![]()
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Punjab Election 2022; Smriti Irani On Congress CM Face Charanjit Channi And Navjot Sidhu
चंडीगढ़5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- वीडियो
पंजाब चुनाव में बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव प्रचार करने लुधियाना पहुंचीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में लॉटरी सिस्टम से नेता बताया। कांग्रेस ने कुछ दिन पहले ही चरणजीत चन्नी को सीएम चेहरा घोषित किया था। स्मृति ईरानी ने नवजोत सिद्धू के सीएम चेहरा न बन पाने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दुश्मन फौज को गले लगाने वाले को पंजाब में पार्टी का प्रधान बनाया। भगवान की लीला देखिए कि उन्हीं नेताओं ने सिद्धू के सीएम चेहरा बनने का सपना चकनाचूर कर दिया।

सिद्धू की पाक फौज मुखी कमर बाजवा को गले लगाने की तस्वीर खूब विवादों में रही
कांग्रेस में खानदान चुनता है, भाजपा में जनता
स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में यही फर्क है। कांग्रेस में एक विशेष खानदान नेता चुनता है। भाजपा में जनता चुनेगी कि हमारा नेता कौन होगा। कांग्रेस के लिए परिवार ही पार्टी है।
राहुल गांधी पर साधे निशाने
स्मृति ने कहा कि कांग्रेस के नेता भारत के टुकड़े करने का नारा देने वालों का समर्थन करते हैं। यही नहीं, राष्ट्रीय एकता और कानून को खतरे में डालने वालों को गांधी खानदान विशेष सम्मान देता है।

लुधियाना में चुनाव रैली को संबोधित करती केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी
कांग्रेस के हाथ सिख विरोधी दंगों से सने हुए
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हाथ 1984 के दंगों के खून से सने हुए हैं। सिख दंगा पीड़ितों ने 30 साल तक इंसाफ का इंतजार किया। कांग्रेस ने दोषियों को सजा देने की जगह अपने साथ रखा। NDA की मोदी सरकार ने उन्हें सजा दी।
Hindi NewsLocalPunjabPunjab Election 2022; Smriti Irani On Congress CM Face Charanjit Channi And Navjot Sidhuचंडीगढ़5 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोपंजाब चुनाव में बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव प्रचार करने लुधियाना पहुंचीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में लॉटरी सिस्टम से नेता बताया। कांग्रेस ने कुछ दिन पहले ही चरणजीत चन्नी को सीएम चेहरा घोषित किया था। स्मृति ईरानी ने नवजोत सिद्धू के सीएम चेहरा न बन पाने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दुश्मन फौज को गले लगाने वाले को पंजाब में पार्टी का प्रधान बनाया। भगवान की लीला देखिए कि उन्हीं नेताओं ने सिद्धू के सीएम चेहरा बनने का सपना चकनाचूर कर दिया।सिद्धू की पाक फौज मुखी कमर बाजवा को गले लगाने की तस्वीर खूब विवादों में रहीकांग्रेस में खानदान चुनता है, भाजपा में जनतास्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में यही फर्क है। कांग्रेस में एक विशेष खानदान नेता चुनता है। भाजपा में जनता चुनेगी कि हमारा नेता कौन होगा। कांग्रेस के लिए परिवार ही पार्टी है।राहुल गांधी पर साधे निशानेस्मृति ने कहा कि कांग्रेस के नेता भारत के टुकड़े करने का नारा देने वालों का समर्थन करते हैं। यही नहीं, राष्ट्रीय एकता और कानून को खतरे में डालने वालों को गांधी खानदान विशेष सम्मान देता है।लुधियाना में चुनाव रैली को संबोधित करती केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानीकांग्रेस के हाथ सिख विरोधी दंगों से सने हुएउन्होंने कहा कि कांग्रेस के हाथ 1984 के दंगों के खून से सने हुए हैं। सिख दंगा पीड़ितों ने 30 साल तक इंसाफ का इंतजार किया। कांग्रेस ने दोषियों को सजा देने की जगह अपने साथ रखा। NDA की मोदी सरकार ने उन्हें सजा दी।