![]()
- Hindi News
- Women
- Bhavna Breaks Silence After 5 Years, Many Including Tanushree Dutta Revealed Secrets In MeToo
नई दिल्ली5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मलयालम एक्ट्रेस भावना मेनन ने मारपीट और यौन शोषण मामले में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वह इस मामले में अब तक चुप रहीं, लेकिन अब अपने हक के लिए लड़ेंगी। अभिनेत्री ने 2017 में साउथ के मशहूर एक्टर दिलीप पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे।
एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में भावना ने कहा, ‘मैं अपना सम्मान वापस पाने के लिए लड़ूंगी। मैं अब तक खुद को जिम्मेदार ठहरा रही थी। मैं जब भी उस घटना और इसके बाद जो कुछ हुआ, उसके बारे में सोचती हूं तो मेरा दम घुटता है। लगता है कि मेरे साथ जो हुआ, जैसे वह मेरी ही गलती है’। अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं पूरी तरह टूट गई थी। लेकिन मैंने अपना आत्मविश्वास नहीं खोया है। साल 2020 में मैं 15 बार कोर्ट रूम में गई। सुबह से शाम तक वकीलों ने कई सवाल किए। हर बार खुद को बेकसूर साबित करना पड़ा।’
घर लौटते वक्त हुई थीं किडनैप
यह घटना 17 फरवरी 2017 की है। उस दौरान भावना शूटिंग के बाद घर जाने के लिए अपनी कार में बैठीं तो कुछ लोगों ने उन्हें किडनैप कर लिया था। करीब दो घंटे तक चार लोगों ने उनका यौन उत्पीड़न किया। कुछ आरोपियों ने अभिनेत्री को ब्लैकमेल करने के लिए इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया था। अभिनेत्री ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। मामले में केरल पुलिस ने दस में से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया था। साजिश रचने के आरोपी अभिनेता दिलीप को भी जमानत मिल गई थी।
यौन शोषण को लेकर भावना मेमन का कोई इकलौता मामला नहीं है। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों ने छेड़छाड़ और बदसलूकी की आरोप लगा चुकी हैं।
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाए थे आरोप
तनुश्री दत्ता ने एक्टर नाना पाटेकर पर मीटू मूवमेंट के तहत यौन शोषण का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस ने नाना पाटेकर को क्लीन चिट दे दी थी। नाना पाटेकर से पहले तनुश्री दत्ता ने विवेक अग्निहोत्री पर गंभीर आरोप लगाया था। तनुश्री दत्ता का आरोप था कि फिल्म चॉकलेट की शूटिंग के दौरान विवेक ने उनके साथ बहुत गलत व्यवहार किया था। उन्होंने कहा था, ‘मेरे साथ विवेक ने कुछ ऐसा किया जो काफी हैरान करने वाला था। 2005 में फिल्म चॉकलेट के गाने की शूटिंग के दौरान उन्होंने मुझसे कपड़े उतारने और सबके सामने नाचने के लिए कहा था।’
जब यौन शोषण के आरोपों में घिरे ‘संस्कारी बाबूजी’
मीटू मूवमेंट के दौरान विनिता नंदा ने आलोक नाथ पर जबरन शराब पिलाने और फिर यौन शोषण करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद एक-एक कर इंडस्ट्री की कई महिलाओं ने आलोक नाथ को लेकर अपने गलत अनुभव शेयर किए। एक्ट्रेस दीपिका अमीन ने भी उन पर आरोप लगाया था। इस मामले में मशहूर एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने भी दीपिका का समर्थन किया था। फिल्मों में संस्कारी बाबूजी के नाम से फेसम हैं।
कैलाश खेर पर भी लगा आरोप
कैलाश खेर और जुल्फी सैयद के खिलाफ फोटो जर्नलिस्ट नताशा हेमरजानी नेे यौन शोषण का आरोप लगाया। नताशा ने कहा था, ‘मेरा मी टू कैंपेन सिंगर कैलाश खेर और मॉडल जुल्फी सैयद के खिलाफ है। ये साल 2006 की बात है जब मैंने मुंबई, एक अखबार में बतौर फोटो जर्नलिस्ट ज्वाइन किया था।’
मीटू मूवमेंट में फंसे थे चेतन भगत
चेतन भगत भी मीटू मूवमेंट से बच नहीं पाए थे। एक महिला ने चेतन भगत के साथ हुई ऐसी चैट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए थे। इसमें चेतन भगत महिला से अंतरंग बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। स्क्रीनशॉट वायरल हो गया। हालांकि डैमेज कंट्रोल करने में चेतन ने भी देर नहीं की। उन्होंने सोशल मीडिया पर सफाई जारी करते हुए लंबी पोस्ट लिखी। उन्होंने स्क्रीनशॉट को सच बताते हुए गलतियों को माना और अपनी पत्नी समेत उस महिला से भी माफी मांगी।
Hindi NewsWomenBhavna Breaks Silence After 5 Years, Many Including Tanushree Dutta Revealed Secrets In MeTooनई दिल्ली5 घंटे पहलेकॉपी लिंकमलयालम एक्ट्रेस भावना मेनन ने मारपीट और यौन शोषण मामले में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वह इस मामले में अब तक चुप रहीं, लेकिन अब अपने हक के लिए लड़ेंगी। अभिनेत्री ने 2017 में साउथ के मशहूर एक्टर दिलीप पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे।एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में भावना ने कहा, ‘मैं अपना सम्मान वापस पाने के लिए लड़ूंगी। मैं अब तक खुद को जिम्मेदार ठहरा रही थी। मैं जब भी उस घटना और इसके बाद जो कुछ हुआ, उसके बारे में सोचती हूं तो मेरा दम घुटता है। लगता है कि मेरे साथ जो हुआ, जैसे वह मेरी ही गलती है’। अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं पूरी तरह टूट गई थी। लेकिन मैंने अपना आत्मविश्वास नहीं खोया है। साल 2020 में मैं 15 बार कोर्ट रूम में गई। सुबह से शाम तक वकीलों ने कई सवाल किए। हर बार खुद को बेकसूर साबित करना पड़ा।’घर लौटते वक्त हुई थीं किडनैपयह घटना 17 फरवरी 2017 की है। उस दौरान भावना शूटिंग के बाद घर जाने के लिए अपनी कार में बैठीं तो कुछ लोगों ने उन्हें किडनैप कर लिया था। करीब दो घंटे तक चार लोगों ने उनका यौन उत्पीड़न किया। कुछ आरोपियों ने अभिनेत्री को ब्लैकमेल करने के लिए इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया था। अभिनेत्री ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। मामले में केरल पुलिस ने दस में से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया था। साजिश रचने के आरोपी अभिनेता दिलीप को भी जमानत मिल गई थी।यौन शोषण को लेकर भावना मेमन का कोई इकलौता मामला नहीं है। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों ने छेड़छाड़ और बदसलूकी की आरोप लगा चुकी हैं।तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाए थे आरोपतनुश्री दत्ता ने एक्टर नाना पाटेकर पर मीटू मूवमेंट के तहत यौन शोषण का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस ने नाना पाटेकर को क्लीन चिट दे दी थी। नाना पाटेकर से पहले तनुश्री दत्ता ने विवेक अग्निहोत्री पर गंभीर आरोप लगाया था। तनुश्री दत्ता का आरोप था कि फिल्म चॉकलेट की शूटिंग के दौरान विवेक ने उनके साथ बहुत गलत व्यवहार किया था। उन्होंने कहा था, ‘मेरे साथ विवेक ने कुछ ऐसा किया जो काफी हैरान करने वाला था। 2005 में फिल्म चॉकलेट के गाने की शूटिंग के दौरान उन्होंने मुझसे कपड़े उतारने और सबके सामने नाचने के लिए कहा था।’जब यौन शोषण के आरोपों में घिरे ‘संस्कारी बाबूजी’मीटू मूवमेंट के दौरान विनिता नंदा ने आलोक नाथ पर जबरन शराब पिलाने और फिर यौन शोषण करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद एक-एक कर इंडस्ट्री की कई महिलाओं ने आलोक नाथ को लेकर अपने गलत अनुभव शेयर किए। एक्ट्रेस दीपिका अमीन ने भी उन पर आरोप लगाया था। इस मामले में मशहूर एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने भी दीपिका का समर्थन किया था। फिल्मों में संस्कारी बाबूजी के नाम से फेसम हैं।कैलाश खेर पर भी लगा आरोपकैलाश खेर और जुल्फी सैयद के खिलाफ फोटो जर्नलिस्ट नताशा हेमरजानी नेे यौन शोषण का आरोप लगाया। नताशा ने कहा था, ‘मेरा मी टू कैंपेन सिंगर कैलाश खेर और मॉडल जुल्फी सैयद के खिलाफ है। ये साल 2006 की बात है जब मैंने मुंबई, एक अखबार में बतौर फोटो जर्नलिस्ट ज्वाइन किया था।’मीटू मूवमेंट में फंसे थे चेतन भगतचेतन भगत भी मीटू मूवमेंट से बच नहीं पाए थे। एक महिला ने चेतन भगत के साथ हुई ऐसी चैट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए थे। इसमें चेतन भगत महिला से अंतरंग बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। स्क्रीनशॉट वायरल हो गया। हालांकि डैमेज कंट्रोल करने में चेतन ने भी देर नहीं की। उन्होंने सोशल मीडिया पर सफाई जारी करते हुए लंबी पोस्ट लिखी। उन्होंने स्क्रीनशॉट को सच बताते हुए गलतियों को माना और अपनी पत्नी समेत उस महिला से भी माफी मांगी।