![]()
- Hindi News
- National
- Delhi Fire Accident Photos Update; Arvind Kejriwal | Fire Breaks Out In Shanties (jhuggis) Of Delhi’s Gokulpuri
जिस समय आग लगी ज्यादातर लोग सो रहे थे और इनके पास बचने का कोई उपाय नहीं था।
दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में स्थित झुग्गी बस्ती में शुक्रवार देर रात आग लग गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि 60 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गईं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गोकुलपुरी पहुंचे। वहां उन्होंने मौजूदा हालात का जायजा लिया। साथ ही पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी की।
फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर 13 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। आग काफी भयानक थी, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 4 बजे आग पर काबू पाया लिया गया।
जले हुए शव को पहचानना मुश्किल
दिल्ली फायर टीम के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि सर्विस के दौरान 7 जले हुए शव मिले, जिनकी पहचान करना काफी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मौत आग लगने के चलते हुई है ऐसा लग रहा था कि ये लोग सो रहे थे और इनके पास बचने का कोई उपाय नहीं था, क्योंकि आग बहुत तेजी से फैल गई थी। हमें अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

आग के बाद झोपड़ियां पूरी तरह से जलकर राख हो गई है।
शुक्रवार रात 1 बजे लगी आग
मौके पर पुलिस के कई अधिकारी भी पहुंचे। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एडिशनल DCP ने कहा कि रात 1 बजे गोकुलपुरी थाना क्षेत्र की एक झुग्गी बस्ती में आग की सूचना मिली। सभी बचाव उपकरण के साथ पुलिस मौके पहुंची। हमने तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम के साथ कोऑर्डिनेट किया। कई लोग रेस्क्यू किए गए। जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। DCP ने कहा कि आग किस वजह से लगी इसका पता नहीं चल पाया है।
Hindi NewsNationalDelhi Fire Accident Photos Update; Arvind Kejriwal | Fire Breaks Out In Shanties (jhuggis) Of Delhi’s Gokulpuriजिस समय आग लगी ज्यादातर लोग सो रहे थे और इनके पास बचने का कोई उपाय नहीं था।दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में स्थित झुग्गी बस्ती में शुक्रवार देर रात आग लग गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि 60 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गईं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गोकुलपुरी पहुंचे। वहां उन्होंने मौजूदा हालात का जायजा लिया। साथ ही पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी की।फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर 13 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। आग काफी भयानक थी, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 4 बजे आग पर काबू पाया लिया गया।जले हुए शव को पहचानना मुश्किलदिल्ली फायर टीम के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि सर्विस के दौरान 7 जले हुए शव मिले, जिनकी पहचान करना काफी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मौत आग लगने के चलते हुई है ऐसा लग रहा था कि ये लोग सो रहे थे और इनके पास बचने का कोई उपाय नहीं था, क्योंकि आग बहुत तेजी से फैल गई थी। हमें अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।आग के बाद झोपड़ियां पूरी तरह से जलकर राख हो गई है।शुक्रवार रात 1 बजे लगी आगमौके पर पुलिस के कई अधिकारी भी पहुंचे। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एडिशनल DCP ने कहा कि रात 1 बजे गोकुलपुरी थाना क्षेत्र की एक झुग्गी बस्ती में आग की सूचना मिली। सभी बचाव उपकरण के साथ पुलिस मौके पहुंची। हमने तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम के साथ कोऑर्डिनेट किया। कई लोग रेस्क्यू किए गए। जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। DCP ने कहा कि आग किस वजह से लगी इसका पता नहीं चल पाया है।