![]()
- Hindi News
- Happylife
- About 60% Of Girls Aged 15 19 Years In India Have Anemia, Know Its Symptoms And Methods Of Prevention

भारत की महिलाओं में एनीमिया की समस्या बहुत आम है। इसे सरल भाषा में खून की कमी भी कहते हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS)-5 की रिपोर्ट के अनुसार, देश में 15 से 19 साल की 59.1% लड़कियों को खून की कमी है। वहीं 15 से 49 साल की 52.2% प्रेग्नेंट महिलाएं एनीमिया की चपेट में आती हैं।
एनीमिया होने की वजह
हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स (कोशिकाएं) होती हैं, जो शरीर के सभी हिस्सों तक खून को पहुंचाती हैं। जब इनकी मात्रा कम होने लगती है तब ऑक्सिजन की भी कमी होने लगती है। ऐसे में नया खून बनने में बाधा आती है। इसी समस्या को एनीमिया कहा जाता है।
एनीमिया होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे शरीर में आयरन, विटामिन B12, फोलेट की कमी। इसके अलावा DNA में गड़बड़ी और बोन मैरो द्वारा नए रेड ब्लड सेल्स न बना पाना भी इसकी वजह हैं।
एनीमिया के लक्षण

देश में 15 से 49 साल की 52.2% प्रेग्नेंट महिलाएं एनीमिया की चपेट में आती हैं।
- थकान
- हाथ-पैर ठंडे होना
- सांस लेने में परेशानी
- त्वचा पीली होना
- कमजोरी
- चक्कर आना
- सिर दर्द
- दिल की धड़कन अनियमित होना
- हड्डियों, जोड़ों, पेट, सीने में दर्द
खून की कमी को पूरा करने के तरीके

शरीर में विटामिन A और C की कमी को पूरा करना बेहद जरूरी है।
- आयरन का सेवन ज्यादा करें: एनीमिया होने का सबसे सामान्य कारण आयरन की कमी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, 18 से 50 वर्ष की उम्र में महिलाओं को लगभग 19 मिलीग्राम आयरन की जरूरत होती है। पालक, चुकंदर, टोफू, चिकन, सेब, अनार, तरबूज, खजूर, बादाम, किशमिश, आंवला, साबुत अंडा और गुड़ आयरन के अच्छे सोर्स हैं।
- विटामिन A और C भरपूर लें: शरीर में विटामिन A और C की कमी को पूरा करना बेहद जरूरी है। इनके कॉम्बिनेशन से शरीर में आयरन का अब्जॉर्प्शन होता है। इसके लिए संतरा, नींबू, पपीता, स्ट्रॉबेरी, शिमला मिर्च जैसी चीजें खाना अच्छा उपाय है।
- फोलिक एसिड को न भूलें: ये एक बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन है जो रेड ब्लड सेल्स को बनाने के लिए जरूरी है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, केला, मूंगफली, ब्रोकोली, चिकन और अंकुरित अनाज खाना चाहिए।
- एक्सरसाइज करें: एक्सरसाइज करने से शरीर में ऑक्सिजन की मांग भी बढ़ जाती है। इसकी मात्रा बढ़ाने के लिए शरीर ज्यादा हीमोग्लोबिन प्रड्यूस करता है। ज्यादा हीमोग्लोबिन मतलब ज्यादा रेड ब्लड सेल्स।
(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इलाज/बचाव के उपाय अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें।)
Hindi NewsHappylifeAbout 60% Of Girls Aged 15 19 Years In India Have Anemia, Know Its Symptoms And Methods Of Preventionभारत की महिलाओं में एनीमिया की समस्या बहुत आम है। इसे सरल भाषा में खून की कमी भी कहते हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS)-5 की रिपोर्ट के अनुसार, देश में 15 से 19 साल की 59.1% लड़कियों को खून की कमी है। वहीं 15 से 49 साल की 52.2% प्रेग्नेंट महिलाएं एनीमिया की चपेट में आती हैं।एनीमिया होने की वजहहमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स (कोशिकाएं) होती हैं, जो शरीर के सभी हिस्सों तक खून को पहुंचाती हैं। जब इनकी मात्रा कम होने लगती है तब ऑक्सिजन की भी कमी होने लगती है। ऐसे में नया खून बनने में बाधा आती है। इसी समस्या को एनीमिया कहा जाता है।एनीमिया होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे शरीर में आयरन, विटामिन B12, फोलेट की कमी। इसके अलावा DNA में गड़बड़ी और बोन मैरो द्वारा नए रेड ब्लड सेल्स न बना पाना भी इसकी वजह हैं।एनीमिया के लक्षणदेश में 15 से 49 साल की 52.2% प्रेग्नेंट महिलाएं एनीमिया की चपेट में आती हैं।थकानहाथ-पैर ठंडे होनासांस लेने में परेशानीत्वचा पीली होनाकमजोरीचक्कर आनासिर दर्ददिल की धड़कन अनियमित होनाहड्डियों, जोड़ों, पेट, सीने में दर्दखून की कमी को पूरा करने के तरीकेशरीर में विटामिन A और C की कमी को पूरा करना बेहद जरूरी है।आयरन का सेवन ज्यादा करें: एनीमिया होने का सबसे सामान्य कारण आयरन की कमी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, 18 से 50 वर्ष की उम्र में महिलाओं को लगभग 19 मिलीग्राम आयरन की जरूरत होती है। पालक, चुकंदर, टोफू, चिकन, सेब, अनार, तरबूज, खजूर, बादाम, किशमिश, आंवला, साबुत अंडा और गुड़ आयरन के अच्छे सोर्स हैं।विटामिन A और C भरपूर लें: शरीर में विटामिन A और C की कमी को पूरा करना बेहद जरूरी है। इनके कॉम्बिनेशन से शरीर में आयरन का अब्जॉर्प्शन होता है। इसके लिए संतरा, नींबू, पपीता, स्ट्रॉबेरी, शिमला मिर्च जैसी चीजें खाना अच्छा उपाय है।फोलिक एसिड को न भूलें: ये एक बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन है जो रेड ब्लड सेल्स को बनाने के लिए जरूरी है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, केला, मूंगफली, ब्रोकोली, चिकन और अंकुरित अनाज खाना चाहिए।एक्सरसाइज करें: एक्सरसाइज करने से शरीर में ऑक्सिजन की मांग भी बढ़ जाती है। इसकी मात्रा बढ़ाने के लिए शरीर ज्यादा हीमोग्लोबिन प्रड्यूस करता है। ज्यादा हीमोग्लोबिन मतलब ज्यादा रेड ब्लड सेल्स।(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इलाज/बचाव के उपाय अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें।)