कहानी एक पति के खौफनाक बदले की जिसे पुलिसिया रवैये से तंग आकर दिया गया था अंजाम

news image

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से सामने आई यह कहानी किसी फिल्म की कहानी सरीखी रही। जिसमें एक पति ने पत्नी को न्याय दिलाने के लिए पहले कानूनी प्रक्रिया अपनाई। लेकिन पुलिसिया रवैये से तंग आकर उसने अपराध का रास्ता अपनाया।

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बीती 4 जनवरी 2022 को एक गांव में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में लाल सिंह नाम के किसान की मौत हो गई। धमाका इतना तीव्र रहा कि लाला सिंह के चीथड़े उड़ गए। पुलिस को सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। रतलाम का यह इलाका कभी भी नक्सलवाद या आतंकवाद से प्रभावित नहीं रहा। जांच हुई तो पता चला कि जब लाला सिंह अपना ट्यूबवेल स्टार्ट करने गया, धमाका तभी हुआ था।

इस कहानी में 4 जनवरी 2022 को रतलाम जिले के रत्तागढ़खेड़ा में रहने वाला लाला सिंह नाम का किसान खेत पहुंचा। लाला सिंह, सिंचाई के लिए खेत में लगे ट्यूबवेल की मोटर स्टार्टर की ओर गया। उसने मोटर का बटन जैसे ही दबाया, भीषण धमाके में लाला सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि लाला सिंह की हत्या की गई है।

गांव वालों से पूछताछ की गई तो पता चला कि घटना के दिन से सुरेश नाम का व्यक्ति गायब है। साथ ही सुरेश को घटना के एक दिन पहले लाला सिंह के खेत के आसपास देखा गया था। तलाशी अभियान में पुलिस ने सुरेश लोढ़ा को मंदसौर से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद सुरेश ने पुलिस को जो कहानी बताई उसने सभी के होश उड़ा दिए। कहानी एक शख्स के द्वारा लिए गए बदले की है, जिसमें उसकी पत्नी का गैंगरेप हुआ था।

सुरेश ने बताया कि उसकी पत्नी गांव के पूर्व सरपंच भंवरलाल के यहां काम करने जाया करती थी। उसके साथ भंवरलाल, लाला सिंह और दिनेश नाम के शख्स ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया था। साथ ही पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। सुरेश ने घटना की जानकारी होने पर पुलिस के कई चक्कर काटे लेकिन कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई । ऐसे में सुरेश ने खुद ही बदला लेने की ठानी।

सुरेश ने अपने किसी जान-पहचान के व्यक्ति से जिलेटिन की रॉड इकट्ठा की और डेटोनेटर लिया। फिर धमाके की पूरी प्रक्रिया समझी और पहले भंवरलाल को धमाके में उड़ाने की कोशिश की लेकिन वह बच गया। उस घटना को जब 6 महीने बीते तो सुरेश ने रॉड और डेटोनेटर लाला सिंह के ट्यूबवेल पर लगा दिया। इसका कनेक्शन उसने ट्यूबवेल की मोटर से किया, जिसे स्टार्ट करने पर जिलेटिन के छड़ों में धमाका हुआ।

पुलिस पूछताछ में सुरेश ने जुर्म कबूल किया और बताया कि वह अन्य दो आरोपियों को भी मौत के घाट उतारने वाला था। पुलिस ने इस मामले में सुरेश के साथ उस व्यक्ति को भी पकड़ा था, जिसने उसे जिलेटिन की छड़ और डेटोनेटर अवैध रूप से उपलब्ध कराए थे। वहीं, पुलिस ने सुरेश के साथ गैंगरेप के आरोपियों भंवरलाल और दिनेश को भी गिरफ्तार किया। यह कहानी पत्नी के सम्मान में लिए गए बदले के चलते चर्चा का विषय भी बनी थी।

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से सामने आई यह कहानी किसी फिल्म की कहानी सरीखी रही। जिसमें एक पति ने पत्नी को न्याय दिलाने के लिए पहले कानूनी प्रक्रिया अपनाई। लेकिन पुलिसिया रवैये से तंग आकर उसने अपराध का रास्ता अपनाया। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बीती 4 जनवरी 2022 को एक गांव में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में लाल सिंह नाम के किसान की मौत हो गई। धमाका इतना तीव्र रहा कि लाला सिंह के चीथड़े उड़ गए। पुलिस को सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। रतलाम का यह इलाका कभी भी नक्सलवाद या आतंकवाद से प्रभावित नहीं रहा। जांच हुई तो पता चला कि जब लाला सिंह अपना ट्यूबवेल स्टार्ट करने गया, धमाका तभी हुआ था। इस कहानी में 4 जनवरी 2022 को रतलाम जिले के रत्तागढ़खेड़ा में रहने वाला लाला सिंह नाम का किसान खेत पहुंचा। लाला सिंह, सिंचाई के लिए खेत में लगे ट्यूबवेल की मोटर स्टार्टर की ओर गया। उसने मोटर का बटन जैसे ही दबाया, भीषण धमाके में लाला सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि लाला सिंह की हत्या की गई है। गांव वालों से पूछताछ की गई तो पता चला कि घटना के दिन से सुरेश नाम का व्यक्ति गायब है। साथ ही सुरेश को घटना के एक दिन पहले लाला सिंह के खेत के आसपास देखा गया था। तलाशी अभियान में पुलिस ने सुरेश लोढ़ा को मंदसौर से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद सुरेश ने पुलिस को जो कहानी बताई उसने सभी के होश उड़ा दिए। कहानी एक शख्स के द्वारा लिए गए बदले की है, जिसमें उसकी पत्नी का गैंगरेप हुआ था। सुरेश ने बताया कि उसकी पत्नी गांव के पूर्व सरपंच भंवरलाल के यहां काम करने जाया करती थी। उसके साथ भंवरलाल, लाला सिंह और दिनेश नाम के शख्स ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया था। साथ ही पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। सुरेश ने घटना की जानकारी होने पर पुलिस के कई चक्कर काटे लेकिन कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई । ऐसे में सुरेश ने खुद ही बदला लेने की ठानी। सुरेश ने अपने किसी जान-पहचान के व्यक्ति से जिलेटिन की रॉड इकट्ठा की और डेटोनेटर लिया। फिर धमाके की पूरी प्रक्रिया समझी और पहले भंवरलाल को धमाके में उड़ाने की कोशिश की लेकिन वह बच गया। उस घटना को जब 6 महीने बीते तो सुरेश ने रॉड और डेटोनेटर लाला सिंह के ट्यूबवेल पर लगा दिया। इसका कनेक्शन उसने ट्यूबवेल की मोटर से किया, जिसे स्टार्ट करने पर जिलेटिन के छड़ों में धमाका हुआ। पुलिस पूछताछ में सुरेश ने जुर्म कबूल किया और बताया कि वह अन्य दो आरोपियों को भी मौत के घाट उतारने वाला था। पुलिस ने इस मामले में सुरेश के साथ उस व्यक्ति को भी पकड़ा था, जिसने उसे जिलेटिन की छड़ और डेटोनेटर अवैध रूप से उपलब्ध कराए थे। वहीं, पुलिस ने सुरेश के साथ गैंगरेप के आरोपियों भंवरलाल और दिनेश को भी गिरफ्तार किया। यह कहानी पत्नी के सम्मान में लिए गए बदले के चलते चर्चा का विषय भी बनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *