![]()
- Hindi News
- National
- American, UAE And Singapore NRI Top Chart In Deserting, Ghosting Indian Wives, ICWF And MEA Online
नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के नागरिक (NRI) पत्नियों पर घरेलू हिंसा और मारपीट करने के मामले में टॉप पर है। भारत सरकार के पास आईं शिकायत के आधार पर यह खुलासा हुआ है। पिछले 7 सालों में अमेरिका में रहने वाले NRI के करीब 615 कंप्लेन केंद्र सरकार के पास आई है।
RTI से मिली जानकारी के अनुसार देश में NRI पति द्वारा पत्नियों को छोड़ने, मारने और पीटने के करीब 2,156 मामले पिछले सात साल में सामने आए हैं। अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर संयुक्त अरब अमीरात (586) और तीसरे नंबर पर सिंगापुर (237) है। केरल के रहने वाले समाजिक कार्यकर्ता के गोविंदन नंपूथिरी के RTI के जवाब में केंद्र सरकार ने बताया कि दर्ज मामले में सबसे अधिक पत्नियों को छोड़ने और पति के लापता होने का है।
प्रवासी कल्याण पर करीब 65 लाख रुपए खर्च
विदेश मंत्रालय ने RTI का जवाब देते हुए कहा है कि भारतीय समुदाय कल्याण कोष (ICWF) के खाते से प्रवासियों पर करीब 65 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। वहीं सरकार ने बताया कि NRI पतियों द्वारा छोड़ी गई महिलाओं को कोई मुआवजा नहीं दी गई है।
भारत में NRI शादी को लेकर क्या है कानून
‘द रजिस्ट्रेशन ऑफ मैरिज ऑफ नॉन रेजिडेंट इंडियंस 2019’ के मुताबिक शादी करने के 30 दिन के भीतर NRI पति को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ऐसा नहीं करने पर भारत सरकार पासपोर्ट रद्द कर देगी। वहीं सरकार की ओर से NRI से शादी करने वाली महिलाओं को राइट टू इक्विटी सहित और भी कई सारे अधिकार दिए गए हैं।

NRI से शादी को लेकर भारत में कानून बनाए गए हैं।
प्रताड़ित महिलाएं कहां कर सकती है शिकायत
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक NRI पति द्वारा प्रताड़ित महिलाएं राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत कर सकती हैं। यहां शिकायत पर तुरंत पुलिस और विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा जाता है। वहीं महिलाएं विदेश मंत्रालय के मदद पोर्टल पर जाकर अपना कंप्लेन दर्ज करा सकते हैं।
Hindi NewsNationalAmerican, UAE And Singapore NRI Top Chart In Deserting, Ghosting Indian Wives, ICWF And MEA Onlineनई दिल्ली2 घंटे पहलेकॉपी लिंकअमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के नागरिक (NRI) पत्नियों पर घरेलू हिंसा और मारपीट करने के मामले में टॉप पर है। भारत सरकार के पास आईं शिकायत के आधार पर यह खुलासा हुआ है। पिछले 7 सालों में अमेरिका में रहने वाले NRI के करीब 615 कंप्लेन केंद्र सरकार के पास आई है।RTI से मिली जानकारी के अनुसार देश में NRI पति द्वारा पत्नियों को छोड़ने, मारने और पीटने के करीब 2,156 मामले पिछले सात साल में सामने आए हैं। अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर संयुक्त अरब अमीरात (586) और तीसरे नंबर पर सिंगापुर (237) है। केरल के रहने वाले समाजिक कार्यकर्ता के गोविंदन नंपूथिरी के RTI के जवाब में केंद्र सरकार ने बताया कि दर्ज मामले में सबसे अधिक पत्नियों को छोड़ने और पति के लापता होने का है।प्रवासी कल्याण पर करीब 65 लाख रुपए खर्चविदेश मंत्रालय ने RTI का जवाब देते हुए कहा है कि भारतीय समुदाय कल्याण कोष (ICWF) के खाते से प्रवासियों पर करीब 65 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। वहीं सरकार ने बताया कि NRI पतियों द्वारा छोड़ी गई महिलाओं को कोई मुआवजा नहीं दी गई है।भारत में NRI शादी को लेकर क्या है कानून’द रजिस्ट्रेशन ऑफ मैरिज ऑफ नॉन रेजिडेंट इंडियंस 2019′ के मुताबिक शादी करने के 30 दिन के भीतर NRI पति को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ऐसा नहीं करने पर भारत सरकार पासपोर्ट रद्द कर देगी। वहीं सरकार की ओर से NRI से शादी करने वाली महिलाओं को राइट टू इक्विटी सहित और भी कई सारे अधिकार दिए गए हैं।NRI से शादी को लेकर भारत में कानून बनाए गए हैं।प्रताड़ित महिलाएं कहां कर सकती है शिकायतबीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक NRI पति द्वारा प्रताड़ित महिलाएं राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत कर सकती हैं। यहां शिकायत पर तुरंत पुलिस और विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा जाता है। वहीं महिलाएं विदेश मंत्रालय के मदद पोर्टल पर जाकर अपना कंप्लेन दर्ज करा सकते हैं।