![]()
- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Helpline Number Issued For The People Of Chandigarh Trapped In Ukraine, The Administration Said Give Complete Information About Such People So That They Can Reach Further And Get Help
चंडीगढ़7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

यूक्रेन पर रूस के हमले से सैकड़ों जाने जा चुकी हैं। कई भारतीय संवेदनशील इलाकों में फंसे हुए हैं।
रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से यहां पर फंसे भारतीयों की जिंदगी और सुरक्षा पर संकट छा गया है। इनमें कई स्टूडेंट चंडीगढ़ के भी हैं। उनकी सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने इमरजेंसी नंबर 112 जारी किया है। प्रशासन ने कहा है कि चंडीगढ़ के जिन लोगों के बच्चे और रिश्तेदार आदि यूक्रेन में फंसे हैं, उनकी जानकारी 112 पर दें।
प्रशासन का कहना है कि इस जानकारी को आगे वह संबंधित अथॉरिटी तक पहुंचाएंगे। चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह ने शहरवासियों से यह अपील की है। इसमें फंसे लोगों का नाम, पिता का नाम, पासपोर्ट नंबर, यूक्रेन के कॉलेज/युनिवर्सिटी का नाम आदि जानकारी मुहैया करवाने को कहा गया है। इससे यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद हो पाएगी। 24 घंटे तक यह हेल्पलाइन सेवा जारी रहेगी।
रूस और यूक्रेन के युद्ध के दौरान लगभग 20 हजार भारतीय वहां फंसे हुए हैं। भारतीय सरकार की कोशिश है कि उन भारतीयों को वॉर-जोन से निकाला जाए। इंटरनेट पर कई ऐसी विडियो आ रही हैं जिनमें यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
इनमें कई हरियाणा और पंजाब के भी हैं। वहीं चंडीगढ़ के ऐसे स्टूडेंट्स की मदद के लिए प्रशासन की ओर से यह कदम उठाया गया है। हरियाणा सरकार के मुताबिक राज्य के 2 हजार के लगभग लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। हरियाणा सरकार ने इन लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए यह कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है।
Hindi NewsLocalChandigarhHelpline Number Issued For The People Of Chandigarh Trapped In Ukraine, The Administration Said Give Complete Information About Such People So That They Can Reach Further And Get Helpचंडीगढ़7 घंटे पहलेकॉपी लिंकयूक्रेन पर रूस के हमले से सैकड़ों जाने जा चुकी हैं। कई भारतीय संवेदनशील इलाकों में फंसे हुए हैं।रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से यहां पर फंसे भारतीयों की जिंदगी और सुरक्षा पर संकट छा गया है। इनमें कई स्टूडेंट चंडीगढ़ के भी हैं। उनकी सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने इमरजेंसी नंबर 112 जारी किया है। प्रशासन ने कहा है कि चंडीगढ़ के जिन लोगों के बच्चे और रिश्तेदार आदि यूक्रेन में फंसे हैं, उनकी जानकारी 112 पर दें।प्रशासन का कहना है कि इस जानकारी को आगे वह संबंधित अथॉरिटी तक पहुंचाएंगे। चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह ने शहरवासियों से यह अपील की है। इसमें फंसे लोगों का नाम, पिता का नाम, पासपोर्ट नंबर, यूक्रेन के कॉलेज/युनिवर्सिटी का नाम आदि जानकारी मुहैया करवाने को कहा गया है। इससे यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद हो पाएगी। 24 घंटे तक यह हेल्पलाइन सेवा जारी रहेगी।रूस और यूक्रेन के युद्ध के दौरान लगभग 20 हजार भारतीय वहां फंसे हुए हैं। भारतीय सरकार की कोशिश है कि उन भारतीयों को वॉर-जोन से निकाला जाए। इंटरनेट पर कई ऐसी विडियो आ रही हैं जिनमें यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।इनमें कई हरियाणा और पंजाब के भी हैं। वहीं चंडीगढ़ के ऐसे स्टूडेंट्स की मदद के लिए प्रशासन की ओर से यह कदम उठाया गया है। हरियाणा सरकार के मुताबिक राज्य के 2 हजार के लगभग लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। हरियाणा सरकार ने इन लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए यह कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है।