![]()
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- A Two And A Half Year Old Boy Was Killed By Beheading In Gabipur; Was In Love With The Mother Of The Deceased
हिसार12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो।
हरियाणा के हिसार में एक ढ़ाई साल के बालक शिवा की हत्या के मामले में स्थानीय कोर्ट ने दोषी को मौत की सजा सुनाई है। बच्चे की हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने के मामले में एक सप्ताह पहले गांव गैबीपुर के हेमराज को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश गुरविंदर सिंह वधवा की कोर्ट ने दोषी करार दिया था।
मामले के अनुसार बरवाला थाना क्षेत्र के गांव गैबीपुर में 16 जून 2018 को हेमराज के खेत में एक ढ़ाई साल के बालक का शव बरामद हुआ था। उसका सिर भी धड़ से अलग था। गांव के सरंपच अर्जुन मेहता ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी थी। छानबीन के आधार पर पुलिस ने इस मामले में हमराज को गिरफ्तार किया था। बाद में पुलिस ने खेत के पास से ही एक नाले में बच्चे का कटा सिर बरामद किया गया था।
बच्चे की मां से था प्रेम प्रसंग
मृतक बालक की पहचान शिवा के तौर पर हुई थी। हेमराज का शिवा की मां सुमन के साथ वर्ष 2018 से प्रेम प्रसंग था। वह उसे शादी का झांसा देकर यहां लाया था। 14 अप्रैल 2018 को महिला के साथ उसका बेटा शिवा भी साथ आया था। हेमराज इसे पसंद नहीं करता था। कुछ दिन बाद सुमन को कहा कि वह शिवा को अपने साथ नहीं रखेगा। 16 जून की रात को शिवा को अपने साथ ले गया और उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद कस्सी से उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया था।
Hindi NewsLocalHaryanaHisarA Two And A Half Year Old Boy Was Killed By Beheading In Gabipur; Was In Love With The Mother Of The Deceasedहिसार12 घंटे पहलेकॉपी लिंकप्रतीकात्मक फोटो।हरियाणा के हिसार में एक ढ़ाई साल के बालक शिवा की हत्या के मामले में स्थानीय कोर्ट ने दोषी को मौत की सजा सुनाई है। बच्चे की हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने के मामले में एक सप्ताह पहले गांव गैबीपुर के हेमराज को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश गुरविंदर सिंह वधवा की कोर्ट ने दोषी करार दिया था।मामले के अनुसार बरवाला थाना क्षेत्र के गांव गैबीपुर में 16 जून 2018 को हेमराज के खेत में एक ढ़ाई साल के बालक का शव बरामद हुआ था। उसका सिर भी धड़ से अलग था। गांव के सरंपच अर्जुन मेहता ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी थी। छानबीन के आधार पर पुलिस ने इस मामले में हमराज को गिरफ्तार किया था। बाद में पुलिस ने खेत के पास से ही एक नाले में बच्चे का कटा सिर बरामद किया गया था।बच्चे की मां से था प्रेम प्रसंगमृतक बालक की पहचान शिवा के तौर पर हुई थी। हेमराज का शिवा की मां सुमन के साथ वर्ष 2018 से प्रेम प्रसंग था। वह उसे शादी का झांसा देकर यहां लाया था। 14 अप्रैल 2018 को महिला के साथ उसका बेटा शिवा भी साथ आया था। हेमराज इसे पसंद नहीं करता था। कुछ दिन बाद सुमन को कहा कि वह शिवा को अपने साथ नहीं रखेगा। 16 जून की रात को शिवा को अपने साथ ले गया और उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद कस्सी से उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया था।