नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने पास किया भारतीय अंटार्कटिका बिल, जानिए क्या है विधेयक में

news image

नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल ने बुधवार को भारतीय अंटार्कटिका विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी। इसमें अंटार्कटिका में भारत की अनुसंधान गतिविधियों तथा पर्यावरण संरक्षण के लिये विनियमन ढांचा प्रदान करने का प्रस्ताव किया गया है।

मोदी कैबिनेट ने दी अंटार्कटिका बिल को मंजूरी
मोदी कैबिनेट ने दी अंटार्कटिका बिल को मंजूरी
नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय अंटार्कटिका विधेयक को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी। इसमें अंटार्कटिका में भारत की अनुसंधान गतिविधियों और पर्यावरण संरक्षण के लिए विनियमन ढांचा प्रदान करने का प्रस्ताव किया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को बैठक हुई थी जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने भारतीय अंटार्कटिका विधेयक का मसौदा तैयार किया है। इसके माध्यम से उम्मीद की जा रही है कि भारत अंटार्कटिका संधि 1959, अंटार्कटिका जलीय जीवन संसाधन संरक्षण संधि 1982 और पर्यावरण संरक्षण पर अंटार्कटिका संधि प्रोटोकाल 1998 के तहत अपने दायित्वों को पूरा कर पाएगा।बताया गया कि यह विधेयक संसद के बजट सत्र के दौरान पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि भारत का अंटार्कटिका कार्यक्रम 1981 में शुरू हुआ था और अब तक उसने 40 वैज्ञानिक अभियानों को पूरा किया है। अंटार्कटिका में भारत के तीन स्थायी शिविर हैं जिनके नाम दक्षिण गंगोत्री (1983), मैत्री (1988) और भारती (2012) हैं। अभी मैत्री और भारती पूरी तरह से काम कर रहे हैं।

भारत ने मैत्री के स्थान पर एक अन्य अनुसंधान सुविधा केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई है। हाल ही में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने संसद की एक समिति को बताया था कि मैत्री के स्थान पर एक अन्य केंद्र की तत्काल जरूरत है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : narendra modi cabinet approves indian antarctica bill
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल ने बुधवार को भारतीय अंटार्कटिका विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी। इसमें अंटार्कटिका में भारत की अनुसंधान गतिविधियों तथा पर्यावरण संरक्षण के लिये विनियमन ढांचा प्रदान करने का प्रस्ताव किया गया है।मोदी कैबिनेट ने दी अंटार्कटिका बिल को मंजूरीनई दिल्लीः केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय अंटार्कटिका विधेयक को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी। इसमें अंटार्कटिका में भारत की अनुसंधान गतिविधियों और पर्यावरण संरक्षण के लिए विनियमन ढांचा प्रदान करने का प्रस्ताव किया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को बैठक हुई थी जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने भारतीय अंटार्कटिका विधेयक का मसौदा तैयार किया है। इसके माध्यम से उम्मीद की जा रही है कि भारत अंटार्कटिका संधि 1959, अंटार्कटिका जलीय जीवन संसाधन संरक्षण संधि 1982 और पर्यावरण संरक्षण पर अंटार्कटिका संधि प्रोटोकाल 1998 के तहत अपने दायित्वों को पूरा कर पाएगा।बताया गया कि यह विधेयक संसद के बजट सत्र के दौरान पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि भारत का अंटार्कटिका कार्यक्रम 1981 में शुरू हुआ था और अब तक उसने 40 वैज्ञानिक अभियानों को पूरा किया है। अंटार्कटिका में भारत के तीन स्थायी शिविर हैं जिनके नाम दक्षिण गंगोत्री (1983), मैत्री (1988) और भारती (2012) हैं। अभी मैत्री और भारती पूरी तरह से काम कर रहे हैं।भारत ने मैत्री के स्थान पर एक अन्य अनुसंधान सुविधा केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई है। हाल ही में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने संसद की एक समिति को बताया था कि मैत्री के स्थान पर एक अन्य केंद्र की तत्काल जरूरत है। Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : narendra modi cabinet approves indian antarctica billHindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *