रूस ने फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब को किया बैन

news image

Authored by

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Mar 5, 2022, 6:52 AM

russia ukraine war: अक्टूबर 2020 से फेसबुक के खिलाफ भेदभाव के 26 मामले सामने आए हैं। यह जानकारी रूस सरकार की सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर (Roskomnadzor) ने दी। वहीं, माइक्रोसाफ्ट ने भी अपने नए प्रोडक्ट को रूस में बिक्री पर रोक लगा दी है।

UN में रूस का बॉयकॉट, देखें सर्गेई लावरोव के सामने कुर्सी छोड़कर चले गए पश्चिमी डिप्लोमेट

कीव/मास्को: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मास्को ने फेसबुक (Facebook) के साथ ट्विटर (Twitter) और यू्ट्यूब (Youtube) को देश में ब्लॉक कर दिया है। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रूसी कंपनियों के साथ भेदभावपू्र्ण रवैया अपनाने का आरोप है। वहीं, फेसबुक की ओर जारी बयान में कहा गया है कि रूस ने अपने निर्णय से लोगों को विश्वसनीय जानकारी से वंचित कर दिया है। अक्टूबर 2020 से फेसबुक के खिलाफ भेदभाव के 26 मामले सामने आए हैं। यह जानकारी रूस सरकार की सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर (Roskomnadzor) ने दी। वहीं, माइक्रोसाफ्ट ने भी अपने नए प्रोडक्ट को रूस में बिक्री पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अन्य देश भी रूस पर लगातार बैन लगा रहे हैं।

वहीं, यूक्रेन के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि देश में स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में रूसी गोलाबारी से लगी आग पर काबू पा लिया गया है और इस संयंत्र पर रूसी बलों ने कब्जा कर लिया है। यूक्रेन के सरकारी परमाणु नियामक ने कहा कि एनरहोदर शहर में स्थित जपोरीझिया संयंत्र में विकिरण के स्तर में अब तक कोई बदलाव नहीं आया है। संयंत्र के कर्मचारी इसका निरीक्षण कर रिएक्टर संख्या-1 के कंपार्टमेंट को हुए नुकसान का पता लगा रहे हैं।

Illustration shows Twitter, Facebook and Youtube logos and Russian flag

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : russia banned facebook twitter and youtube in country
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Authored by विवेक मिश्रा | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Mar 5, 2022, 6:52 AMrussia ukraine war: अक्टूबर 2020 से फेसबुक के खिलाफ भेदभाव के 26 मामले सामने आए हैं। यह जानकारी रूस सरकार की सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर (Roskomnadzor) ने दी। वहीं, माइक्रोसाफ्ट ने भी अपने नए प्रोडक्ट को रूस में बिक्री पर रोक लगा दी है। UN में रूस का बॉयकॉट, देखें सर्गेई लावरोव के सामने कुर्सी छोड़कर चले गए पश्चिमी डिप्लोमेटकीव/मास्को: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मास्को ने फेसबुक (Facebook) के साथ ट्विटर (Twitter) और यू्ट्यूब (Youtube) को देश में ब्लॉक कर दिया है। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रूसी कंपनियों के साथ भेदभावपू्र्ण रवैया अपनाने का आरोप है। वहीं, फेसबुक की ओर जारी बयान में कहा गया है कि रूस ने अपने निर्णय से लोगों को विश्वसनीय जानकारी से वंचित कर दिया है। अक्टूबर 2020 से फेसबुक के खिलाफ भेदभाव के 26 मामले सामने आए हैं। यह जानकारी रूस सरकार की सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर (Roskomnadzor) ने दी। वहीं, माइक्रोसाफ्ट ने भी अपने नए प्रोडक्ट को रूस में बिक्री पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अन्य देश भी रूस पर लगातार बैन लगा रहे हैं। वहीं, यूक्रेन के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि देश में स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में रूसी गोलाबारी से लगी आग पर काबू पा लिया गया है और इस संयंत्र पर रूसी बलों ने कब्जा कर लिया है। यूक्रेन के सरकारी परमाणु नियामक ने कहा कि एनरहोदर शहर में स्थित जपोरीझिया संयंत्र में विकिरण के स्तर में अब तक कोई बदलाव नहीं आया है। संयंत्र के कर्मचारी इसका निरीक्षण कर रिएक्टर संख्या-1 के कंपार्टमेंट को हुए नुकसान का पता लगा रहे हैं। Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : russia banned facebook twitter and youtube in countryHindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *