पहली मीटिंग में CM मान की अफसरों को दो-टूक:राज्य को लंदन, कैलिफोर्निया या पेरिस नहीं असली पंजाब बनाना है; क्रिकेट टीम की तरह काम करें

news image

चंडीगढ़5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पंजाब के सीनियर अफसरों से मीटिंग करते CM भगवंत मान। - Dainik Bhaskar

पंजाब के सीनियर अफसरों से मीटिंग करते CM भगवंत मान।

पंजाब के नए CM भगवंत मान ने गुरूवार को राज्य के सीनियर अफसरों की मीटिंग ली। इसमें उन्होंने दो-टूक कहा कि हमें पंजाब को लंदन, कैलिफोर्निया या पेरिस नहीं बल्कि असली पंजाब बनाना है। उन्होंने अफसरों को भारतीय क्रिकेट टीम का उदाहरण देते हुए कहा कि मैच में जीत हो या हार, टीम में जज्बा बरकरार रहता है। हमें भी ऐसे ही टीम भावना से काम करने की जरूरत है। इस मौके चीफ सेक्रेटरी अनिरुद्ध तिवारी और DGP वीके भवरा ने उन्हें पूरे सहयोग का भरोसा दिया।

राजनीतिक बदलाखोरी नहीं चलेगी, मेरे पास लाल नहीं हरी डायरी
CM भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार राजनीतिक बदलाखोरी के रास्ते पर नहीं चलेगी। उन्होंने अफसरों को कहा कि वह बिना किसी राजनीतिक दबाव के निडर होकर समर्पण, संजीदगी और ईमानदारी से ड्यूटी करें। पिछली सरकार की तरह अफसरों पर कोई दबाव नहीं होगा। मान ने कहा कि मेरे पास कोई लाल डायरी नहीं है। मेरे पास हरी डायरी है, इसलिए किसी तरह की बदलाखोरी की चिंता न करें। बता दें कि अकाली दल के प्रधान अक्सर उनके खिलाफ काम करने वाले अफसरों के नाम लाल डायरी में लिखने और फिर सरकार आने के बाद कार्रवाई की बात कहते रहे हैं।

युवाओं का विदेश जाने का रूझान रोकना है
मान ने अफसरों को कहा कि हमें पंजाब में रोजगार के भरपूर मौके पैदा करने होंगे। यही हमारी सरकार का प्रमुख मकसद है। इससे हम युवाओं के विदेश जाने के रूझान को रोक सकते हैं। मान ने कहा कि पंजाब के ऐसे हालातों की वजह से ही रोजी-रोटी कमाने और बेहतर संभावनाओं के लिए बच्चों को विदेश भेजने के मकसद से गरीब और बेसहारा मां-बाप अपनी संपत्ति बेचने को मजबूर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जल्द एक व्यापक योजना लेकर आएगी ताकि पंजाब में रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें।

चंडीगढ़5 घंटे पहलेकॉपी लिंकपंजाब के सीनियर अफसरों से मीटिंग करते CM भगवंत मान।पंजाब के नए CM भगवंत मान ने गुरूवार को राज्य के सीनियर अफसरों की मीटिंग ली। इसमें उन्होंने दो-टूक कहा कि हमें पंजाब को लंदन, कैलिफोर्निया या पेरिस नहीं बल्कि असली पंजाब बनाना है। उन्होंने अफसरों को भारतीय क्रिकेट टीम का उदाहरण देते हुए कहा कि मैच में जीत हो या हार, टीम में जज्बा बरकरार रहता है। हमें भी ऐसे ही टीम भावना से काम करने की जरूरत है। इस मौके चीफ सेक्रेटरी अनिरुद्ध तिवारी और DGP वीके भवरा ने उन्हें पूरे सहयोग का भरोसा दिया।राजनीतिक बदलाखोरी नहीं चलेगी, मेरे पास लाल नहीं हरी डायरीCM भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार राजनीतिक बदलाखोरी के रास्ते पर नहीं चलेगी। उन्होंने अफसरों को कहा कि वह बिना किसी राजनीतिक दबाव के निडर होकर समर्पण, संजीदगी और ईमानदारी से ड्यूटी करें। पिछली सरकार की तरह अफसरों पर कोई दबाव नहीं होगा। मान ने कहा कि मेरे पास कोई लाल डायरी नहीं है। मेरे पास हरी डायरी है, इसलिए किसी तरह की बदलाखोरी की चिंता न करें। बता दें कि अकाली दल के प्रधान अक्सर उनके खिलाफ काम करने वाले अफसरों के नाम लाल डायरी में लिखने और फिर सरकार आने के बाद कार्रवाई की बात कहते रहे हैं।युवाओं का विदेश जाने का रूझान रोकना हैमान ने अफसरों को कहा कि हमें पंजाब में रोजगार के भरपूर मौके पैदा करने होंगे। यही हमारी सरकार का प्रमुख मकसद है। इससे हम युवाओं के विदेश जाने के रूझान को रोक सकते हैं। मान ने कहा कि पंजाब के ऐसे हालातों की वजह से ही रोजी-रोटी कमाने और बेहतर संभावनाओं के लिए बच्चों को विदेश भेजने के मकसद से गरीब और बेसहारा मां-बाप अपनी संपत्ति बेचने को मजबूर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जल्द एक व्यापक योजना लेकर आएगी ताकि पंजाब में रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *