे की हालत में वह उस ग्लास केस से टकरा गए, जिसमें फूलदान रखा था। ब्रिटिश म्यूजियम ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, क्योंकि उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। 1845 में फूलदान जोड़ा गया, लेकिन वह पूरी तरह ठीक नहीं हुआ। 103 साल बाद 1948 में इसे सही किया गया। हालांकि, अब भी इसके पीछे टूटने का निशान दिखता है। (पढ़िए आज की अन्य घटनाएं…)

और अब आज का विचार
हर महान सपना किसी सपना देखने वाले से शुरू होता है। हमेशा याद रखिए दुनिया को बदलने, सितारों तक पहुंचने की ताकत और जुनून आपके अंदर ही मौजूद है। – हेरिएट टबमैन, अमेरिकन एक्टिविस्ट
आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे…
Hindi NewsNationalLata Mangeshkar Narendra Modi | Dainik Bhaskar News Headlines; Lata Mangeshkar Consigned To Flames At Shivaji Park Mumbai, PM Narendra Modi In Lok Sabhaनमस्कार,आज सोमवार है, तारीख 7 फरवरी; माघ माह, शुक्ल पक्ष और सप्तमी तिथिसबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। वे बिजनौर में रैली करेंगे।PM मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में जवाब देंगे।विदेश मंत्री एस जयशंकर दिल्ली में श्रीलंकाई विदेशमंत्री जीएल पेइरिस से मिलेंगे।अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी1. स्वर कोकिला लता मंगेशकर अनंत यात्रा पर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कारभारत रत्न लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। 29 दिन तक कोरोना और निमोनिया से लड़ने के बाद रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके ठीक 11 घंटे बाद शाम 7 बजकर 16 मिनट पर लता ताई पंचतत्व में विलीन हो गईं। भाई हृदयनाथ मंगेशकर और भतीजे आदित्य ने मुखाग्नि दी। PM मोदी भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।पढ़िए पूरी खबर…2. लता मंगेशकर के निधन पर पाकिस्तान और नेपाल में भी शोकलता मंगेशकर के निधन से भारत के साथ पाकिस्तान और नेपाल में भी शोक है। नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इमरान खान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लता मंगेशकर के निधन से दुनिया ने महान सिंगर खो दिया है। उनके गीतों को सुनकर लोगों को सुकून मिलता था।पढ़िए पूरी खबर…3. चरणजीत चन्नी पंजाब में कांग्रेस का CM चेहरा होंगे, सिद्धू ने फैसला लेने की ताकत मांगीचरणजीत चन्नी पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। लुधियाना की रैली में राहुल गांधी ने इसका ऐलान किया। इसके साथ ही चन्नी और सिद्धू के बीच चल रहा जुबानी झगड़ा खत्म हो गया। रैली में मौजूद रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि आज फैसले की घड़ी है। मुझे कोई लालसा नहीं है, लेकिन मुझे दर्शनी घोड़ा न बनने देना। मुझे फैसला लेने की ताकत देना।पढ़िए पूरी खबर…4. कोरोना के केस घटने के बाद इलेक्शन कमीशन ने रैलियों की इजाजत दीकोरोना के मामलों में गिरावट आने के बाद चुनाव आयोग ने पार्टियों को चुनावी रैली करने की इजाजत दे दी है। इसके लिए कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं। रैली के दौरान मैदान में उसकी कुल क्षमता की 30% भीड़ ही जुटाई जा सकती है। वहीं इंडोर हॉल में 50% मौजूदगी के साथ सभा करने की परमिशन है। पदयात्रा, बाइक रैली और जुलूस निकालने पर पहले की तरह रोक जारी रहेगी।पढ़िए पूरी खबर…5. 1000वें मैच में टीम इंडिया की बड़ी जीत, वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरायावन डे में डेब्यू कर रहे दीपक हुडा को मैच के बाद बधाई देते विराट कोहली। उनके साथ सूर्य कुमार और कैप्टन रोहित शर्मा।टीम इंडिया ने वनडे सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद में हुए इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 176 रन पर आउट हो गई। युजवेंद्र चहल ने 4 और वाशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट लिए। भारत ने सिर्फ 28 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए।पढ़िए पूरी खबर…6. न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ी गई, भारत ने जांच की मांग कीअमेरिका के न्यूयॉर्क में किसी ने महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा तोड़ दी। यह मूर्ति मैनहैटन इलाके में है। भारत ने इस घटना पर नाराजगी जताकर जांच की मांग की है। 8 फुट ऊंची यह मूर्ति गांधी मेमोरियल इंटरनेशनल फाउंडेशन ने दान दी थी। गांधीजी की 117वीं जयंती पर 2 अक्टूबर 1986 को इसे स्थापित किया गया था। अमेरिका में बापू की प्रतिमा के साथ पहले भी तोड़फोड़ हो चुकी है।पढ़िए पूरी खबर…7. सर्विस डाउन होने पर जियो ने माफी मांगी, 2 दिन की फ्री वैलिडिटी देगीमुंबई सर्कल में रिलायंस जियो की सर्विस डाउन होने पर कंपनी ने माफी मांगी है। कंपनी ने ग्राहकों को दो दिन के एक्स्ट्रा वैलिडिटी की भी घोषणा की है। यानी जैसे ही प्लान खत्म होगा कंपनी उसे दो दिन के लिए बढ़ा देगी। शनिवार को सर्विस डाउन की वजह से मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के ग्राहकों पर असर पड़ा था। हालांकि रात 8 बजे के बाद सर्विस ठीक हो गई थी।पढ़िए पूरी खबर…कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन मेंPM मोदी ने लता के साथ यादें शेयर कीं, कहा- भाई बनाकर प्रधानमंत्री बनने की कामना की थी, रक्षाबंधन पर राखी भेजती थीं (पढ़िए पूरी खबर)शासन की 70वीं सालगिरह पर ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ का ऐलान- चार्ल्स के राजा बनने पर बहू कैमिला ब्रिटेन की महारानी होंगी (पढ़िए पूरी खबर)इंग्लैंड को हराकर U-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों को BCCI से मिलेंगे 40-40 लाख रुपए, PM ने दी बधाई (पढ़िए पूरी खबर)आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था1845 में आज के ही दिन लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम में रखा 2 हजार साल पुराना फूलदान एक शराबी ने तोड़ दिया था। इसके 80 से ज्यादा टुकड़े हो गए थे। उस शख्स का नाम था विलियम फ्लॉयड। नशे की हालत में वह उस ग्लास केस से टकरा गए, जिसमें फूलदान रखा था। ब्रिटिश म्यूजियम ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, क्योंकि उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। 1845 में फूलदान जोड़ा गया, लेकिन वह पूरी तरह ठीक नहीं हुआ। 103 साल बाद 1948 में इसे सही किया गया। हालांकि, अब भी इसके पीछे टूटने का निशान दिखता है। (पढ़िए आज की अन्य घटनाएं…)और अब आज का विचारहर महान सपना किसी सपना देखने वाले से शुरू होता है। हमेशा याद रखिए दुनिया को बदलने, सितारों तक पहुंचने की ताकत और जुनून आपके अंदर ही मौजूद है। – हेरिएट टबमैन, अमेरिकन एक्टिविस्टआपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे…
