BharatPe ने कथित वित्‍तीय धोखाधड़ी के लिए को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर की पत्‍नी को बर्खास्‍त किया

news image

BharatPe ने  कथित वित्‍तीय धोखाधड़ी के लिए को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर की पत्‍नी को बर्खास्‍त किया

BharatPe ने कोफाउंउर अशनीर ग्रोवर की पत्‍नी माधुरी को बर्खास्‍त कर दिया है

नई दिल्‍ली :

BharatPe ने कोफाउंडर एवं  मैनेजिंग डायरेक्‍टर अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर को वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में बर्खास्त करने के साथ उनके पास के ईएसओपी को भी रद्द कर दिया है.घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि माधुरी पर व्यक्तिगत सौंदर्य उपचार, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीद और अमेरिका एवं दुबई की पारिवारिक यात्रा के लिए कंपनी के कोष का इस्तेमाल करने का आरोप है.इसके अलावा कथित तौर पर माधुरी ने अपने निजी स्टाफ को भुगतान भी कंपनी के खातों से किया और परिचित लोगों से फर्जी रसीदें बनवाकर पेश कीं.

इस बारे में ईमेल पर संपर्क किए जाने पर माधुरी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.हालांकि, भारतपे के प्रवक्ता ने माधुरी की बर्खास्तगी की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘हम इसकी पुष्टि कर सकते हैं कि माधुरी जैन ग्रोवर की सेवाएं खत्म की जा चुकी हैं.” लेकिन प्रवक्ता ने इस बर्खास्तगी की वजह नहीं बताई.सूत्रों के मुताबिक, माधुरी के खिलाफ कार्रवाई कंपनी के कामकाज की बाह्य एजेंसी द्वारा समीक्षा किए जाने के बाद की गई है. इस दौरान माधुरी के पास मौजूद शेयरों को भी निरस्त करने का फैसला लिया गया है.

माधुरी के पति अशनीर ग्रोवर को भी कोटक महिंद्रा बैंक के एक कर्मचारी के साथ अभद्र भाषा के इस्तेमाल की जानकारी सामने आने के बाद तीन महीने की छुट्टी पर भेज दिया गया था. हालांकि, उन्होंने इन सभी आरोपों से इनकार किया है.

कोरोना संक्रमण से मृत लोगों के परिवारों को राहत राशि मिलने में मुश्किलें

BharatPe ने कोफाउंउर अशनीर ग्रोवर की पत्‍नी माधुरी को बर्खास्‍त कर दिया हैनई दिल्‍ली : BharatPe ने कोफाउंडर एवं  मैनेजिंग डायरेक्‍टर अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर को वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में बर्खास्त करने के साथ उनके पास के ईएसओपी को भी रद्द कर दिया है.घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि माधुरी पर व्यक्तिगत सौंदर्य उपचार, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीद और अमेरिका एवं दुबई की पारिवारिक यात्रा के लिए कंपनी के कोष का इस्तेमाल करने का आरोप है.इसके अलावा कथित तौर पर माधुरी ने अपने निजी स्टाफ को भुगतान भी कंपनी के खातों से किया और परिचित लोगों से फर्जी रसीदें बनवाकर पेश कीं.इस बारे में ईमेल पर संपर्क किए जाने पर माधुरी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.हालांकि, भारतपे के प्रवक्ता ने माधुरी की बर्खास्तगी की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘हम इसकी पुष्टि कर सकते हैं कि माधुरी जैन ग्रोवर की सेवाएं खत्म की जा चुकी हैं.” लेकिन प्रवक्ता ने इस बर्खास्तगी की वजह नहीं बताई.सूत्रों के मुताबिक, माधुरी के खिलाफ कार्रवाई कंपनी के कामकाज की बाह्य एजेंसी द्वारा समीक्षा किए जाने के बाद की गई है. इस दौरान माधुरी के पास मौजूद शेयरों को भी निरस्त करने का फैसला लिया गया है.माधुरी के पति अशनीर ग्रोवर को भी कोटक महिंद्रा बैंक के एक कर्मचारी के साथ अभद्र भाषा के इस्तेमाल की जानकारी सामने आने के बाद तीन महीने की छुट्टी पर भेज दिया गया था. हालांकि, उन्होंने इन सभी आरोपों से इनकार किया है.कोरोना संक्रमण से मृत लोगों के परिवारों को राहत राशि मिलने में मुश्किलें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *