![]()
- Hindi News
- National
- Defense Minister Rajnath And External Affairs Minister Jaishankar Will Answer In Parliament Today Regarding The Missile That Fell In Pakistan

भारत की एक मिसाइल 9 मार्च को पाकिस्तान में 261 किलोमीटर अंदर उसके शहर चन्नू मियां के पास जा गिरी। भारत का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ। इस मामले पर मंगलवार को संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद जवाब देंगे। भारतीय सेना की बिना हथियारों वाली मिसाइल गलती से फायर हो गई थी। चूंकि इसमें हथियार नहीं थे, इसलिए कोई नुकसान नहीं हुआ। भारत ने अपनी गलती मानते हुए हाईलेवल कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी के ऑर्डर जारी कर दिए थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि हम भी इसका जवाब दे सकते थे लेकिन हमने होश नहीं खोया। उधर, अमेरिका ने भी कहा है कि भारत से मिसाइल दागा जाना महज एक हादसा है। इसके अलावा कोई संकेत नहीं हैं।
आज की अन्य प्रमुख खबरें…
कार्ति चिदंबरम का दावा- पीएम का यूट्यूब चैनल कर रहा कमाई, सरकार ने नहीं पूछने दिया संसद में इस पर सवाल

कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम ने दावा किया है कि उन्हें संसद में प्रधानमंत्री कार्यालय के यूट्यूब चैनल से जुड़ा सवाल पूछने की इजाजत नहीं दी गई। उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया कि क्या प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO इंडिया) के यूट्यूब चैनल के कंटेन्ट को मोनेटाइज्ड किया जा रहा था? इस बारे में संसद में सवाल करने की अनुमति नहीं मिली। चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री के यूट्यूब चैनल के बारे में मेरे प्रश्न को इस आधार पर अस्वीकार कर दिया गया है कि यह प्राथमिक रूप से भारत सरकार की चिंता नहीं है। चिदंबरम ने पूछा कि क्या पीएमओ चैनल पर कंटेन्ट को मोनेटाइज्ड किया गया था, क्या इससे किसी तरह का राजस्व मिला था और क्या चैनल पर विज्ञापनों को चलाने की अनुमति दी गई थी, और क्या इनकी स्क्रीनिंग की जा रही थी?
जेईई मेन का शेड्यूल बोर्ड परीक्षा के कारण बदला

बोर्ड परीक्षाओं के चलते जेईई मेन का अप्रैल सेशन री-शेड्यूल किया गया है। 16 अप्रैल से शुरू होने वाले सेशन की परीक्षा अब 21, 24, 25, 29 अप्रैल और एक व चार मई को होगी। हालांकि इस बदलाव से अप्रैल व मई सेशन के बीच मात्र 19 दिन का समय होगा। इससे पहले जारी शेड्यूल में जेईई मेन्स 2022 परीक्षा की तारीखें 16, 17, 18, 19, 20 और 21 अप्रैल 2020 निर्धारित की गई थीं। आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन्स 2022 का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। जेईई मेन्स 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 है।
Hindi NewsNationalDefense Minister Rajnath And External Affairs Minister Jaishankar Will Answer In Parliament Today Regarding The Missile That Fell In Pakistanभारत की एक मिसाइल 9 मार्च को पाकिस्तान में 261 किलोमीटर अंदर उसके शहर चन्नू मियां के पास जा गिरी। भारत का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ। इस मामले पर मंगलवार को संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद जवाब देंगे। भारतीय सेना की बिना हथियारों वाली मिसाइल गलती से फायर हो गई थी। चूंकि इसमें हथियार नहीं थे, इसलिए कोई नुकसान नहीं हुआ। भारत ने अपनी गलती मानते हुए हाईलेवल कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी के ऑर्डर जारी कर दिए थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि हम भी इसका जवाब दे सकते थे लेकिन हमने होश नहीं खोया। उधर, अमेरिका ने भी कहा है कि भारत से मिसाइल दागा जाना महज एक हादसा है। इसके अलावा कोई संकेत नहीं हैं।आज की अन्य प्रमुख खबरें…कार्ति चिदंबरम का दावा- पीएम का यूट्यूब चैनल कर रहा कमाई, सरकार ने नहीं पूछने दिया संसद में इस पर सवालकांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम ने दावा किया है कि उन्हें संसद में प्रधानमंत्री कार्यालय के यूट्यूब चैनल से जुड़ा सवाल पूछने की इजाजत नहीं दी गई। उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया कि क्या प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO इंडिया) के यूट्यूब चैनल के कंटेन्ट को मोनेटाइज्ड किया जा रहा था? इस बारे में संसद में सवाल करने की अनुमति नहीं मिली। चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री के यूट्यूब चैनल के बारे में मेरे प्रश्न को इस आधार पर अस्वीकार कर दिया गया है कि यह प्राथमिक रूप से भारत सरकार की चिंता नहीं है। चिदंबरम ने पूछा कि क्या पीएमओ चैनल पर कंटेन्ट को मोनेटाइज्ड किया गया था, क्या इससे किसी तरह का राजस्व मिला था और क्या चैनल पर विज्ञापनों को चलाने की अनुमति दी गई थी, और क्या इनकी स्क्रीनिंग की जा रही थी?जेईई मेन का शेड्यूल बोर्ड परीक्षा के कारण बदलाबोर्ड परीक्षाओं के चलते जेईई मेन का अप्रैल सेशन री-शेड्यूल किया गया है। 16 अप्रैल से शुरू होने वाले सेशन की परीक्षा अब 21, 24, 25, 29 अप्रैल और एक व चार मई को होगी। हालांकि इस बदलाव से अप्रैल व मई सेशन के बीच मात्र 19 दिन का समय होगा। इससे पहले जारी शेड्यूल में जेईई मेन्स 2022 परीक्षा की तारीखें 16, 17, 18, 19, 20 और 21 अप्रैल 2020 निर्धारित की गई थीं। आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन्स 2022 का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। जेईई मेन्स 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 है।