
MP Police Constable Bharti 2022: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अब केवल लिखित परीक्षा नहीं बल्कि शारीरिक दक्षता के आधार पर भी भर्ती होगी।
भोपाल

MP Police Constable Bharti 2022: मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग में जल्द ही नई भर्तियां की जाएंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 6000 नए पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। बता दें कि फिलहाल कांस्टेबल के 6000 पदों पर भर्तियां चल रही हैं।
सीएम शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, नई भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया अलग अपनाई जाएगी। जिसका सीधा लाभ ग्रामीण अंचल के उम्मीदवारों को मिलेगा, जो दौड़ भाग में अच्छे होंगे। इसमें लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के लिए एक समान अंक रखे जाएंगे। इसका मतलब अब केवल लिखित परीक्षा नहीं बल्कि शारीरिक दक्षता के आधार पर भी भर्ती होगी।
सीएम ने कहा, “मेरे नौजवान बेटा-बेटियों अभी 6 हजार पदों पर पुलिस की भर्ती हुई है। जल्द ही 6 हजार पदों पर और भर्ती निकाल रहे हैं। इस बार तय किया है कि फिजिकल के आधे नंबर और आधे नंबर रिटर्न टेस्ट के रखे जाएंगे। शिक्षकों के लिए भी 13 हजार भर्ती निकालेंगे।”
इसके अलावा सीएम शिवराज ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही 13000 शिक्षक के पदों पर भर्ती निकालने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने बैकलॉग के पद भरे जाने की भी घोषणा की। इससे पहले बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री ने जल्द ही शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की बीत कही थी।
पढें जॉब (Job News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.
MP Police Constable Bharti 2022: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अब केवल लिखित परीक्षा नहीं बल्कि शारीरिक दक्षता के आधार पर भी भर्ती होगी। भोपाल March 18, 2022 8:35:57 pm कांस्टेबल के 6000 पदों पर भर्तियां चल रही हैं। MP Police Constable Bharti 2022: मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग में जल्द ही नई भर्तियां की जाएंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 6000 नए पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। बता दें कि फिलहाल कांस्टेबल के 6000 पदों पर भर्तियां चल रही हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, नई भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया अलग अपनाई जाएगी। जिसका सीधा लाभ ग्रामीण अंचल के उम्मीदवारों को मिलेगा, जो दौड़ भाग में अच्छे होंगे। इसमें लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के लिए एक समान अंक रखे जाएंगे। इसका मतलब अब केवल लिखित परीक्षा नहीं बल्कि शारीरिक दक्षता के आधार पर भी भर्ती होगी। सीएम ने कहा, “मेरे नौजवान बेटा-बेटियों अभी 6 हजार पदों पर पुलिस की भर्ती हुई है। जल्द ही 6 हजार पदों पर और भर्ती निकाल रहे हैं। इस बार तय किया है कि फिजिकल के आधे नंबर और आधे नंबर रिटर्न टेस्ट के रखे जाएंगे। शिक्षकों के लिए भी 13 हजार भर्ती निकालेंगे।” इसके अलावा सीएम शिवराज ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही 13000 शिक्षक के पदों पर भर्ती निकालने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने बैकलॉग के पद भरे जाने की भी घोषणा की। इससे पहले बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री ने जल्द ही शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की बीत कही थी। पढें जॉब (Job News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.