भास्कर LIVE अपडेट्स:मलेशिया, फिलीपींस और सुमात्रा में जोरदार भूकंप, घरों से निकले लोग

news image

  • Hindi News
  • National
  • Former US President Barack Obama Became Corona Positive, Tweeted Himself

कनाडा के टोरंटो में शनिवार को एक सड़क हादसे में पांच 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। इसकी जानकारी कनाडा में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने दी। साथ ही उन्होंने कहा कि टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास की टीम सहायता के लिए पीड़ितों के दोस्तों के संपर्क में है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसा वैन और ट्रेलर के टकराने से हुआ है। हादसे में हरप्रीत सिंह, जसपिंदर सिंह, करनपाल सिंह, मोहित चौहान और पवन कुमार की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 21 से 24 साल के बीच बताई जा रही है। सभी मृतक छात्र ग्रेटर टोरंटो और मोंट्रेयल क्षेत्र के हैं।

आज की अन्य प्रमुख खबरें…

ऑस्कर विनिंग एक्टर विलियम हर्ट का 71 साल की उम्र में निधन

हॉलीवुड के ऑस्कर विनिंग एक्टर विलियम हर्ट का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। विलियम को 2018 में टर्मिनल प्रोस्टेट कैंसर का पता चला था, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि एक्टर का निधन इसी की वजह से ही हुआ है। उन्होंने ‘द बिग चिल’ और ‘ए हिस्ट्री ऑफ वायलेंस’ जैसी फेमस फिल्मों में काम किया है।

मलेशिया, फिलीपींस और सुमात्रा में जोरदार भूकंप, घरों से निकले लोग

मलेशिया में रविवार रात 2.39 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.8 आंकी गई। इसके कुछ देर बाद फिलीपींस में सोमवार सुबह भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। इससे मनीला में इमारतें हिल गईं। हालांकि जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं हैं। सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई। इसका केंद्र लुजोन द्वीप के बटान प्रांत के मोरोंग से 110 किमी दूर था।

उधर, इंडोनेशिया के सुमात्रा में भी सोमवार को 6.7 तीव्रता का भूकंप का झटका आया। इसस घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जानमाल के नुकसान की कोई खबर अब तक नहीं है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर बताया

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ओबामा ने रविवार को खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। ओबामा ने ट्वीट कर कहा कि मैं अभी कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मुझे कुछ दिनों से गले में खराश है, लेकिन मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। ओबामा ने ये भी कहा कि उनकी पत्नी मिशेल ओबामा कोरोना टेस्ट में निगेटिव आई हैं। साथ ही ओबामा ने कहा कि अगर आपने वैक्सीनेशन नहीं कराया है तो जल्द से इसे करा लें, भले ही मामले कम हो रहे हों। पीएम नरेंद्र मोदी ने ओबामा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी शुभकामना दी।

Hindi NewsNationalFormer US President Barack Obama Became Corona Positive, Tweeted Himselfकनाडा के टोरंटो में शनिवार को एक सड़क हादसे में पांच 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। इसकी जानकारी कनाडा में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने दी। साथ ही उन्होंने कहा कि टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास की टीम सहायता के लिए पीड़ितों के दोस्तों के संपर्क में है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसा वैन और ट्रेलर के टकराने से हुआ है। हादसे में हरप्रीत सिंह, जसपिंदर सिंह, करनपाल सिंह, मोहित चौहान और पवन कुमार की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 21 से 24 साल के बीच बताई जा रही है। सभी मृतक छात्र ग्रेटर टोरंटो और मोंट्रेयल क्षेत्र के हैं।आज की अन्य प्रमुख खबरें…ऑस्कर विनिंग एक्टर विलियम हर्ट का 71 साल की उम्र में निधनहॉलीवुड के ऑस्कर विनिंग एक्टर विलियम हर्ट का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। विलियम को 2018 में टर्मिनल प्रोस्टेट कैंसर का पता चला था, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि एक्टर का निधन इसी की वजह से ही हुआ है। उन्होंने ‘द बिग चिल’ और ‘ए हिस्ट्री ऑफ वायलेंस’ जैसी फेमस फिल्मों में काम किया है।मलेशिया, फिलीपींस और सुमात्रा में जोरदार भूकंप, घरों से निकले लोगमलेशिया में रविवार रात 2.39 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.8 आंकी गई। इसके कुछ देर बाद फिलीपींस में सोमवार सुबह भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। इससे मनीला में इमारतें हिल गईं। हालांकि जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं हैं। सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई। इसका केंद्र लुजोन द्वीप के बटान प्रांत के मोरोंग से 110 किमी दूर था।उधर, इंडोनेशिया के सुमात्रा में भी सोमवार को 6.7 तीव्रता का भूकंप का झटका आया। इसस घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जानमाल के नुकसान की कोई खबर अब तक नहीं है।अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर बतायाअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ओबामा ने रविवार को खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। ओबामा ने ट्वीट कर कहा कि मैं अभी कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मुझे कुछ दिनों से गले में खराश है, लेकिन मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। ओबामा ने ये भी कहा कि उनकी पत्नी मिशेल ओबामा कोरोना टेस्ट में निगेटिव आई हैं। साथ ही ओबामा ने कहा कि अगर आपने वैक्सीनेशन नहीं कराया है तो जल्द से इसे करा लें, भले ही मामले कम हो रहे हों। पीएम नरेंद्र मोदी ने ओबामा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी शुभकामना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *