यूपी की 59 सीटें और 3 चुनावों का एनालिसिस:पिछली बार से 2% कम वोटिंग, 2017 में 2% मतदान बढ़ा तो भाजपा को 41 सीटों का हुआ था फायदा

news image

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • UP Election 2022, 3nd Phase Voting Live Update; Third Phase Of Polling Is Underway In UP Assembly Elections. Voting Is Being Held For 59 Assembly Seats In 16 Districts Of Western UP 59 सीटों का भास्कर एनालिसिस

लखनऊ2 घंटे पहलेलेखक: गौरव पांडेय

उत्तर प्रदेश में रविवार को विधानसभा चुनाव के थर्ड फेज का मतदान खत्म हो चुका है। इस बार करीब 61% वोटिंग हुई है। 2017 में इन्हीं 59 सीटों पर 62.21% मतदान हुआ था, यानी इस बार करीब 2% कम वोटिंग हुई है। 2012 में इन 59 सीटों पर 59.79% वोटिंग हुई थी। 2012 की तुलना में 2017 में वोटिंग में करीब 2.42% का इजाफा हुआ था।

पिछले 3 चुनावों में इन 59 सीटों का एनालिसिस करें तो पता चलता है कि जब-जब वोट प्रतिशत बढ़े तो उस समय के विपक्षी दलों को फायदा हुआ। 2012 में सपा को 37 और 2017 में भाजपा को यहां 41 सीटों का फायदा हुआ। इस बार इन 59 सीटों पर 2% वोटिंग घटी है।

2012 में सपा को इन 59 सीटों में 37 पर जीत मिली थी

  • 2017 में भाजपा को इन 59 सीटों में से 49 पर जीत मिली थीं, जबकि 2012 में इन 59 सीटों में से उसे महज 8 सीटें मिली थीं। यानी उसे 41 सीटों का फायदा हुआ था।
  • सपा को 2012 में इस इलाके में 37 सीटें मिली थीं। 2017 में महज 8 सीटें मिलीं। यानी 29 सीटों का नुकसान हुआ। 2017 में बसपा को 1 और कांग्रेस को एक सीट मिली। बसपा को 9 और कांग्रेस को 2 सीटों का नुकसान हुआ।
  • 2012 में बसपा को यहां की 59 सीटों में से 10, कांग्रेस को 3 सीटों पर जीत मिली थी।

2012 में करीब 10% वोटिंग में इजाफा हुआ तो बसपा को 18 सीटों का नुकसान हुआ

  • 2007 में इन्हीं 59 सीटों पर करीब 50% वोटिंग हुई थी। तब भाजपा को 7 सीटें मिली थीं। सपा को 17 और बसपा को 28 सीटों पर जीत मिली थी। और बसपा की सरकार बनी थी।
  • 2012 में इन्हीं 59 सीटों पर 59.79% वोटिंग हुई थी। इस बार वोटिंग में तकरीबन 10% का इजाफा हुआ। इसका फायदा मुख्य विपक्षी दल सपा को हुआ।
  • सपा को यहां 59 में से 37 सीटों पर जीत मिली यानी 20 सीटों का फायदा हुआ। वहीं बसपा को 18 सीटों का नुकसान हुआ।

पहले 2 फेज की 113 सीटों का गणित भी जानिए-

  • पहले फेज की 58 सीटों पर 62.4% वोटिंग हुई थी, जो 2017 से 1.2% कम

पहले फेज में 10 फरवरी को भी वेस्ट यूपी में ही वोटिंग हुई थी। तब यहां की 58 सीटों पर 62.4% वोटिंग हुई। 2017 में इन 58 सीटों पर औसतन 63.75% मतदान हुआ था यानी इस बार करीब 1.2% वोटिंग कम हुई है। 2012 में इन्हीं 58 सीटों पर 61.03% वोटिंग हुई थी। यानी 2017 में 2% से ज्यादा वोट का इजाफा हुआ था।

  • दूसरे फेज की 55 सीटों पर 55 सीटों पर 64.42 % हुई, जो 2017 से पर 1.1% कम

दूसरे फेज में 64.42 % वोटिंग हुई है। 2017 में इन्हीं 55 सीटों पर 65.53% मतदान हुआ था, यानी इस बार करीब 1.1% कम वोटिंग हुई है। 2012 में इन 55 सीटों पर 65.17% वोटिंग हुई थी। 2012 की तुलना में 2017 में वोटिंग में करीब 0.36% का इजाफा हुआ था। 2012 में सपा को 29 और 2017 में भाजपा को यहां 33 सीटों का फायदा हुआ। इस बार इन 55 सीटों पर 1% वोटिंग घटी है।

यह खबर भी पढ़ें-

सैफई में सबसे बड़े सियासी परिवार का मतदान:मुलायम परिवार के 32 में से 30 लोगों ने किया वोट, छोटी बहू अपर्णा और पत्नी साधना ने नहीं डाला वोट
थर्ड फेज की 59 सीटों पर कितने पड़े वोट:महरौनी में सबसे अधिक 71% मतदान, महाराजपुर सीट पर सबसे कम 51% मतदाता बूथ पहुंचे
थर्ड फेज में यादव बाहुल्य 23 सीटों पर बंपर वोटिंग:7 बजे तक ओवरऑल वोटिंग से 2% ज्यादा पड़े वोट, अखिलेश-शिवपाल की सीट पर 60% से ज्यादा वोटिंग
थर्ड फेज की वोटिंग के 4 रोचक VIDEO:कई दुल्हनें विदाई से पहले बूथ पहुंची तो कोई जंजीरों में जकड़े आया; घोड़े पर आए शख्स को देखते रहे लोग
EVM पर सपा को शक:पार्टी बोली- फर्रुखाबाद में EVM में साइकिल का बटन ही नहीं, एटा में पर्ची ही नहीं निकल रही; हेल्पलाइन नंबर जारी किया

Hindi NewsLocalUttar pradeshUP Election 2022, 3nd Phase Voting Live Update; Third Phase Of Polling Is Underway In UP Assembly Elections. Voting Is Being Held For 59 Assembly Seats In 16 Districts Of Western UP 59 सीटों का भास्कर एनालिसिसलखनऊ2 घंटे पहलेलेखक: गौरव पांडेयकॉपी लिंकवीडियोउत्तर प्रदेश में रविवार को विधानसभा चुनाव के थर्ड फेज का मतदान खत्म हो चुका है। इस बार करीब 61% वोटिंग हुई है। 2017 में इन्हीं 59 सीटों पर 62.21% मतदान हुआ था, यानी इस बार करीब 2% कम वोटिंग हुई है। 2012 में इन 59 सीटों पर 59.79% वोटिंग हुई थी। 2012 की तुलना में 2017 में वोटिंग में करीब 2.42% का इजाफा हुआ था।पिछले 3 चुनावों में इन 59 सीटों का एनालिसिस करें तो पता चलता है कि जब-जब वोट प्रतिशत बढ़े तो उस समय के विपक्षी दलों को फायदा हुआ। 2012 में सपा को 37 और 2017 में भाजपा को यहां 41 सीटों का फायदा हुआ। इस बार इन 59 सीटों पर 2% वोटिंग घटी है।2012 में सपा को इन 59 सीटों में 37 पर जीत मिली थी2017 में भाजपा को इन 59 सीटों में से 49 पर जीत मिली थीं, जबकि 2012 में इन 59 सीटों में से उसे महज 8 सीटें मिली थीं। यानी उसे 41 सीटों का फायदा हुआ था।सपा को 2012 में इस इलाके में 37 सीटें मिली थीं। 2017 में महज 8 सीटें मिलीं। यानी 29 सीटों का नुकसान हुआ। 2017 में बसपा को 1 और कांग्रेस को एक सीट मिली। बसपा को 9 और कांग्रेस को 2 सीटों का नुकसान हुआ।2012 में बसपा को यहां की 59 सीटों में से 10, कांग्रेस को 3 सीटों पर जीत मिली थी।2012 में करीब 10% वोटिंग में इजाफा हुआ तो बसपा को 18 सीटों का नुकसान हुआ2007 में इन्हीं 59 सीटों पर करीब 50% वोटिंग हुई थी। तब भाजपा को 7 सीटें मिली थीं। सपा को 17 और बसपा को 28 सीटों पर जीत मिली थी। और बसपा की सरकार बनी थी।2012 में इन्हीं 59 सीटों पर 59.79% वोटिंग हुई थी। इस बार वोटिंग में तकरीबन 10% का इजाफा हुआ। इसका फायदा मुख्य विपक्षी दल सपा को हुआ।सपा को यहां 59 में से 37 सीटों पर जीत मिली यानी 20 सीटों का फायदा हुआ। वहीं बसपा को 18 सीटों का नुकसान हुआ।पहले 2 फेज की 113 सीटों का गणित भी जानिए-पहले फेज की 58 सीटों पर 62.4% वोटिंग हुई थी, जो 2017 से 1.2% कमपहले फेज में 10 फरवरी को भी वेस्ट यूपी में ही वोटिंग हुई थी। तब यहां की 58 सीटों पर 62.4% वोटिंग हुई। 2017 में इन 58 सीटों पर औसतन 63.75% मतदान हुआ था यानी इस बार करीब 1.2% वोटिंग कम हुई है। 2012 में इन्हीं 58 सीटों पर 61.03% वोटिंग हुई थी। यानी 2017 में 2% से ज्यादा वोट का इजाफा हुआ था।दूसरे फेज की 55 सीटों पर 55 सीटों पर 64.42 % हुई, जो 2017 से पर 1.1% कमदूसरे फेज में 64.42 % वोटिंग हुई है। 2017 में इन्हीं 55 सीटों पर 65.53% मतदान हुआ था, यानी इस बार करीब 1.1% कम वोटिंग हुई है। 2012 में इन 55 सीटों पर 65.17% वोटिंग हुई थी। 2012 की तुलना में 2017 में वोटिंग में करीब 0.36% का इजाफा हुआ था। 2012 में सपा को 29 और 2017 में भाजपा को यहां 33 सीटों का फायदा हुआ। इस बार इन 55 सीटों पर 1% वोटिंग घटी है।यह खबर भी पढ़ें-सैफई में सबसे बड़े सियासी परिवार का मतदान:मुलायम परिवार के 32 में से 30 लोगों ने किया वोट, छोटी बहू अपर्णा और पत्नी साधना ने नहीं डाला वोटथर्ड फेज की 59 सीटों पर कितने पड़े वोट:महरौनी में सबसे अधिक 71% मतदान, महाराजपुर सीट पर सबसे कम 51% मतदाता बूथ पहुंचेथर्ड फेज में यादव बाहुल्य 23 सीटों पर बंपर वोटिंग:7 बजे तक ओवरऑल वोटिंग से 2% ज्यादा पड़े वोट, अखिलेश-शिवपाल की सीट पर 60% से ज्यादा वोटिंगथर्ड फेज की वोटिंग के 4 रोचक VIDEO:कई दुल्हनें विदाई से पहले बूथ पहुंची तो कोई जंजीरों में जकड़े आया; घोड़े पर आए शख्स को देखते रहे लोगEVM पर सपा को शक:पार्टी बोली- फर्रुखाबाद में EVM में साइकिल का बटन ही नहीं, एटा में पर्ची ही नहीं निकल रही; हेल्पलाइन नंबर जारी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *