![]()
- Hindi News
- National
- Corona Omicron Variant | Outbreak India Live Updates | 07 February | Delhi Mumbai Bhopal Indore Kerala
नई दिल्ली41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- वीडियो
देश में कोरोना केस एक लाख से नीचे आ गए हैं। रविवार रात 11.45 बजे तक संक्रमण के 83 हजार 084 नए केस ही सामने आए हैं। इस दौरान 1 लाख 98 हजार 737 मरीज ठीक हुए और 893 लोगों की मौत हुई है।
इसे पहले शनिवार को कोरोना संक्रमण के 1 लाख 07 हजार 474 नए मामले दर्ज किए गए थे और 865 लोगों की मौत हुई थी। यानी नए केस में करीब 24,000 की कमी आई है। फिलहाल, देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 11.01 लाख रह गई है। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.22 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।
उधर, कोरोना संक्रमण से लड़ाई में देश को अब 9वीं वैक्सीन भी मिल गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में बताया कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सिंगल डोज वाली स्पुतनिक लाइट कोविड-19 वैक्सीन के इमरजेंसी यूज को अप्रूवल दे दिया है। यह देश में मंजूर की गई 9वीं कोरोना वैक्सीन है। इससे पैनडमिक के खिलाफ देश की लड़ाई को मजबूती मिलेगी।
देश में कोरोना पर एक नजर
कुल कोरोना केस: 4.22 करोड़
कुल रिकवरी: 4.06 करोड़
कुल मौतें: 5.02 लाख
कोरोना अपडेट्स…
- कोविड-19 मामलों में गिरावट के साथ, जम्मू और कश्मीर स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी (SEC) ने रविवार को वीकेंड लॉकडाउन को खत्म कर दिया है और रात के कर्फ्यू के समय में एक घंटे की छूट दी है।
- जम्मू और कश्मीर में रविवार को कोरोनावायरस के 1,151 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले एक हफ्ते में ये सबसे कम मामले हैं। राज्य में इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 4,46,648 हो गई है। जबकि 9 मौतों के साथ कुल आंकड़ा 4,715 पर पहुंच गया है।
- कोविड मामलों की संख्या में गिरावट और पॉजिटिविटी रेट को देखते हुए केंद्र सरकार के ऑफिस आज से सभी लेवल पर कर्मचारियों की 100% उपस्थिति के साथ फिर से शुरू होंगे।
- बिहार में कक्षा 8वीं तक के स्कूल 50% क्षमता के साथ और कक्षा 9 और उससे ऊपर के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 100% क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे। सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्टेडियम, स्विमिंग पूल, रेस्तरां 50% क्षमता पर ऑपरेट होंगे।
5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
1. केरल: नए केस में 7 हजार की गिरावट
यहां रविवार को 26,729 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 49,261 मरीज ठीक हुए हैं और 137 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले शनिवार को 33,538 नए संक्रमित मिले थे और 247 लोगों की मौत हुई थी।
महामारी की शुरुआत से अब तक यहां कुल 62.71 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 58.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 58,255 लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 30.34% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 32.63% था।

2. महाराष्ट्र: नए केस से दोगुने से ज्यादा मरीज ठीक हुए
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,666 नए केस मिले। इस दौरान 66 लोगों की मौत हुई और 25,175 मरीज ठीक हुए। इससे एक दिन पहले शनिवार को 11,394 नए मामले मिले थे। राज्य में अब कुल एक्टिव केस घटकर 1.18 लाख हो गए हैं।
महामारी की शुरुआत से अब तक यहां कुल 78.03 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 75.38 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.43 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 6.6% है, इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 7.34% था।

3. कर्नाटक: पॉजिटिविटी रेट 9.04% से 6.51% हुआ
कर्नाटक में रविवार को 8,425 नए केस मिले हैं, जबकि 19,800 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस दौरान 47 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले शनिवार को 12,009 नए मामले मिले थे और 50 लोगों की मौत हुई थी।
महामारी की शुरुआत से अब तक यहां कुल 38.96 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 37.58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 39,347 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 97,781 है, वहीं पॉजिटिविटी रेट 6.51% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 9.04% था।

4. तमिलनाडु: 26 लोगों की मौत
यहां रविवार को 6,120 नए मामले सामने आए। 23,144 लोग ठीक हुए और 26 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले शनिवार को 7,524 नए मामले सामने आए थे और 37 लोगों की मौत हुई थी।
अब तक राज्य में कुल 34.10 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 32.51 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,759 लोगों की मौत हुई है। यहां एक्टिव केस 1.21 लाख और पॉजिटिविटी रेट 5% के करीब है। इससे एक दिन पहले भी पॉजिटिविटी रेट 5.94% था।

5. मध्य प्रदेश: एक्टिव केस 44,778
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 5,171 केस सामने आए और 8,373 लोग ठीक हुए। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले शनिवार को 5,533 केस सामने आए थे। इस दौरान 8 लोगों की मौत हुई थी।
अब तक राज्य में 10.05 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.50 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,662 लोगों की मौत हो गई। 44,778 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 6.75% है, जो एक दिन पहले 7.09% था।

1. राजस्थान: नए केस से ज्यादा लोग ठीक हुए
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 4,509 केस सामने आए और 9,752 लोग ठीक हुए। इस दौरान 7 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले, यानी शनिवार को 5,602 केस सामने आए थे और 9,309 लोग ठीक हुए थे। इस दौरान 19 लोगों की मौत हुई थी।
अब तक राज्य में 12.45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11.89 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,379 लोगों की मौत हो गई। 45,893 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 10.32% है, जो एक दिन पहले 11.40% था।
2. गुजरात: पॉजिटिविटी रेट 4.67%
गुजरात में रविवार को 3897 नए केस मिले। 10,273 लोगों ने कोरोना को मात दी, जबकि 19 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले शनिवार को 4710 नए केस मिले थे। 11,184 लोगों ने कोरोना को मात दी, जबकि 34 लोगों की मौत हो गई।
अब तक राज्य में कुल 12 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 11.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,667 लोगों की मौत हुई है। यहां एक्टिव केस 44,618 और पॉजिटिविटी रेट 4% के करीब है। इससे पहले पॉजिटिविटी रेट 4.67% था।
3. उत्तर प्रदेश: पॉजिटिविटी रेट 2% के करीब
यहां बीते 24 घंटे में 2,774 नए कोरोना केस आए। 7,117 लोग ठीक हुए और 15 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को 3,521 नए कोरोना केस आए थे। 7,401 लोग ठीक हुए थे और 17 लोगों की मौत हुई थी।
अब तक राज्य में 20.44 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 19.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,318 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 28,156 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 2% के करीब है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 1.83% था।
4. आंध्र प्रदेश: नए केस 3,000 से नीचे पहुंचे
आंध्र में बीते 24 घंटे में 2,690 नए केस सामने आए, जबकि 11,855 लोग ठीक हुए और 9 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को 3,396 नए केस सामने आए थे, जबकि 13,005 लोग ठीक हुए थे और 9 लोगों की मौत हुई थी।
अब तक राज्य में 23.03 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 22.19 लाख लोग ठीक हो चुके हैं और 14,664 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 69,572 हैं। पॉजिटिविटी रेट 9.41% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 11.38% था।
5. ओडिशा: 24 घंटे में 23 की मौत
ओडिशा में बीते 24 घंटे में 2,106 नए केस दर्ज किए गए। इस दौरान 3,624 लोग ठीक हुए और 23 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले शनिवार को 2,603 नए केस दर्ज किए गए थे। इस दौरान 5,376 लोग ठीक हुए और 22 लोगों की मौत हुई थी।
राज्य में अब तक 12.66 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा 8,734 पहुंच गया है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 20,048 और पॉजिटिविटी रेट 4% के करीब है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 4.13% था।
6. हरियाणा: कुल एक्टिव केस 14,113
राज्य में बीते 24 घंटों में 1,544 लोग संक्रमित पाए गए। 2,995 लोग ठीक हुए और 9 लोगों की मौत हुई है। यहां शनिवार को 1,980 लोग संक्रमित पाए गए थे। 3,247 लोग ठीक हुए थे और 14 लोगों की मौत हुई थी।
अब तक राज्य में 9.64 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,395 लोगों की मौत हो गई। कुल 14,113 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 5.56% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 6.12% था।
7. दिल्ली: पॉजिटिविटी रेट में लगातार गिरावट
दिल्ली में रविवार को 1,410 नए कोरोना केस सामने आए और 14 लोगों की मौत हुई। 2,506 लोग ठीक हुए। इससे एक दिन पहले शनिवार को 1,604 नए कोरोना केस सामने आए थे और 17 लोगों की मौत हुई थी। 3,324 लोग ठीक भी हुए थे।
अब तक राज्य में 18.43 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 18.09 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,983 की मौत हो गई। 15 जनवरी को दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 30% था, जो लगातार कम होते हुए 3% से नीचे आ गया है। शनिवार को यह 2.87% था।
8. छत्तीसगढ़: एक हजार से नीचे पहुंचे नए केस
छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 976 केस दर्ज किए गए। इस दौरान 1,241 लोग ठीक हुए और 9 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को 1,764 केस दर्ज किए गए थे। इस दौरान 3,554 लोग ठीक हुए थे और 14 लोगों की मौत हुई थी।
अब तक राज्य के 11.39 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा 13,937 पहुंच गया है। राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 16,608 और पॉजिटिविटी रेट 5% के करीब है। एक दिन पहले भी पॉजिटिविटी रेट 5.24% था।
9. पश्चिम बंगाल: अब तक 20.05 लाख संक्रमित
पश्चिम बंगाल में रविवार को 835 नए केस मिले हैं। इस दौरान 2,083 मरीज ठीक हुए, जबकि 34 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले शनिवार को 1,345 नए केस मिले थे। इस दौरान 2,251 मरीज ठीक हुए थे, जबकि 31 लोगों की मौत हुई थी।
राज्य में अब तक कुल 20.05 लाख केस मिले हैं, जबकि 19.67 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। कुल 20,823 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस 17,994 हैं। पॉजिटिविटी रेट 3% के करीब है, जो कि एक दिन पहले 3.66% था।
10. पंजाब: राज्य में 10,351 एक्टिव केस
पंजाब में बीते दिन 755 नए संक्रमित मिले हैं और 28 लोगों ने दम तोड़ दिया। 2,692 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले शनिवार को 974 नए संक्रमित मिले थे और 16 लोगों ने दम तोड़ दिया। 2,963 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।
अब तक राज्य में 7.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,436 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल एक्टिव केस 10,351 हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 3% के करीब है। एक दिन पहले भी यह 3.26% था।
Hindi NewsNationalCorona Omicron Variant | Outbreak India Live Updates | 07 February | Delhi Mumbai Bhopal Indore Keralaनई दिल्ली41 मिनट पहलेकॉपी लिंकवीडियोदेश में कोरोना केस एक लाख से नीचे आ गए हैं। रविवार रात 11.45 बजे तक संक्रमण के 83 हजार 084 नए केस ही सामने आए हैं। इस दौरान 1 लाख 98 हजार 737 मरीज ठीक हुए और 893 लोगों की मौत हुई है।इसे पहले शनिवार को कोरोना संक्रमण के 1 लाख 07 हजार 474 नए मामले दर्ज किए गए थे और 865 लोगों की मौत हुई थी। यानी नए केस में करीब 24,000 की कमी आई है। फिलहाल, देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 11.01 लाख रह गई है। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.22 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।उधर, कोरोना संक्रमण से लड़ाई में देश को अब 9वीं वैक्सीन भी मिल गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में बताया कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सिंगल डोज वाली स्पुतनिक लाइट कोविड-19 वैक्सीन के इमरजेंसी यूज को अप्रूवल दे दिया है। यह देश में मंजूर की गई 9वीं कोरोना वैक्सीन है। इससे पैनडमिक के खिलाफ देश की लड़ाई को मजबूती मिलेगी।देश में कोरोना पर एक नजरकुल कोरोना केस: 4.22 करोड़कुल रिकवरी: 4.06 करोड़कुल मौतें: 5.02 लाखकोरोना अपडेट्स…कोविड-19 मामलों में गिरावट के साथ, जम्मू और कश्मीर स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी (SEC) ने रविवार को वीकेंड लॉकडाउन को खत्म कर दिया है और रात के कर्फ्यू के समय में एक घंटे की छूट दी है।जम्मू और कश्मीर में रविवार को कोरोनावायरस के 1,151 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले एक हफ्ते में ये सबसे कम मामले हैं। राज्य में इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 4,46,648 हो गई है। जबकि 9 मौतों के साथ कुल आंकड़ा 4,715 पर पहुंच गया है।कोविड मामलों की संख्या में गिरावट और पॉजिटिविटी रेट को देखते हुए केंद्र सरकार के ऑफिस आज से सभी लेवल पर कर्मचारियों की 100% उपस्थिति के साथ फिर से शुरू होंगे।बिहार में कक्षा 8वीं तक के स्कूल 50% क्षमता के साथ और कक्षा 9 और उससे ऊपर के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 100% क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे। सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्टेडियम, स्विमिंग पूल, रेस्तरां 50% क्षमता पर ऑपरेट होंगे।5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल1. केरल: नए केस में 7 हजार की गिरावटयहां रविवार को 26,729 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 49,261 मरीज ठीक हुए हैं और 137 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले शनिवार को 33,538 नए संक्रमित मिले थे और 247 लोगों की मौत हुई थी।महामारी की शुरुआत से अब तक यहां कुल 62.71 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 58.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 58,255 लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 30.34% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 32.63% था।2. महाराष्ट्र: नए केस से दोगुने से ज्यादा मरीज ठीक हुएमहाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,666 नए केस मिले। इस दौरान 66 लोगों की मौत हुई और 25,175 मरीज ठीक हुए। इससे एक दिन पहले शनिवार को 11,394 नए मामले मिले थे। राज्य में अब कुल एक्टिव केस घटकर 1.18 लाख हो गए हैं।महामारी की शुरुआत से अब तक यहां कुल 78.03 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 75.38 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.43 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 6.6% है, इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 7.34% था।3. कर्नाटक: पॉजिटिविटी रेट 9.04% से 6.51% हुआकर्नाटक में रविवार को 8,425 नए केस मिले हैं, जबकि 19,800 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस दौरान 47 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले शनिवार को 12,009 नए मामले मिले थे और 50 लोगों की मौत हुई थी।महामारी की शुरुआत से अब तक यहां कुल 38.96 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 37.58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 39,347 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 97,781 है, वहीं पॉजिटिविटी रेट 6.51% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 9.04% था।4. तमिलनाडु: 26 लोगों की मौतयहां रविवार को 6,120 नए मामले सामने आए। 23,144 लोग ठीक हुए और 26 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले शनिवार को 7,524 नए मामले सामने आए थे और 37 लोगों की मौत हुई थी।अब तक राज्य में कुल 34.10 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 32.51 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,759 लोगों की मौत हुई है। यहां एक्टिव केस 1.21 लाख और पॉजिटिविटी रेट 5% के करीब है। इससे एक दिन पहले भी पॉजिटिविटी रेट 5.94% था।5. मध्य प्रदेश: एक्टिव केस 44,778मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 5,171 केस सामने आए और 8,373 लोग ठीक हुए। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले शनिवार को 5,533 केस सामने आए थे। इस दौरान 8 लोगों की मौत हुई थी।अब तक राज्य में 10.05 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.50 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,662 लोगों की मौत हो गई। 44,778 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 6.75% है, जो एक दिन पहले 7.09% था।1. राजस्थान: नए केस से ज्यादा लोग ठीक हुएराजस्थान में पिछले 24 घंटे में 4,509 केस सामने आए और 9,752 लोग ठीक हुए। इस दौरान 7 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले, यानी शनिवार को 5,602 केस सामने आए थे और 9,309 लोग ठीक हुए थे। इस दौरान 19 लोगों की मौत हुई थी।अब तक राज्य में 12.45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11.89 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,379 लोगों की मौत हो गई। 45,893 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 10.32% है, जो एक दिन पहले 11.40% था।2. गुजरात: पॉजिटिविटी रेट 4.67%गुजरात में रविवार को 3897 नए केस मिले। 10,273 लोगों ने कोरोना को मात दी, जबकि 19 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले शनिवार को 4710 नए केस मिले थे। 11,184 लोगों ने कोरोना को मात दी, जबकि 34 लोगों की मौत हो गई।अब तक राज्य में कुल 12 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 11.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,667 लोगों की मौत हुई है। यहां एक्टिव केस 44,618 और पॉजिटिविटी रेट 4% के करीब है। इससे पहले पॉजिटिविटी रेट 4.67% था।3. उत्तर प्रदेश: पॉजिटिविटी रेट 2% के करीबयहां बीते 24 घंटे में 2,774 नए कोरोना केस आए। 7,117 लोग ठीक हुए और 15 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को 3,521 नए कोरोना केस आए थे। 7,401 लोग ठीक हुए थे और 17 लोगों की मौत हुई थी।अब तक राज्य में 20.44 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 19.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,318 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 28,156 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 2% के करीब है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 1.83% था।4. आंध्र प्रदेश: नए केस 3,000 से नीचे पहुंचेआंध्र में बीते 24 घंटे में 2,690 नए केस सामने आए, जबकि 11,855 लोग ठीक हुए और 9 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को 3,396 नए केस सामने आए थे, जबकि 13,005 लोग ठीक हुए थे और 9 लोगों की मौत हुई थी।अब तक राज्य में 23.03 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 22.19 लाख लोग ठीक हो चुके हैं और 14,664 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 69,572 हैं। पॉजिटिविटी रेट 9.41% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 11.38% था।5. ओडिशा: 24 घंटे में 23 की मौतओडिशा में बीते 24 घंटे में 2,106 नए केस दर्ज किए गए। इस दौरान 3,624 लोग ठीक हुए और 23 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले शनिवार को 2,603 नए केस दर्ज किए गए थे। इस दौरान 5,376 लोग ठीक हुए और 22 लोगों की मौत हुई थी।राज्य में अब तक 12.66 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा 8,734 पहुंच गया है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 20,048 और पॉजिटिविटी रेट 4% के करीब है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 4.13% था।6. हरियाणा: कुल एक्टिव केस 14,113राज्य में बीते 24 घंटों में 1,544 लोग संक्रमित पाए गए। 2,995 लोग ठीक हुए और 9 लोगों की मौत हुई है। यहां शनिवार को 1,980 लोग संक्रमित पाए गए थे। 3,247 लोग ठीक हुए थे और 14 लोगों की मौत हुई थी।अब तक राज्य में 9.64 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,395 लोगों की मौत हो गई। कुल 14,113 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 5.56% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 6.12% था।7. दिल्ली: पॉजिटिविटी रेट में लगातार गिरावटदिल्ली में रविवार को 1,410 नए कोरोना केस सामने आए और 14 लोगों की मौत हुई। 2,506 लोग ठीक हुए। इससे एक दिन पहले शनिवार को 1,604 नए कोरोना केस सामने आए थे और 17 लोगों की मौत हुई थी। 3,324 लोग ठीक भी हुए थे।अब तक राज्य में 18.43 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 18.09 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,983 की मौत हो गई। 15 जनवरी को दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 30% था, जो लगातार कम होते हुए 3% से नीचे आ गया है। शनिवार को यह 2.87% था।8. छत्तीसगढ़: एक हजार से नीचे पहुंचे नए केसछत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 976 केस दर्ज किए गए। इस दौरान 1,241 लोग ठीक हुए और 9 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को 1,764 केस दर्ज किए गए थे। इस दौरान 3,554 लोग ठीक हुए थे और 14 लोगों की मौत हुई थी।अब तक राज्य के 11.39 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा 13,937 पहुंच गया है। राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 16,608 और पॉजिटिविटी रेट 5% के करीब है। एक दिन पहले भी पॉजिटिविटी रेट 5.24% था।9. पश्चिम बंगाल: अब तक 20.05 लाख संक्रमितपश्चिम बंगाल में रविवार को 835 नए केस मिले हैं। इस दौरान 2,083 मरीज ठीक हुए, जबकि 34 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले शनिवार को 1,345 नए केस मिले थे। इस दौरान 2,251 मरीज ठीक हुए थे, जबकि 31 लोगों की मौत हुई थी।राज्य में अब तक कुल 20.05 लाख केस मिले हैं, जबकि 19.67 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। कुल 20,823 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस 17,994 हैं। पॉजिटिविटी रेट 3% के करीब है, जो कि एक दिन पहले 3.66% था।10. पंजाब: राज्य में 10,351 एक्टिव केसपंजाब में बीते दिन 755 नए संक्रमित मिले हैं और 28 लोगों ने दम तोड़ दिया। 2,692 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले शनिवार को 974 नए संक्रमित मिले थे और 16 लोगों ने दम तोड़ दिया। 2,963 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।अब तक राज्य में 7.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,436 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल एक्टिव केस 10,351 हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 3% के करीब है। एक दिन पहले भी यह 3.26% था।
