सोनू सूद की कार पंजाब पुलिस ने जब्त की, बहन मालविका लड़ रही हैं चुनाव, जानें क्या है पूरा मामला

news image

मोगा: पंजाब चुनाव (Punjab Election Voting) में मतदान के बीच मोगा पुलिस ने अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) की गाड़ी जब्त कर ली है। सोनू सूद पर पोलिंग बूथों में जाने का आरोप है। अकाली दल की शिकायत पर चुनाव आयोग ने निर्देश दिए जिसके बाद मोगा पुलिस ने ऐक्शन लिया है। अकाली दल ने सोनू सूद की अपने बूथ के अलावा दूसरे बूथों में जाने की शिकायत की थी।

इस शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने सोनू के खिलाफ कार्रवाई की। सोनू सूद को दूसरी गाड़ी से रवाना होना पड़ा। गौरतलब है कि सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। मालविका को कांग्रेस ने इस सीट से उम्मीदवार बनाया है।

सोनू सूद ने लगाया था वोट खरीदने का आरोप
इससे पहले सोनू सूद ने आरोप लगाया था कि मोगा में दूसरे दलों के उम्मीदवार वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। सोनू सूद ने ट्विटर पर चुनाव आयोग से शिकायत की थी। सोनू सूद ने ट्वीट किया था कि ‘दूसरे उम्मीदवार मोगा में वोट खरीद रहे हैं। चुनाव आयोग को इस मामले में तुरंत ऐक्शन लेना चाहिए।’ उन्होंने मोगा के पब्लिक रिलेशन ऑफिस और पुलिस को भी टैग किया था।

‘घर से निकले तो होगा ऐक्शन’
मोगा जिले के पीआरओ ने बताया, ‘सोनू सूद एक पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनकी कार जब्त कर ली गई और उन्हें घर भेज दिया गया। अगर वे घर से बाहर निकले तो उन पर ऐक्शन होगा।’

सोनू सूद ने कहा, ‘हमें पता चला कि कई पोलिंग बूथों पर विपक्ष, खासकर अकाली दल की ओर से धमकी भरे कॉल आ रहे थे। कुछ बूथों पर पैसे बांटे जा रहे थे। इसलिए हमारी ड्यूटी है कि जाकर चेक करे और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराएं। इसलिए हम बाहर गए थे। अब हम घर पर हैं। निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए।’

sonu sood

सोनू सूद

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : punjab election 2022 sonu sood car seized by moga police after akali dal complaint
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

मोगा: पंजाब चुनाव (Punjab Election Voting) में मतदान के बीच मोगा पुलिस ने अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) की गाड़ी जब्त कर ली है। सोनू सूद पर पोलिंग बूथों में जाने का आरोप है। अकाली दल की शिकायत पर चुनाव आयोग ने निर्देश दिए जिसके बाद मोगा पुलिस ने ऐक्शन लिया है। अकाली दल ने सोनू सूद की अपने बूथ के अलावा दूसरे बूथों में जाने की शिकायत की थी।इस शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने सोनू के खिलाफ कार्रवाई की। सोनू सूद को दूसरी गाड़ी से रवाना होना पड़ा। गौरतलब है कि सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। मालविका को कांग्रेस ने इस सीट से उम्मीदवार बनाया है।सोनू सूद ने लगाया था वोट खरीदने का आरोपइससे पहले सोनू सूद ने आरोप लगाया था कि मोगा में दूसरे दलों के उम्मीदवार वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। सोनू सूद ने ट्विटर पर चुनाव आयोग से शिकायत की थी। सोनू सूद ने ट्वीट किया था कि ‘दूसरे उम्मीदवार मोगा में वोट खरीद रहे हैं। चुनाव आयोग को इस मामले में तुरंत ऐक्शन लेना चाहिए।’ उन्होंने मोगा के पब्लिक रिलेशन ऑफिस और पुलिस को भी टैग किया था।’घर से निकले तो होगा ऐक्शन’मोगा जिले के पीआरओ ने बताया, ‘सोनू सूद एक पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनकी कार जब्त कर ली गई और उन्हें घर भेज दिया गया। अगर वे घर से बाहर निकले तो उन पर ऐक्शन होगा।’सोनू सूद ने कहा, ‘हमें पता चला कि कई पोलिंग बूथों पर विपक्ष, खासकर अकाली दल की ओर से धमकी भरे कॉल आ रहे थे। कुछ बूथों पर पैसे बांटे जा रहे थे। इसलिए हमारी ड्यूटी है कि जाकर चेक करे और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराएं। इसलिए हम बाहर गए थे। अब हम घर पर हैं। निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए।’सोनू सूदNavbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : punjab election 2022 sonu sood car seized by moga police after akali dal complaintHindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *