लाहौल स्पीति के तेलिंग में गिरा हिमखंड:महाराष्ट्र के चार लोगों की कार मनाली-लेह मार्ग पर आई चपेट में; BRO ने 2 घंटे में खोली सड़क

news image

कुल्लू8 घंटे पहले

हिमाचल के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के तेलिंग के पास बुधवार को हिमखंड गिर गया। इसकी चपेट में एक वाहन आ गया। वाहन में हिमाचल के ड्राइवर समेत महाराष्ट्र के जिला सोलापुर के 4 लोग सवार थे। यह सभी वहां फंस गए। प्रशासन ने इन्हें सुरक्षित वहां से निकाला। ये चारों लोग हिमाचल घूमने आए हैं। वहीं हिमखंड गिरने से बंद हुए मनाली लेह मार्ग बंद को 2 घंटे में बहाल कर दिया।

मार्ग बंद होने से लगी वाहनों की लंबी लाइन।

मार्ग बंद होने से लगी वाहनों की लंबी लाइन।

लाहौल स्पीति के पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने बताया कि बुधवार करीब 4:15 बजे तेलिंग गांव के पास मनाली-लेह मार्ग पहाड़ी से हिमस्खलन हो गया है। हिमखंड गिरने से एक वाहन चपेट में आ गया, जबकि दूसरी गाड़ी चपेट में आने से बच गई। इस घटना में वाहन में सवार लोग ठीक हैं। हालांकि गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। महाराष्ट्र सोलापुर के विशाल बाला साहेब गडवे, शिवशंकर अपोने, प्रतीक्षा अपोने और गौरी गड़वे इस गाड़ी में सवार थे। गाड़ी का चालक हिमालयन मुसाफिर टूर एंड ट्रैवल्स का दीप कुमार था।

मनाली-लेह मार्ग पर हिमखंड की चपेट में आई गाड़ी।

मनाली-लेह मार्ग पर हिमखंड की चपेट में आई गाड़ी।

उन्होंने कहा कि हिमस्खलन के कारण बंद मार्ग को बहाल करने के लिए मोर्चा संभाला और जिला प्रशासन व पुलिस ने यातायात को रोक दिया। जिस कारण घटना स्थल के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई, लेकिन बीआरओ ने कड़ी मश्क्कत के बाद करीब दो घंटनों में मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया।

कुल्लू8 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोहिमाचल के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के तेलिंग के पास बुधवार को हिमखंड गिर गया। इसकी चपेट में एक वाहन आ गया। वाहन में हिमाचल के ड्राइवर समेत महाराष्ट्र के जिला सोलापुर के 4 लोग सवार थे। यह सभी वहां फंस गए। प्रशासन ने इन्हें सुरक्षित वहां से निकाला। ये चारों लोग हिमाचल घूमने आए हैं। वहीं हिमखंड गिरने से बंद हुए मनाली लेह मार्ग बंद को 2 घंटे में बहाल कर दिया।मार्ग बंद होने से लगी वाहनों की लंबी लाइन।लाहौल स्पीति के पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने बताया कि बुधवार करीब 4:15 बजे तेलिंग गांव के पास मनाली-लेह मार्ग पहाड़ी से हिमस्खलन हो गया है। हिमखंड गिरने से एक वाहन चपेट में आ गया, जबकि दूसरी गाड़ी चपेट में आने से बच गई। इस घटना में वाहन में सवार लोग ठीक हैं। हालांकि गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। महाराष्ट्र सोलापुर के विशाल बाला साहेब गडवे, शिवशंकर अपोने, प्रतीक्षा अपोने और गौरी गड़वे इस गाड़ी में सवार थे। गाड़ी का चालक हिमालयन मुसाफिर टूर एंड ट्रैवल्स का दीप कुमार था।मनाली-लेह मार्ग पर हिमखंड की चपेट में आई गाड़ी।उन्होंने कहा कि हिमस्खलन के कारण बंद मार्ग को बहाल करने के लिए मोर्चा संभाला और जिला प्रशासन व पुलिस ने यातायात को रोक दिया। जिस कारण घटना स्थल के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई, लेकिन बीआरओ ने कड़ी मश्क्कत के बाद करीब दो घंटनों में मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *