होली के दिन दोपहर बाद मिलेगी मेट्रो और बस

news image

होली के त्योहार को देखते हुए राजधानी में परिवहन सेवाओं के समय में फेरबदल किया गया है।

होली के त्योहार को देखते हुए राजधानी में परिवहन सेवाओं के समय में फेरबदल किया गया है। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की ओर से सूचना जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि होली के दिन रंग खेलने के दौरान सुबह से लेकर दोपहर बाद तक बस और मेट्रो सेवाएं पूरी तरह बाधित रहेंगी। दोपहर बाद कुछ विशेष मार्गों और मेट्रो रूट पर सेवा बहाल की जाएगी लेकिन यह सभी रूट पर नहीं होगी। कुछ बसें और मेट्रो ट्रेन ही इस दौरान चलाई जाएंगी।

ढाई बजे के बाद चलेगी मेट्रो

18 मार्च को होली के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। दिल्ली मेट्रो के मुताबिक आम जनता के लिए मेट्रो की सेवाएं दोपहर ढाई बजे के बाद शुरू होंगी और यह आदेश मेट्रो की सभी लाइनों पर लागू रहेंगे। इस श्रेणी मे रेपिड मेट्रो और एयरपोर्ट मेट्रो सेवा को भी शामिल किया गया है। ढाई बजे से मेट्रो सेवाओ की शुरुआत होने के बाद धीरे-धीरे यात्रियों केआवश्यकतानुसार गाड़ियों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।

केवल 898 बस चलेंगी

होली के दिन 18 मार्च को डीटीसी से (दिल्ली परिवहन निगम) की बस सेवा आम जनता को दोपहर के बाद उपलबध होगी। डीटीसी ने इस दिन सुबह की बस सेवा को नहीं चलाने का फैसला लिया है। डीटीसी द्वारा शाम की सेवा भी कुछ चुनिंदा मार्ग पर चलाई जाएगी। डीटीसी का कहना है कि 18 मार्च को डीटीसी केवल 898 बस सेवा को ही संचालित करेगा। डीटीसी अधिकारी संजय सक्सेना ने बताया कि यदि किसी भी नागरिक को बस सेवा की जानकारी लेनी है, तो वह डीटीसी के केंद्रीय कक्ष नंबर 1800118181 पर फोन कर यह संबंधित ले सकता है।

होली के त्योहार को देखते हुए राजधानी में परिवहन सेवाओं के समय में फेरबदल किया गया है। होली के त्योहार को देखते हुए राजधानी में परिवहन सेवाओं के समय में फेरबदल किया गया है। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की ओर से सूचना जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि होली के दिन रंग खेलने के दौरान सुबह से लेकर दोपहर बाद तक बस और मेट्रो सेवाएं पूरी तरह बाधित रहेंगी। दोपहर बाद कुछ विशेष मार्गों और मेट्रो रूट पर सेवा बहाल की जाएगी लेकिन यह सभी रूट पर नहीं होगी। कुछ बसें और मेट्रो ट्रेन ही इस दौरान चलाई जाएंगी। ढाई बजे के बाद चलेगी मेट्रो 18 मार्च को होली के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। दिल्ली मेट्रो के मुताबिक आम जनता के लिए मेट्रो की सेवाएं दोपहर ढाई बजे के बाद शुरू होंगी और यह आदेश मेट्रो की सभी लाइनों पर लागू रहेंगे। इस श्रेणी मे रेपिड मेट्रो और एयरपोर्ट मेट्रो सेवा को भी शामिल किया गया है। ढाई बजे से मेट्रो सेवाओ की शुरुआत होने के बाद धीरे-धीरे यात्रियों केआवश्यकतानुसार गाड़ियों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। केवल 898 बस चलेंगी होली के दिन 18 मार्च को डीटीसी से (दिल्ली परिवहन निगम) की बस सेवा आम जनता को दोपहर के बाद उपलबध होगी। डीटीसी ने इस दिन सुबह की बस सेवा को नहीं चलाने का फैसला लिया है। डीटीसी द्वारा शाम की सेवा भी कुछ चुनिंदा मार्ग पर चलाई जाएगी। डीटीसी का कहना है कि 18 मार्च को डीटीसी केवल 898 बस सेवा को ही संचालित करेगा। डीटीसी अधिकारी संजय सक्सेना ने बताया कि यदि किसी भी नागरिक को बस सेवा की जानकारी लेनी है, तो वह डीटीसी के केंद्रीय कक्ष नंबर 1800118181 पर फोन कर यह संबंधित ले सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *