
फिल्म कयामत से कयामत के दौरान लोगों की भीड़ ने जूही चावला और आमिर खान की गाड़ी पर ईंट फेंक कर मारी थी।
बॉलीवुड में कई एक्टर्स आए और एक या दो फिल्मों के बाद उन्हें दोबारा कभी नहीं देखा गया। ऐसा कम ही होता है कि कोई एक्टर रातों-रात मश्हूर हो जाए और पूरे देश के दिल की धड़कन बन जाए। बॉलीवुड ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्हीं में से एक फिल्म ‘कयामत से कयामत’ तक है।
साल 1988 में रिलीज हुई फिल्मों में ये सबसे बड़ी हिट रही। कयामत से कयामत ने आमिर खान और जूही चावला को प्रसिद्धि दिलाई। इस फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं। सिंगिंग आइकॉन उदित नारायण और अलका याज्ञनिक के अलावा राज जुत्शी ने भी अपने शुरुआती करियर में इस फिल्म में काम किया था।
राज इस फिल्म में आमिर के कजिन बने थे। जिसके बाद राज ने आमिर के साथ कई फिल्मों में काम किया, जिसमें से लगान भी एक है। तब से दोनों एक खास रिश्ता साझा करते हैं।
पिछले साल लगान के 20 साल पूरे होने के मौके पर, राज ने इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम के साथ इंटरव्यू में आमिर के साथ अपने रिश्ते और फिल्म के बारे में कई बाते की। उन्होंने बताया कि कैसे कयामत से कयामत तक ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया।
राज ने बताया कि फिल्म को लेकर दर्शकों में बहुत अधिक दीवानगी थी। एक घटना को साझा करते हुए राज ने कहा कि बंगलौर में फिल्म के प्रमोशन के दौरान आयोजक उन्हें याद दिलाने के लिए मंच पर आए कि उन्हें अगले थिएटर के लिए निकलना है। लेकिन वहां मौजूद लोग नहीं चाहते थे कि हम जाएं।
राज ने बताया कि वहां मौजूद लोग भड़क सकते थे, इसलिए सिनेमा हॉल कर्मियों ने हमें पीछे के दरवाजे से बाहर निकलने के लिए कहा। राज ने कहा कि मुझे याद है कि मैं, मंसूर सर और ड्राइवर के साथ कार के सामने बैठा था। सबसे पीछे आमिर और जूही बैठे थे। सिनेमा हॉल एक ऐसी बिल्डिंग में बनाा हुआ था, जहां कई प्राइवेट ऑफिस भी थे। हमें जल्दी जाते हुए देख लोग भड़क गए।
कार पर फेंकी थी ईंट: राज ने बताया कि जब वो उस बिल्डिंग के गेट से बाहर निकलने लगे तो उन लोगों ने हमारी कार पर ईंट फेंकी। जिससे शीशा टूट गया और उसके टूटे हुए टुकड़ें हमारे ऊपर आकर गिरे। हमने से कहा कि स्पीड तेज करो और यहां से निकलो।
फिल्म कयामत से कयामत के दौरान लोगों की भीड़ ने जूही चावला और आमिर खान की गाड़ी पर ईंट फेंक कर मारी थी। बॉलीवुड में कई एक्टर्स आए और एक या दो फिल्मों के बाद उन्हें दोबारा कभी नहीं देखा गया। ऐसा कम ही होता है कि कोई एक्टर रातों-रात मश्हूर हो जाए और पूरे देश के दिल की धड़कन बन जाए। बॉलीवुड ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्हीं में से एक फिल्म ‘कयामत से कयामत’ तक है। साल 1988 में रिलीज हुई फिल्मों में ये सबसे बड़ी हिट रही। कयामत से कयामत ने आमिर खान और जूही चावला को प्रसिद्धि दिलाई। इस फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं। सिंगिंग आइकॉन उदित नारायण और अलका याज्ञनिक के अलावा राज जुत्शी ने भी अपने शुरुआती करियर में इस फिल्म में काम किया था। राज इस फिल्म में आमिर के कजिन बने थे। जिसके बाद राज ने आमिर के साथ कई फिल्मों में काम किया, जिसमें से लगान भी एक है। तब से दोनों एक खास रिश्ता साझा करते हैं। पिछले साल लगान के 20 साल पूरे होने के मौके पर, राज ने इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम के साथ इंटरव्यू में आमिर के साथ अपने रिश्ते और फिल्म के बारे में कई बाते की। उन्होंने बताया कि कैसे कयामत से कयामत तक ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया। राज ने बताया कि फिल्म को लेकर दर्शकों में बहुत अधिक दीवानगी थी। एक घटना को साझा करते हुए राज ने कहा कि बंगलौर में फिल्म के प्रमोशन के दौरान आयोजक उन्हें याद दिलाने के लिए मंच पर आए कि उन्हें अगले थिएटर के लिए निकलना है। लेकिन वहां मौजूद लोग नहीं चाहते थे कि हम जाएं। राज ने बताया कि वहां मौजूद लोग भड़क सकते थे, इसलिए सिनेमा हॉल कर्मियों ने हमें पीछे के दरवाजे से बाहर निकलने के लिए कहा। राज ने कहा कि मुझे याद है कि मैं, मंसूर सर और ड्राइवर के साथ कार के सामने बैठा था। सबसे पीछे आमिर और जूही बैठे थे। सिनेमा हॉल एक ऐसी बिल्डिंग में बनाा हुआ था, जहां कई प्राइवेट ऑफिस भी थे। हमें जल्दी जाते हुए देख लोग भड़क गए। कार पर फेंकी थी ईंट: राज ने बताया कि जब वो उस बिल्डिंग के गेट से बाहर निकलने लगे तो उन लोगों ने हमारी कार पर ईंट फेंकी। जिससे शीशा टूट गया और उसके टूटे हुए टुकड़ें हमारे ऊपर आकर गिरे। हमने से कहा कि स्पीड तेज करो और यहां से निकलो।