साइना नेहवाल से विनेश फोगाट तक इन प्लेयर्स ने अपने ही खेल में चुना हमसफर, खेलों के इन पावर कपल में कई ओलंपिक मेडलिस्ट हैं शामिल

साइना नेहवाल से विनेश फोगाट तक इन प्लेयर्स ने अपने ही खेल में चुना हमसफर, खेलों के इन पावर कपल में कई ओलंपिक मेडलिस्ट हैं शामिल

news image

Saina Nehwal To Vinesh Phogat Famous Love Stories of Same Sports: स्टार शटलर साइना नेहवाल से स्टार रेसलर विनेश फोगाट तक कई ऐसे स्टार खिलाड़ी हुए जिन्होंने अपने खेल में ही अपना हमसफर चुन लिया। इस सूची में कई ओलंपिक मेडलिस्ट के नाम शामिल हैं।

वैलेंटाइन वीक आज से शुरू हो चुका है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक ये हफ्ता मनाया जाता है। प्यार के इस हफ्ते की शुरुआत में आज हम खेल की दुनिया की उन हस्तियों की बात करेंगे जिन्होंने अपने खेल में ही अपने वैलेंटाइन को चुना और बाद में उन्हें अपना हमसफर भी बना लिया। इस लिस्ट में साइना नेहवाल से लेकर विनेश फोगाट तक कई बड़े नाम शामिल हैं।

साइना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप

भारत के दो दिग्गज शटलर साइना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप की पहली मुलाकात साल 1997 में एक ट्रेनिंग कैम्प के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और जैसे-जैसे समय बढ़ता गया दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। लेकिन शुरुआती दिनों में दोनों ने अपने परिवार और दोस्तों से भी इसे छिपा कर रखा। दोनों का रिश्ता जब करीब 20 साल पुराना हो गया उसके बाद 2018 में दोनों ने शादी कर ली।

शादी के बाद कई दौरों पर परुपल्ली को साइना के कोच और इंस्ट्रक्टर के तौर पर भी देखा गया। साइना नेहवाल ने 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 2010 और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। 2014 और 2018 एशियाई खेलों में भी वह ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं। उनके पति परुपल्ली कश्यप भी अर्जुन पुरस्कार पा चुके हैं।

आतानु दास और दीपिका कुमारी

भारतीय तीरंदाज अतानु दास और दीपिका कुमारी की कहानी भी किसी रोमांटिक किस्से से कम नहीं है। जमशेदपुर स्थित टाटा एकेडमी में साथ पढ़ने वाले दोनों तीरंदाज की पहली मुलाकात 2008 में हुई थी। जैसे-जैसे रिश्ता आगे बढ़ा तो दोनों के बीच कई दिक्कतें भी पैदा होने लगीं जिसका सबसे बड़ा कारण था भाषा की चुनौती (Language Barrier)।

साल 2017 में एक बार फिर से दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। 2018 में दोनों ने सगाई कर ली और टोक्यो ओलंपिक के बाद शादी करने का प्लान बनाया। लेकिन जब कोरोना के कारण ओलंपिक एक साल के लिए टल गए तो दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी करके शादी कर ली।

बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट

महावीर फोगाट की सबसे छोटी बेटी संगीता फोगाट और टोक्टो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बजरंग पूनिया ने 2020 के अंत में एक दूसरे से शादी कर ली थी। दोनों की मुलाकाता सोनीपत में कुछ साल पहले एक रेसलिंग कैंप के दौरान हुई थी। दोनों ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के बाद शादी करने का प्लान किया था लेकिन कोरोना के कारण ओलंपिक एक साल आगे बढ़ गए थे तो दोनों ने 2020 के अंतिम महीनों में शादी करने का फैसला किया था।

विनेश फोगाट और सोमवीर राठी

जकार्ता एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली स्टार रेसलर विनेश फोगाट को ग्रीको-रोमन रेसलर सोमवीर राठी ने बॉलीवुड स्टाइल में प्रपोज किया था। जिस वक्त विनेश जकार्ता से लौट रही थीं उसी वक्त दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सोमवीर ने फोगाट को प्रपोज किया था। खास बात ये की उसी दिन विनेश का बर्थडे भी था। इसके बाद दिसंबर 2018 में दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे।

साक्षी मलिक और सत्यावर्त कादियान

रेसलिंग मैट पर एक और लव स्टोरी शुरू हुई थी। ये स्टोरी थी रियो ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साक्षी मलिक और हेवीवेट रेसलर सत्यावर्त कादियान की। दोनों एक स्कूल में भी पढ़ते थे। सत्यावर्त ने एक बार इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि, वह साक्षी को स्कूल में देखते थे लेकिन कभी बात नहीं करते थे।

कादियान ने यहा था कि वह स्कूल के समय से ही साक्षी का सम्मान बहुत करते थे, क्योंकि वह एक चैंपियन थीं। 2016 ओलंपिक के लिए सत्यावर्त क्वालीफाई नहीं कर पाए लेकिन साक्षी गईं और उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल भी जीता। इसके बाद 2017 में दोनों ने शादी कर ली थी।

पुलेला गोपीचंद और पीवीवी लक्ष्मी

साइना नेहवाल और पीवी सिंधू जैसी स्टार शटलर्स को ट्रेन करने वाले द्रोणाचार्य अवार्डी कोच और पूर्व ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपयिन पुलेला गोपीचंद की पत्नी पीवीवी लक्ष्मी भी भारतीय शटलर रहे चुकी हैं। लक्ष्मी 1992 के बार्सिलोना और 1996 के अटलांटा ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली पहली भारतीय महिला शटलर थीं। 2002 में उन्होंने पुलेला गोपीचंद से शादी कर ली थी।

अंजू बॉबी जॉर्ज और रॉबर्ट बॉबी जॉर्ज

इस सूची में एक और बड़ा नाम है वह है अंजू बॉबी जॉर्ज का। पूर्व नेशनल चैंपियन अंजू को भारत की एथलेटिक्स क्वीन भी कहा जाता है। उन्होंने ट्रिपल जंप के एथलीट व पहले भारतीय वर्ल्ड चैंपियन रॉबर्ट बॉबी जॉर्ज को अपना दिल दे दिया था। अप्रैल 2000 में दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए थे। 2003 पेरिस ओलंपिक में अंजू ने सभी के सामने कबूला था कि इंजरी के बावजूद उनके पति और कोच रॉबर्ट की बदौलत वह यहां प्रतिभाग कर पाईं।

हीना सिद्धू और रोनक पंडित

2010 और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल व ISSF वर्ल्ड कप के 10m एयर पिस्टल फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय शूटर हीना सिद्धू ने भी अपने खेल में ही अपने हमसफर को चुना। हीना ने 2006 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले रोनक पंडित को अपना दिल दिया। इसके बाद 2017 में दोनों ने शादी भी कर ली थी।

Saina Nehwal To Vinesh Phogat Famous Love Stories of Same Sports: स्टार शटलर साइना नेहवाल से स्टार रेसलर विनेश फोगाट तक कई ऐसे स्टार खिलाड़ी हुए जिन्होंने अपने खेल में ही अपना हमसफर चुन लिया। इस सूची में कई ओलंपिक मेडलिस्ट के नाम शामिल हैं। वैलेंटाइन वीक आज से शुरू हो चुका है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक ये हफ्ता मनाया जाता है। प्यार के इस हफ्ते की शुरुआत में आज हम खेल की दुनिया की उन हस्तियों की बात करेंगे जिन्होंने अपने खेल में ही अपने वैलेंटाइन को चुना और बाद में उन्हें अपना हमसफर भी बना लिया। इस लिस्ट में साइना नेहवाल से लेकर विनेश फोगाट तक कई बड़े नाम शामिल हैं। साइना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप भारत के दो दिग्गज शटलर साइना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप की पहली मुलाकात साल 1997 में एक ट्रेनिंग कैम्प के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और जैसे-जैसे समय बढ़ता गया दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। लेकिन शुरुआती दिनों में दोनों ने अपने परिवार और दोस्तों से भी इसे छिपा कर रखा। दोनों का रिश्ता जब करीब 20 साल पुराना हो गया उसके बाद 2018 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद कई दौरों पर परुपल्ली को साइना के कोच और इंस्ट्रक्टर के तौर पर भी देखा गया। साइना नेहवाल ने 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 2010 और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। 2014 और 2018 एशियाई खेलों में भी वह ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं। उनके पति परुपल्ली कश्यप भी अर्जुन पुरस्कार पा चुके हैं। आतानु दास और दीपिका कुमारी भारतीय तीरंदाज अतानु दास और दीपिका कुमारी की कहानी भी किसी रोमांटिक किस्से से कम नहीं है। जमशेदपुर स्थित टाटा एकेडमी में साथ पढ़ने वाले दोनों तीरंदाज की पहली मुलाकात 2008 में हुई थी। जैसे-जैसे रिश्ता आगे बढ़ा तो दोनों के बीच कई दिक्कतें भी पैदा होने लगीं जिसका सबसे बड़ा कारण था भाषा की चुनौती (Language Barrier)। साल 2017 में एक बार फिर से दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। 2018 में दोनों ने सगाई कर ली और टोक्यो ओलंपिक के बाद शादी करने का प्लान बनाया। लेकिन जब कोरोना के कारण ओलंपिक एक साल के लिए टल गए तो दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी करके शादी कर ली। बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट महावीर फोगाट की सबसे छोटी बेटी संगीता फोगाट और टोक्टो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बजरंग पूनिया ने 2020 के अंत में एक दूसरे से शादी कर ली थी। दोनों की मुलाकाता सोनीपत में कुछ साल पहले एक रेसलिंग कैंप के दौरान हुई थी। दोनों ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के बाद शादी करने का प्लान किया था लेकिन कोरोना के कारण ओलंपिक एक साल आगे बढ़ गए थे तो दोनों ने 2020 के अंतिम महीनों में शादी करने का फैसला किया था। विनेश फोगाट और सोमवीर राठी जकार्ता एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली स्टार रेसलर विनेश फोगाट को ग्रीको-रोमन रेसलर सोमवीर राठी ने बॉलीवुड स्टाइल में प्रपोज किया था। जिस वक्त विनेश जकार्ता से लौट रही थीं उसी वक्त दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सोमवीर ने फोगाट को प्रपोज किया था। खास बात ये की उसी दिन विनेश का बर्थडे भी था। इसके बाद दिसंबर 2018 में दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। साक्षी मलिक और सत्यावर्त कादियान रेसलिंग मैट पर एक और लव स्टोरी शुरू हुई थी। ये स्टोरी थी रियो ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साक्षी मलिक और हेवीवेट रेसलर सत्यावर्त कादियान की। दोनों एक स्कूल में भी पढ़ते थे। सत्यावर्त ने एक बार इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि, वह साक्षी को स्कूल में देखते थे लेकिन कभी बात नहीं करते थे। कादियान ने यहा था कि वह स्कूल के समय से ही साक्षी का सम्मान बहुत करते थे, क्योंकि वह एक चैंपियन थीं। 2016 ओलंपिक के लिए सत्यावर्त क्वालीफाई नहीं कर पाए लेकिन साक्षी गईं और उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल भी जीता। इसके बाद 2017 में दोनों ने शादी कर ली थी। पुलेला गोपीचंद और पीवीवी लक्ष्मी साइना नेहवाल और पीवी सिंधू जैसी स्टार शटलर्स को ट्रेन करने वाले द्रोणाचार्य अवार्डी कोच और पूर्व ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपयिन पुलेला गोपीचंद की पत्नी पीवीवी लक्ष्मी भी भारतीय शटलर रहे चुकी हैं। लक्ष्मी 1992 के बार्सिलोना और 1996 के अटलांटा ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली पहली भारतीय महिला शटलर थीं। 2002 में उन्होंने पुलेला गोपीचंद से शादी कर ली थी। अंजू बॉबी जॉर्ज और रॉबर्ट बॉबी जॉर्ज इस सूची में एक और बड़ा नाम है वह है अंजू बॉबी जॉर्ज का। पूर्व नेशनल चैंपियन अंजू को भारत की एथलेटिक्स क्वीन भी कहा जाता है। उन्होंने ट्रिपल जंप के एथलीट व पहले भारतीय वर्ल्ड चैंपियन रॉबर्ट बॉबी जॉर्ज को अपना दिल दे दिया था। अप्रैल 2000 में दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए थे। 2003 पेरिस ओलंपिक में अंजू ने सभी के सामने कबूला था कि इंजरी के बावजूद उनके पति और कोच रॉबर्ट की बदौलत वह यहां प्रतिभाग कर पाईं। हीना सिद्धू और रोनक पंडित 2010 और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल व ISSF वर्ल्ड कप के 10m एयर पिस्टल फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय शूटर हीना सिद्धू ने भी अपने खेल में ही अपने हमसफर को चुना। हीना ने 2006 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले रोनक पंडित को अपना दिल दिया। इसके बाद 2017 में दोनों ने शादी भी कर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *