Coronavirus India Updates: पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 444 नए मामले, आठ की मौत

news image

Coronavirus India Updates: पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 444 नए मामले, आठ की मौत

प्रतीकात्मक फोटो.

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 40 करोड़ 82 लाख से अधिक लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 58 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में COVID-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं. कुल संक्रमितों की संख्या चार करोड़ 25 लाख से अधिक हो चुकी है. दुनिया के कई देशों के साथ-साथ भारत में भी कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमण के केस भी बढ़ रहे हैं. भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,25,86,544 हो गई है. शनिवार को समाप्त 24 घंटों (शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक) में कोरोना के 50,407 नए मामले सामने आए हैं. इस एक दिन में 1,36,962 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 804 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक चार करोड़ 14 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 5.07 लाख से अधिक लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या 6 लाख 10 हजार से अधिक है. पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 444 नए मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 7,55,234 हो गई है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में महामारी से आठ और लोगों की मौत हुई है जिसके बाद प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या 17,585 हो गई है. राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 4247 है.

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 180 नए मामले

झारखंड में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 180 नए मामले सामने आए. झारखंड सरकार के आंकड़ों के अनुसार 47 केस राजधानी रांची से और 64 मामले जमशेदपुर से सामने आए. राज्य में अब तक कुल 433134 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि कुल 425953 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. राज्य में संक्रमण से अब तक कुल 5314 लोगों की मौत हुई है.(भाषा)

बिहार में समाप्त की जाएंगी कोविड-19 संबंधी पाबंदियां

बिहार सरकार ने कोविड-19 के मद्देनजर लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को हुई आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया. नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि कोविड-19 संबंधी नए दिशा-निर्देश 14 फरवरी से लागू होंगे. राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि जिन प्रतिबंधों को हटा दिया गया है, उनमें शादियों और अंतिम संस्कार में अधिकतम 200 लोगों की उपस्थिति का नियम भी शामिल है. इसके अलावा स्कूलों को सभी कक्षाओं के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है.(भाषा)

कर्नाटक में कोविड-19 संक्रमण के 3,202 नए मामले 

कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 3,202 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39,24,297 हो गई, जबकि 38 और रोगियों की मौत होने से मृतकों की संख्या 39,613 हो गई. 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 8,988 रोगी संक्रमणमुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 38,45,903 हो गई. कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 38,747 हो गई है.(भाषा)

कोविड-19 से तमिलनाडु में 17 मरीजों की मौत

तमिलनाडु में शनिवार को कोविड-19 के 2,812 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 34,33,966 हो गई. संक्रमण से 17 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 37,904 हो गई. राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार तमिलनाडु में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 11,154 मरीज संक्रमणमुक्त हो गए. तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 47,643 हो गई है.(भाषा)

तेलंगाना में कोरोना के 683 नए मामले

तेलंगाना में शनिवार को कोविड-19 के 683 नए मामले सामने आए. इसके साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7.83 लाख हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन के मुताबिक, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) क्षेत्र में संक्रमण के सर्वाधिक 168 नए मामले सामने आए. इसके बाद मेडचल मल्काजगिरी में 53 जबकि नलगोंडा में 46 नए मामले मिले. राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 13,674 है और मृत्यु दर 0.52 प्रतिशत है. (भाषा)

प्रतीकात्मक फोटो.Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 40 करोड़ 82 लाख से अधिक लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 58 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में COVID-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं. कुल संक्रमितों की संख्या चार करोड़ 25 लाख से अधिक हो चुकी है. दुनिया के कई देशों के साथ-साथ भारत में भी कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमण के केस भी बढ़ रहे हैं. भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,25,86,544 हो गई है. शनिवार को समाप्त 24 घंटों (शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक) में कोरोना के 50,407 नए मामले सामने आए हैं. इस एक दिन में 1,36,962 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 804 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक चार करोड़ 14 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 5.07 लाख से अधिक लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या 6 लाख 10 हजार से अधिक है. पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 444 नए मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 7,55,234 हो गई है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में महामारी से आठ और लोगों की मौत हुई है जिसके बाद प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या 17,585 हो गई है. राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 4247 है.झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 180 नए मामलेझारखंड में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 180 नए मामले सामने आए. झारखंड सरकार के आंकड़ों के अनुसार 47 केस राजधानी रांची से और 64 मामले जमशेदपुर से सामने आए. राज्य में अब तक कुल 433134 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि कुल 425953 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. राज्य में संक्रमण से अब तक कुल 5314 लोगों की मौत हुई है.(भाषा)बिहार में समाप्त की जाएंगी कोविड-19 संबंधी पाबंदियांबिहार सरकार ने कोविड-19 के मद्देनजर लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को हुई आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया. नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि कोविड-19 संबंधी नए दिशा-निर्देश 14 फरवरी से लागू होंगे. राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि जिन प्रतिबंधों को हटा दिया गया है, उनमें शादियों और अंतिम संस्कार में अधिकतम 200 लोगों की उपस्थिति का नियम भी शामिल है. इसके अलावा स्कूलों को सभी कक्षाओं के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है.(भाषा)कर्नाटक में कोविड-19 संक्रमण के 3,202 नए मामले कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 3,202 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39,24,297 हो गई, जबकि 38 और रोगियों की मौत होने से मृतकों की संख्या 39,613 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 8,988 रोगी संक्रमणमुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 38,45,903 हो गई. कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 38,747 हो गई है.(भाषा)कोविड-19 से तमिलनाडु में 17 मरीजों की मौततमिलनाडु में शनिवार को कोविड-19 के 2,812 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 34,33,966 हो गई. संक्रमण से 17 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 37,904 हो गई. राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार तमिलनाडु में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 11,154 मरीज संक्रमणमुक्त हो गए. तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 47,643 हो गई है.(भाषा)तेलंगाना में कोरोना के 683 नए मामलेतेलंगाना में शनिवार को कोविड-19 के 683 नए मामले सामने आए. इसके साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7.83 लाख हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन के मुताबिक, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) क्षेत्र में संक्रमण के सर्वाधिक 168 नए मामले सामने आए. इसके बाद मेडचल मल्काजगिरी में 53 जबकि नलगोंडा में 46 नए मामले मिले. राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 13,674 है और मृत्यु दर 0.52 प्रतिशत है. (भाषा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *