Coronavirus India Updates: दिल्ली में फरवरी में 36 प्रतिशत मौत का कारण कोविड-19

news image

Coronavirus India Updates: दिल्ली में फरवरी में 36 प्रतिशत मौत का कारण कोविड-19

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 250 मरीजों में से 90 की मौत का मुख्य कारण कोविड-19 था

दिल्ली में फरवरी महीने में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित होकर मरने वाले 250 मरीजों में से 90 की मौत का मुख्य कारण कोविड-19 था. सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक बैठक में शुक्रवार को साझा किये गए आंकड़ों के अनुसार एक फरवरी से चार फरवरी के बीच मरने वाले 157 मरीजों में कोविड-19 मुख्य वजह के रूप में सामने आया.

झारखंड में सिनेमा, मॉल खोलने की अनुमति, सात मार्च से खुलेंगे स्कूल

झारखंड में कोविड के मामलों में कमी आने के बाद सरकार ने तत्काल प्रभाव से सभी सिनेमाघर, पार्क, रेस्तरां, शॉपिंग मॉल, स्वीमिंग पूल तथा स्टेडियम को पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है. सरकार ने राज्य के सभी 24 जिलों के स्कूलों, कॉलेजों तथा कोचिंग संस्थानों को सात मार्च से सामान्य रूप से कक्षाओं का संचालन करने की अनुमति दे दी है. (भाषा) 

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 216 नए मामले सामने आए

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 216 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इसके साथ ही राज्य में शुक्रवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या 11,50,539 हो गई. राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को 34 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई वहीं 281 लोगों ने घरों में पृथकवास की अवधि पूरी की. राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है. (भाषा) 

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 250 मरीजों में से 90 की मौत का मुख्य कारण कोविड-19 थादिल्ली में फरवरी महीने में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित होकर मरने वाले 250 मरीजों में से 90 की मौत का मुख्य कारण कोविड-19 था. सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक बैठक में शुक्रवार को साझा किये गए आंकड़ों के अनुसार एक फरवरी से चार फरवरी के बीच मरने वाले 157 मरीजों में कोविड-19 मुख्य वजह के रूप में सामने आया.झारखंड में सिनेमा, मॉल खोलने की अनुमति, सात मार्च से खुलेंगे स्कूलझारखंड में कोविड के मामलों में कमी आने के बाद सरकार ने तत्काल प्रभाव से सभी सिनेमाघर, पार्क, रेस्तरां, शॉपिंग मॉल, स्वीमिंग पूल तथा स्टेडियम को पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है. सरकार ने राज्य के सभी 24 जिलों के स्कूलों, कॉलेजों तथा कोचिंग संस्थानों को सात मार्च से सामान्य रूप से कक्षाओं का संचालन करने की अनुमति दे दी है. (भाषा) छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 216 नए मामले सामने आएछत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 216 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इसके साथ ही राज्य में शुक्रवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या 11,50,539 हो गई. राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को 34 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई वहीं 281 लोगों ने घरों में पृथकवास की अवधि पूरी की. राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है. (भाषा) 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *