ऑपरेशन गंगा LIVE:PM मोदी ने यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए एयरफोर्स को बुलाया, आज भेजे जा सकते हैं C-17 ग्लोबमास्टर

news image

  • Hindi News
  • National
  • Operation Ganga Update, Russia Ukraine War News; Narendra Modi | PM Modi Calls Air Force To Evacuate Indians

नई दिल्लीएक घंटा पहले

रूस का यूक्रेन पर हमला लगातार 6वें दिन भी जारी है। इस बीच ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने का मिशन जारी है। यूक्रेन में फंसे 218 भारतीयों को लेकर एअर इंडिया का आठवां विमान हंगरी के बुडापेस्ट से नई दिल्ली पहुंचा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने यात्रियों को रिसीव किया। इससे पहले एअर इंडिया की 7वीं फ्लाइट 182 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंची थी। ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 8 फ्लाइट्स से कुल 1,836 भारतीयों को देश वापस लाया जा चुका है।

पीएम ने एयरफोर्स को बुलाया
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारतीय वायु सेना की मदद ली रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरफोर्स से कम समय में अधिक लोगों को निकालने के लिए मदद करने को कहा है। भारतीय वायु सेना आज से ऑपरेशन गंगा में कई C-17 विमान तैनाती कर रही है। एयरफोर्स ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने पर सहमति जता दी है। हिंडन एयरबेस पर C-17 ग्लोबमास्टर और IL-76 उड़ान के लिए तैयार हैं

फिलीपींस से काबुल तक संजीवनी बना C-17 ग्लोबमास्टर
C-17 ग्लोबमास्टर ने अफगानिस्तान में अशांति के दौरान 640 लोगों को लेकर उड़ान भरी थी। भारतीय वायुसेना ने C-17 ग्लोबमास्टर विमान से भारतीयों को काबुल से दो बार एयरलिफ्ट किया था। भारत के पास 11 C-17 ग्लोबमास्टर विमान हैं। इस विमान का बाहरी ढांचा इतना मजबूत है कि इस पर राइफल और छोटे हथियारों की फायरिंग का कोई असर नहीं होता है।

स्पाइसजेट के विमान भी भरेंगे उड़ान
स्पाइसजेट यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए स्पाइसजेट का विमान आज स्लोवाकिया के कोसिसे जाएगा। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू इसकी निगरानी के लिए भारत सरकार के विशेष दूत के रूप में कोसिसे जा रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उन्हें यूक्रेन सहित विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी

आगे बढ़ने से पहले इस मुद्दे से जुड़े एक पोल में हिस्सा ले लीजिए…

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि 216 भारतीय नागरिकों को लेकर आठवीं उड़ान हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई है, जबकि 218 भारतीयों को लेकर नौवीं उड़ान ने रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट पर सोमवार शाम एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पूरी सरकारी मशीनरी चौबीसों घंटे काम कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय सुरक्षित रहें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया- यूक्रेन में मौजूदा स्थिति पर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में यह दूसरी उच्चस्तरीय बैठक थी।

विदेश मंत्री ने बताया कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर 8वीं फ्लाइट बुडापेस्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है। इस फ्लाइट में 216 भारतीय नागरिक वापस आ रहे हैं।

भारत के चार मंत्रियों ने संभाली कमान
केंद्र सरकार के चार मंत्रियों ने यूक्रेन के पड़ोसी देशों में पहुंचकर वहां से भारतीयों को एयरलिफ्ट कराने की जिम्मेदारी संभाल ली है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी हंगरी के बुडापेस्ट में हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया और मोल्दोवा में समन्यवय कर रहे हैं। किरेन रिजिजू स्लोवाकिया और वीके सिंह पोलैंड में व्यवस्थाएं संभाले हुए हैं।

सुरजेवाला का जोशी पर पलटवार
प्रह्लाद जोशी के बयान पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा- मोदी सरकार ने 20,000 बच्चों को अपने हाल पर छोड़ दिया, जुम्मेवारी से पीठ दिखा दी और कमियां यूक्रेन गए भारतीय छात्रों में से निकाल रहे हैं। यह शर्मनाक है। यह असंवेदनशीलता और सत्ता के गुरूर की पराकाष्ठा है। बच्चों और उनके परिवारों से माफी मांगें।

ये भी पढ़ें

Hindi NewsNationalOperation Ganga Update, Russia Ukraine War News; Narendra Modi | PM Modi Calls Air Force To Evacuate Indiansनई दिल्लीएक घंटा पहलेकॉपी लिंकवीडियोरूस का यूक्रेन पर हमला लगातार 6वें दिन भी जारी है। इस बीच ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने का मिशन जारी है। यूक्रेन में फंसे 218 भारतीयों को लेकर एअर इंडिया का आठवां विमान हंगरी के बुडापेस्ट से नई दिल्ली पहुंचा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने यात्रियों को रिसीव किया। इससे पहले एअर इंडिया की 7वीं फ्लाइट 182 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंची थी। ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 8 फ्लाइट्स से कुल 1,836 भारतीयों को देश वापस लाया जा चुका है।पीएम ने एयरफोर्स को बुलायायूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारतीय वायु सेना की मदद ली रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरफोर्स से कम समय में अधिक लोगों को निकालने के लिए मदद करने को कहा है। भारतीय वायु सेना आज से ऑपरेशन गंगा में कई C-17 विमान तैनाती कर रही है। एयरफोर्स ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने पर सहमति जता दी है। हिंडन एयरबेस पर C-17 ग्लोबमास्टर और IL-76 उड़ान के लिए तैयार हैं।फिलीपींस से काबुल तक संजीवनी बना C-17 ग्लोबमास्टरC-17 ग्लोबमास्टर ने अफगानिस्तान में अशांति के दौरान 640 लोगों को लेकर उड़ान भरी थी। भारतीय वायुसेना ने C-17 ग्लोबमास्टर विमान से भारतीयों को काबुल से दो बार एयरलिफ्ट किया था। भारत के पास 11 C-17 ग्लोबमास्टर विमान हैं। इस विमान का बाहरी ढांचा इतना मजबूत है कि इस पर राइफल और छोटे हथियारों की फायरिंग का कोई असर नहीं होता है।स्पाइसजेट के विमान भी भरेंगे उड़ानस्पाइसजेट यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए स्पाइसजेट का विमान आज स्लोवाकिया के कोसिसे जाएगा। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू इसकी निगरानी के लिए भारत सरकार के विशेष दूत के रूप में कोसिसे जा रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उन्हें यूक्रेन सहित विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दीआगे बढ़ने से पहले इस मुद्दे से जुड़े एक पोल में हिस्सा ले लीजिए…विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि 216 भारतीय नागरिकों को लेकर आठवीं उड़ान हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई है, जबकि 218 भारतीयों को लेकर नौवीं उड़ान ने रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट पर सोमवार शाम एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पूरी सरकारी मशीनरी चौबीसों घंटे काम कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय सुरक्षित रहें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया- यूक्रेन में मौजूदा स्थिति पर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में यह दूसरी उच्चस्तरीय बैठक थी।विदेश मंत्री ने बताया कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर 8वीं फ्लाइट बुडापेस्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है। इस फ्लाइट में 216 भारतीय नागरिक वापस आ रहे हैं।भारत के चार मंत्रियों ने संभाली कमानकेंद्र सरकार के चार मंत्रियों ने यूक्रेन के पड़ोसी देशों में पहुंचकर वहां से भारतीयों को एयरलिफ्ट कराने की जिम्मेदारी संभाल ली है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी हंगरी के बुडापेस्ट में हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया और मोल्दोवा में समन्यवय कर रहे हैं। किरेन रिजिजू स्लोवाकिया और वीके सिंह पोलैंड में व्यवस्थाएं संभाले हुए हैं।सुरजेवाला का जोशी पर पलटवारप्रह्लाद जोशी के बयान पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा- मोदी सरकार ने 20,000 बच्चों को अपने हाल पर छोड़ दिया, जुम्मेवारी से पीठ दिखा दी और कमियां यूक्रेन गए भारतीय छात्रों में से निकाल रहे हैं। यह शर्मनाक है। यह असंवेदनशीलता और सत्ता के गुरूर की पराकाष्ठा है। बच्चों और उनके परिवारों से माफी मांगें।ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *