रामपुर में फर्जी वोटिंग करने बुर्का पहनकर पहुंचीं दो महिलाएं, एक वोट डालने में रही सफल, दोनों गिरफ्तार

news image

Authored by

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Feb 14, 2022, 9:35 PM

second phase voting: उत्तर प्रदेश में सोमवार को दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया। रामपुर में फर्जी वोटिंग करती हुई दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक फर्जी वोट डालने में कामयाब भी हो गई थी।

चुनाव में फर्जी वोटिंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, भेजे जाएंगे जेल: रामपुर के एसपी अंकित मित्तल

हाइलाइट्स

  • दोनों महिलाओं की पहचान रानी और मुस्कान के रूप में हुई है
  • पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है
  • सोमवार को 55 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई
रामपुर: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav 2022) के दूसरे चरण में रामपुर में फर्जी वोटिंग करते हुए 2 महिलाएं पकड़ी गई हैं। पकड़ी गई महिलाएं बुर्का पहनकर वोट करने आई थीं। दोनों महिलाएं मां-बेटी हैं। इसमें एक ने फर्जी वोटिंग भी कर दी। पकड़ी गईं महिलाओं के नाम रानी और मुस्कान बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

उत्तर प्रदेश की 55 विधानसभा सीटों पर सोमवार को दूसरे चरण में वोटिंग हुई। इस दौरान रामपुर में फर्जी वोटिंग की जानकारी पुलिस को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो बुर्का पहने महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। मामला जिले की शहर विधानसभा क्षेत्र में जीआरपी कॉलेज में बने मतदान स्थल का है।

वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने कतार में खड़ी अन्य महिलाओं को ऐसा न करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मी प्रशिक्षित हैं और फर्जी वोटिंग नहीं हो सकती है। पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस और पीठासीन की ओर से फर्जी वोटिंग की जानकारी दी गई थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद दोनों को जेल भेजा जाएगा।

Rampur

वोटिंग खत्म होने के बाद रामपुर में एक मतदान स्थल पर ईवीएम सील करते मतदान कर्मी

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : two women arrived in rampur wearing a burqa to cast a fake vote one was successful in casting vote both arrested
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Authored by विवेक मिश्रा | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Feb 14, 2022, 9:35 PMsecond phase voting: उत्तर प्रदेश में सोमवार को दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया। रामपुर में फर्जी वोटिंग करती हुई दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक फर्जी वोट डालने में कामयाब भी हो गई थी। चुनाव में फर्जी वोटिंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, भेजे जाएंगे जेल: रामपुर के एसपी अंकित मित्तलहाइलाइट्सदोनों महिलाओं की पहचान रानी और मुस्कान के रूप में हुई हैपुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैसोमवार को 55 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुईरामपुर: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav 2022) के दूसरे चरण में रामपुर में फर्जी वोटिंग करते हुए 2 महिलाएं पकड़ी गई हैं। पकड़ी गई महिलाएं बुर्का पहनकर वोट करने आई थीं। दोनों महिलाएं मां-बेटी हैं। इसमें एक ने फर्जी वोटिंग भी कर दी। पकड़ी गईं महिलाओं के नाम रानी और मुस्कान बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश की 55 विधानसभा सीटों पर सोमवार को दूसरे चरण में वोटिंग हुई। इस दौरान रामपुर में फर्जी वोटिंग की जानकारी पुलिस को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो बुर्का पहने महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। मामला जिले की शहर विधानसभा क्षेत्र में जीआरपी कॉलेज में बने मतदान स्थल का है। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने कतार में खड़ी अन्य महिलाओं को ऐसा न करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मी प्रशिक्षित हैं और फर्जी वोटिंग नहीं हो सकती है। पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस और पीठासीन की ओर से फर्जी वोटिंग की जानकारी दी गई थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद दोनों को जेल भेजा जाएगा। वोटिंग खत्म होने के बाद रामपुर में एक मतदान स्थल पर ईवीएम सील करते मतदान कर्मीNavbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : two women arrived in rampur wearing a burqa to cast a fake vote one was successful in casting vote both arrestedHindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *