MP में थम नहीं रहा हिजाब विवाद:आज जुमे की नमाज से पहले भोपाल शहर काजी गाइडलाइन जारी करेंगे; कहा

news image

भोपालएक घंटा पहले

मध्य प्रदेश में हिजाब को लेकर मचा बवाल थम नहीं रहा। अब शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी के बयान ने इस मुद्दे को और हवा दे दी है। उन्होंंने इसे लेकर भोपाल की सभी मस्जिदों को निर्देश दिए हैं। ये बयान आज जुमे की नमाज से पहले जारी किए जाएंगे।

मुश्ताक ने कहा कि हिजाब को लेकर जिस तरह की बहस और बवाल मचा है, वैसे हालात की जरूरत नहीं है। हर मजहब के मानने वाले को धर्म की मान्यता के मुताबिक कपड़े पहनने की आजादी है। ऐसे में हिजाब या बुर्के को लेकर अलग से बहस करने या नियम कानून लागू करने की क्या जरूरत है। शहर काजी ने भोपाल के लोगों से मामले में धैर्य और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में इस तरह की स्थिति नहीं है। सरकार भी अल्पसंख्यकों की भावनाओं के अनुरूप फैसले ले रही है। शहर काजी ने बताया कि मुस्लिम समाज को हिजाब को लेकर अपनाए जाने वाले तरीकों को समझाने के लिए खास बयान जारी करने के लिए कहा गया है।

हिजाब पहनने के सही तरीके को समझें लोग- शहर काजी

ये बयान शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले शहर की सभी मस्जिदों में जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने धर्म, इसकी व्यवस्थाओं और मान्यताओं को लेकर सभी को बेहतर जानकारी है, लेकिन समय-समय पर इसको दोहराया जाना और याद दिलाया जाना बहुत जरूरी है। इसी मकसद को लेकर इस सप्ताह जुमे की नमाज से पहले मस्जिदों में हिजाब को लेकर बयान करवाया जा रहा है, ताकि लोग इसको लेकर फैले भ्रम से बाहर आ सकें। इसके पहनने के सही तरीके को भी समझ सकें।

जॉब की जगह हिजाब के मुद्दे में उलझा रही भाजपा – पूर्व मंत्री

कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब दूसरे राज्यों में पहुंच गया है। इसमें सबसे आगे एमपी है। कई नेता इसे लेकर अपने बयान जारी कर चुके हैं। हाल ही में पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने भी इस मुद्दे में एंट्री की। उनका कहना है कि भाजपा सरकार जॉब देने के बजाए हिजाब के मुद्दे में उलझा रही है। इस समय नौजवान आंदोलित हैं। वह मोदी सरकार के फ्रॉड को समझ गए हैं। उन्हें पता चल गया है कि यह सरकार हमें जॉब देने वाली नहीं है। ऐसे में भाजपा एक न एक बात ऐसी उछालती है। अब हिजाब लेकर आए हैं। ये हमें किस ओर ले जा रहे हैं। अपने बिच्छुओं से नए शब्द बुलवाते हैं। भाजपा ने मामला उछाल दिया, जिससे जनता में हिजाब चलता रहे और जॉब गायब हो जाए। पूरी खबर पढ़ें

फिटनेस क्लब में संचालक ने हिजाब में कराया वर्कआउट

जहांगीराबाद में फिटनेस क्लब संचालक ने हिजाब पर रोक लगाने का विरोध करते हुए पार्क में स्पोर्ट्स एक्टिविटी कराई। हिजाब पहने करीब एक दर्जन महिलाओं ने खेलों का आयोजन किया। मालूम हो कि हिजाब को लेकर कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

हिजाब विवाद से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें….

भोपालएक घंटा पहलेकॉपी लिंकवीडियोमध्य प्रदेश में हिजाब को लेकर मचा बवाल थम नहीं रहा। अब शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी के बयान ने इस मुद्दे को और हवा दे दी है। उन्होंंने इसे लेकर भोपाल की सभी मस्जिदों को निर्देश दिए हैं। ये बयान आज जुमे की नमाज से पहले जारी किए जाएंगे।मुश्ताक ने कहा कि हिजाब को लेकर जिस तरह की बहस और बवाल मचा है, वैसे हालात की जरूरत नहीं है। हर मजहब के मानने वाले को धर्म की मान्यता के मुताबिक कपड़े पहनने की आजादी है। ऐसे में हिजाब या बुर्के को लेकर अलग से बहस करने या नियम कानून लागू करने की क्या जरूरत है। शहर काजी ने भोपाल के लोगों से मामले में धैर्य और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में इस तरह की स्थिति नहीं है। सरकार भी अल्पसंख्यकों की भावनाओं के अनुरूप फैसले ले रही है। शहर काजी ने बताया कि मुस्लिम समाज को हिजाब को लेकर अपनाए जाने वाले तरीकों को समझाने के लिए खास बयान जारी करने के लिए कहा गया है।हिजाब पहनने के सही तरीके को समझें लोग- शहर काजीये बयान शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले शहर की सभी मस्जिदों में जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने धर्म, इसकी व्यवस्थाओं और मान्यताओं को लेकर सभी को बेहतर जानकारी है, लेकिन समय-समय पर इसको दोहराया जाना और याद दिलाया जाना बहुत जरूरी है। इसी मकसद को लेकर इस सप्ताह जुमे की नमाज से पहले मस्जिदों में हिजाब को लेकर बयान करवाया जा रहा है, ताकि लोग इसको लेकर फैले भ्रम से बाहर आ सकें। इसके पहनने के सही तरीके को भी समझ सकें।जॉब की जगह हिजाब के मुद्दे में उलझा रही भाजपा – पूर्व मंत्रीकर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब दूसरे राज्यों में पहुंच गया है। इसमें सबसे आगे एमपी है। कई नेता इसे लेकर अपने बयान जारी कर चुके हैं। हाल ही में पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने भी इस मुद्दे में एंट्री की। उनका कहना है कि भाजपा सरकार जॉब देने के बजाए हिजाब के मुद्दे में उलझा रही है। इस समय नौजवान आंदोलित हैं। वह मोदी सरकार के फ्रॉड को समझ गए हैं। उन्हें पता चल गया है कि यह सरकार हमें जॉब देने वाली नहीं है। ऐसे में भाजपा एक न एक बात ऐसी उछालती है। अब हिजाब लेकर आए हैं। ये हमें किस ओर ले जा रहे हैं। अपने बिच्छुओं से नए शब्द बुलवाते हैं। भाजपा ने मामला उछाल दिया, जिससे जनता में हिजाब चलता रहे और जॉब गायब हो जाए। पूरी खबर पढ़ेंफिटनेस क्लब में संचालक ने हिजाब में कराया वर्कआउटजहांगीराबाद में फिटनेस क्लब संचालक ने हिजाब पर रोक लगाने का विरोध करते हुए पार्क में स्पोर्ट्स एक्टिविटी कराई। हिजाब पहने करीब एक दर्जन महिलाओं ने खेलों का आयोजन किया। मालूम हो कि हिजाब को लेकर कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।हिजाब विवाद से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *