अमूल दूध खरीदना महंगा:कल से 2 रुपए बढ़ी हुई कीमत पर मिलेगा दूध, अमूल गोल्ड की कीमत 60 रुपए प्रति किलो होगी

news image

  • Hindi News
  • Business
  • Now Buying Amul Milk Will Be Expensive, The Price Increased By Rs 2 A Liter, The Increase Will Be Applicable From Tomorrow I.e. From March 1

राजकोट2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमूल ने देशभर के मार्केट में दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। ताजा दरों के मुताबिक, अब 1 मार्च यानी मंगलवार से अहमदाबाद और सौराष्ट्र (गुजरात) के बाजारों में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 30 रुपए प्रति 500 मिलीलीटर, अमूल ताजा 24 रुपए प्रति 500 मिलीलीटर, और अमूल शक्ति 27 रुपए प्रति 500 मिली मिलेगा।

अमूल ने देशभर के मार्केट में दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। अब अमूल दूध कल यानी 1 मार्च से अहमदाबाद और सौराष्ट्र के मार्केट में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 30 रुपए प्रति 500 मिलीलीटर, अमूल ताजा 24 रुपए प्रति 500 मिलीलीटर, और अमूल शक्ति 27 रुपए प्रति 500 मिली मिलेगा।

जुलाई 2021 में भी दूध के दाम बढ़ चुके हैं
गुजरात कोआपरेटिव दूध मार्केटिंग एसोसिएशन ने एक वर्ष पूरा होने से पहले दूध के दामों में इजाफा कर दिया है। इससे पहले जुलाई 2021 में दूध के दाम बढ़ाए थे। बढ़ी हुई कीमतें अमूल दूध के सभी ब्रांडों पर लागू होंगी, जिसमें सोना, ताजा, शक्ति, टी-स्पेशल, साथ ही गाय और भैंस के दूध शामिल हैं। तकरीबन 7 माह और 27 दिन के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। कंपनी ने कहा कि प्रोडक्शन कॉस्ट की बढ़ती कीमतें की वजह से यह इजाफा किया जा रहा है।

2 सालों में अमूल ने प्रति वर्ष 4% कीमत बढ़ाई
GCMF के मुताबिक पिछले 2 सालों में अमूल ने अपने ताजा दूध श्रेणी की कीमतों में प्रति वर्ष केवल 4% की वृद्धि की है। दामों में यह इजाफा पैकेजिंग, रसद, पशु आहार लागत में वृद्धि की वजह से किया जा रहा है, इस प्रकार दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में भी इजाफा हुआ है।

एसोसिएशन की मानें तो वह ग्राहकों से मिलने वाले हर 1 रुपए में से करीब 80 पैसे दुग्ध प्रोडक्शन को बांट देता है। इस तरह अब दामों में बढ़ोतरी से ज्यादा दूध प्रोडक्शन के लिए पशुपालकों को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।

Hindi NewsBusinessNow Buying Amul Milk Will Be Expensive, The Price Increased By Rs 2 A Liter, The Increase Will Be Applicable From Tomorrow I.e. From March 1राजकोट2 घंटे पहलेकॉपी लिंकअमूल ने देशभर के मार्केट में दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। ताजा दरों के मुताबिक, अब 1 मार्च यानी मंगलवार से अहमदाबाद और सौराष्ट्र (गुजरात) के बाजारों में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 30 रुपए प्रति 500 मिलीलीटर, अमूल ताजा 24 रुपए प्रति 500 मिलीलीटर, और अमूल शक्ति 27 रुपए प्रति 500 मिली मिलेगा।अमूल ने देशभर के मार्केट में दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। अब अमूल दूध कल यानी 1 मार्च से अहमदाबाद और सौराष्ट्र के मार्केट में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 30 रुपए प्रति 500 मिलीलीटर, अमूल ताजा 24 रुपए प्रति 500 मिलीलीटर, और अमूल शक्ति 27 रुपए प्रति 500 मिली मिलेगा।जुलाई 2021 में भी दूध के दाम बढ़ चुके हैंगुजरात कोआपरेटिव दूध मार्केटिंग एसोसिएशन ने एक वर्ष पूरा होने से पहले दूध के दामों में इजाफा कर दिया है। इससे पहले जुलाई 2021 में दूध के दाम बढ़ाए थे। बढ़ी हुई कीमतें अमूल दूध के सभी ब्रांडों पर लागू होंगी, जिसमें सोना, ताजा, शक्ति, टी-स्पेशल, साथ ही गाय और भैंस के दूध शामिल हैं। तकरीबन 7 माह और 27 दिन के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। कंपनी ने कहा कि प्रोडक्शन कॉस्ट की बढ़ती कीमतें की वजह से यह इजाफा किया जा रहा है।2 सालों में अमूल ने प्रति वर्ष 4% कीमत बढ़ाईGCMF के मुताबिक पिछले 2 सालों में अमूल ने अपने ताजा दूध श्रेणी की कीमतों में प्रति वर्ष केवल 4% की वृद्धि की है। दामों में यह इजाफा पैकेजिंग, रसद, पशु आहार लागत में वृद्धि की वजह से किया जा रहा है, इस प्रकार दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में भी इजाफा हुआ है।एसोसिएशन की मानें तो वह ग्राहकों से मिलने वाले हर 1 रुपए में से करीब 80 पैसे दुग्ध प्रोडक्शन को बांट देता है। इस तरह अब दामों में बढ़ोतरी से ज्यादा दूध प्रोडक्शन के लिए पशुपालकों को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *