वोटिंग के बीच मोदी का सपा पर हमला:बस्ती की रैली में बोले

news image

बस्ती8 घंटे पहले

बस्ती में सभा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवरिया पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, यूपी में इस बार जिस तरह का चुनाव हो रहा है उसे ये घोर परिवारवादी समझ ही नहीं पा रहे हैं। इस बार का चुनाव घोर परिवारवादियों और घनघोर राष्ट्रभक्तों के बीच है। इस चुनाव में परिवारवादियों के खिलाफ दलित, शोषित, वंचित सब के सब एकजुट हैं। सामान्य वर्ग ने भी उन्हें पटकनी देनी की ठान ली है।

इन परिवारवादियों ने 5 साल में गरीबों के ऊपर जितना अत्याचार किया है उसे मेरे गरीब भाई, बहन कभी भूल नहीं सकते हैं। आज पांचवें चरण में भी NDA को जमकर वोट मिल रहे हैं। हर तरफ एक ही गूंज है। आएगी तो भाजपा ही, आएंगे तो योगी ही।

इन लोगों ने गरीबों को कोविड वैक्सीन के खिलाफ भड़काकर आपको खतरे में डालने की कोशिश की। आज इसी वैक्सीन की वजह से तेजी से हालात सुधर रहे हैं। व्यापार, कारोबार शुरू हुआ है। स्कूल, कॉलेज खुल रहे हैं। योगी आदित्यनाथ की सरकार में नई चीनी मिलें खोली जा रही हैं, चीनी मिलों की आर्थिक हालत सुधारी जा रही है। गन्ना किसानों की आय बढ़े, इसके लिए इथेनॉल ब्लेंडिंग का काम भी तेजी से बढ़ाया जा रहा है।

बस्ती में पीएम बोले- परिवारवादी लोग कभी देश का भला नहीं सोच सकते

इससे पहले बस्ती में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि- यूक्रेन पर हमारी सरकार की पूरी नजर है। हम भारतीयों को ऑपरेशन गंगा के तहत वापस ला रहे हैं। विपक्ष पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि, परिवारवादी लोग कभी देश का भला नहीं सोच सकते। राष्ट्रभक्ति और परिवारभक्ति में फर्क होता है।

आज जब यूपी में पांचवें चरण की वोटिंग चल रही है, तो PM की एक के बाद एक तीन जनसभाएं हैं। वह बस्ती की रैली में बोल चुके। इसके बाद वह देवरिया जाएंगे, फिर वाराणसी में भाजपा के 20 हजार कार्यकर्ताओं को पूर्वांचल जीतने का मंत्र देंंगे।
2022 में पड़ गए लाले
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘घोर परिवारवादी जब सरकार में तब इन लोगों ने यूपी को लूटा था। इसका उदाहरण मैं आपको बताता हूं। इन घोर परिवारवादियों की सरकार के 5 साल के खर्च का हिसाब किया गया तो पता चला कि हजारों करोड़ रुपए का कोई हिसाब नहीं है। फर्जी कंपनियां बनाकर सरकारी ठेके दे दिए गए। पीएम मोदी ने कहा कि गरीब की हाय ने 2014 में इनको झटक दिया, 2017 में पटक दिया, 2019 में साफ कर दिया और अब 2022 में तो अब इनको अपनी ही सीट बचाने के लाले पड़ गए हैं’।

प्रधानमंत्री आज पांचवे चरण की वोटिंग के बीच बस्ती में रैली करने पहुंचे

प्रधानमंत्री आज पांचवे चरण की वोटिंग के बीच बस्ती में रैली करने पहुंचे

पीएम ने अपनी सरकार के कामों को गिनाते हुए कहा, ‘हम गरीब को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज देते हैं। कोरोना का टीका मुफ्त लगाते हैं। मेरे लिए इस देश का हर नागरिक एक समान है। बिना किसी भेदभाव, बिना पक्षपात सरकार हर गरीब को पक्की छत देती है, ये सबका विकास है। घोर परिवारवादियों के लिए अपना और अपने परिवार का विकास ही सर्वोपरि है’।
हमने की किसानों की मदद
गन्ना किसानों और बुनकरों को इन परिवारवादियों ने बेहाल कर दिया। योगी सरकार ने चीनी मिल का तोहफा यूपी को दिया। ओडीओपी के जरिए बुनकरों, कारीगरों को भाजपा सरकार नया विश्वास दे रही है। बुनकरों के सामान को बड़े मार्केट तक पहुंचाने के लिए रेलवे में विशेष सुविधाएं होंगी। मोदी ने जनता से अपील की, कहा कि- 3 तारीख के पहले हर किसी के घर जाइए कहिए कि मोदी जी ने आपको प्रणाम भेजा है। आप घर-घर जाकर एनडीए, बीजेपी, निषाद पार्टी, अपना दल को जिताने के लिए समझाइए।

बस्ती8 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोबस्ती में सभा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवरिया पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, यूपी में इस बार जिस तरह का चुनाव हो रहा है उसे ये घोर परिवारवादी समझ ही नहीं पा रहे हैं। इस बार का चुनाव घोर परिवारवादियों और घनघोर राष्ट्रभक्तों के बीच है। इस चुनाव में परिवारवादियों के खिलाफ दलित, शोषित, वंचित सब के सब एकजुट हैं। सामान्य वर्ग ने भी उन्हें पटकनी देनी की ठान ली है।इन परिवारवादियों ने 5 साल में गरीबों के ऊपर जितना अत्याचार किया है उसे मेरे गरीब भाई, बहन कभी भूल नहीं सकते हैं। आज पांचवें चरण में भी NDA को जमकर वोट मिल रहे हैं। हर तरफ एक ही गूंज है। आएगी तो भाजपा ही, आएंगे तो योगी ही।इन लोगों ने गरीबों को कोविड वैक्सीन के खिलाफ भड़काकर आपको खतरे में डालने की कोशिश की। आज इसी वैक्सीन की वजह से तेजी से हालात सुधर रहे हैं। व्यापार, कारोबार शुरू हुआ है। स्कूल, कॉलेज खुल रहे हैं। योगी आदित्यनाथ की सरकार में नई चीनी मिलें खोली जा रही हैं, चीनी मिलों की आर्थिक हालत सुधारी जा रही है। गन्ना किसानों की आय बढ़े, इसके लिए इथेनॉल ब्लेंडिंग का काम भी तेजी से बढ़ाया जा रहा है।बस्ती में पीएम बोले- परिवारवादी लोग कभी देश का भला नहीं सोच सकतेइससे पहले बस्ती में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि- यूक्रेन पर हमारी सरकार की पूरी नजर है। हम भारतीयों को ऑपरेशन गंगा के तहत वापस ला रहे हैं। विपक्ष पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि, परिवारवादी लोग कभी देश का भला नहीं सोच सकते। राष्ट्रभक्ति और परिवारभक्ति में फर्क होता है।आज जब यूपी में पांचवें चरण की वोटिंग चल रही है, तो PM की एक के बाद एक तीन जनसभाएं हैं। वह बस्ती की रैली में बोल चुके। इसके बाद वह देवरिया जाएंगे, फिर वाराणसी में भाजपा के 20 हजार कार्यकर्ताओं को पूर्वांचल जीतने का मंत्र देंंगे।2022 में पड़ गए लालेप्रधानमंत्री ने कहा, ‘घोर परिवारवादी जब सरकार में तब इन लोगों ने यूपी को लूटा था। इसका उदाहरण मैं आपको बताता हूं। इन घोर परिवारवादियों की सरकार के 5 साल के खर्च का हिसाब किया गया तो पता चला कि हजारों करोड़ रुपए का कोई हिसाब नहीं है। फर्जी कंपनियां बनाकर सरकारी ठेके दे दिए गए। पीएम मोदी ने कहा कि गरीब की हाय ने 2014 में इनको झटक दिया, 2017 में पटक दिया, 2019 में साफ कर दिया और अब 2022 में तो अब इनको अपनी ही सीट बचाने के लाले पड़ गए हैं’।प्रधानमंत्री आज पांचवे चरण की वोटिंग के बीच बस्ती में रैली करने पहुंचेपीएम ने अपनी सरकार के कामों को गिनाते हुए कहा, ‘हम गरीब को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज देते हैं। कोरोना का टीका मुफ्त लगाते हैं। मेरे लिए इस देश का हर नागरिक एक समान है। बिना किसी भेदभाव, बिना पक्षपात सरकार हर गरीब को पक्की छत देती है, ये सबका विकास है। घोर परिवारवादियों के लिए अपना और अपने परिवार का विकास ही सर्वोपरि है’।हमने की किसानों की मददगन्ना किसानों और बुनकरों को इन परिवारवादियों ने बेहाल कर दिया। योगी सरकार ने चीनी मिल का तोहफा यूपी को दिया। ओडीओपी के जरिए बुनकरों, कारीगरों को भाजपा सरकार नया विश्वास दे रही है। बुनकरों के सामान को बड़े मार्केट तक पहुंचाने के लिए रेलवे में विशेष सुविधाएं होंगी। मोदी ने जनता से अपील की, कहा कि- 3 तारीख के पहले हर किसी के घर जाइए कहिए कि मोदी जी ने आपको प्रणाम भेजा है। आप घर-घर जाकर एनडीए, बीजेपी, निषाद पार्टी, अपना दल को जिताने के लिए समझाइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *