![]()
- Hindi News
- National
- BJP President JP Nadda| Biren Singh And Pramod Sawant| National General Secretary (organisation) BL Santosh| Present In The Meeting|
नई दिल्ली4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में अगला CM कौन होगा, भाजपा जल्द इसका ऐलान कर सकती है। गृहमंत्री अमित शाह के घर शनिवार देर रात तक चली तीनों राज्यों के नेताओं की बैठक में नामों पर सहमति बन गई है। उत्तराखंड में आज विधायक दल की बैठक में इसका ऐलान होगा, तो मणिपुर में CM का नाम फाइनल करने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू आज इंफाल पहुंचेंगे। वहीं, गोवा में प्रमोद सावंत की ताजपोशी लगभग तय है।
अमित शाह के घर हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मणिपुर के कार्यवाहक सीएम एन बीरेन सिंह और गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के अलावा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष भी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू इंफाल जाएंगे
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू पर्यवेक्षक के तौर पर रविवार सुबह इंफाल पहुचेंगे। उनके साथ बीरेन सिंह और बिस्वजीत सिंह भी रहेंगे। वहां वे BJP विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। पहले ये माना जा रहा था कि एन बीरेन सिंह दोबारा राज्य के CM बनेंगे, लेकिन अब इस रेस में वरिष्ठ विधायक टी विश्वजीत सिंह का नाम सामने आ रहा है। इससे पहले पार्टी के शीर्ष नेताओं ने दोनों को दिल्ली बुलाया गया था।

उत्तराखंड में आज BJP विधायक दल की होगी बैठक
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद अगला CM तय करने के लिए आज देहरादून में BJP विधायक दल की बैठक होगी। इसमें राजनाथ सिंह और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगी। इस पर आखिरी फैसला केंद्रीय संसदीय बोर्ड करेगा।
माना जा रहा है कि 22 या 23 मार्च को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। BJP इस समारोह को बड़े इवेंट के तौर पर बनाने की तैयारी कर रही है। शपथ समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा।

गोवा में प्रमोद सावंत का CM बनना तय
गोवा के कार्यवाहक CM प्रमोद सावंत ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। BJP सूत्रों के मुताबिक, प्रमोद सावंत का दोबारा CM बनना तय माना जा रहा है। इसके दो कारण हैं। पहला-प्रमोद साबंत के नेतृत्व में BJP ने गोवा में बड़ी जीत हासिल की है। दूसरा उन्हें जीते हुए 20 में से 17 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला संसदीय दल की बैठक में होगा।

Hindi NewsNationalBJP President JP Nadda| Biren Singh And Pramod Sawant| National General Secretary (organisation) BL Santosh| Present In The Meeting|नई दिल्ली4 घंटे पहलेकॉपी लिंकमणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में अगला CM कौन होगा, भाजपा जल्द इसका ऐलान कर सकती है। गृहमंत्री अमित शाह के घर शनिवार देर रात तक चली तीनों राज्यों के नेताओं की बैठक में नामों पर सहमति बन गई है। उत्तराखंड में आज विधायक दल की बैठक में इसका ऐलान होगा, तो मणिपुर में CM का नाम फाइनल करने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू आज इंफाल पहुंचेंगे। वहीं, गोवा में प्रमोद सावंत की ताजपोशी लगभग तय है।अमित शाह के घर हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मणिपुर के कार्यवाहक सीएम एन बीरेन सिंह और गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के अलावा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष भी मौजूद रहे।केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू इंफाल जाएंगेकेंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू पर्यवेक्षक के तौर पर रविवार सुबह इंफाल पहुचेंगे। उनके साथ बीरेन सिंह और बिस्वजीत सिंह भी रहेंगे। वहां वे BJP विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। पहले ये माना जा रहा था कि एन बीरेन सिंह दोबारा राज्य के CM बनेंगे, लेकिन अब इस रेस में वरिष्ठ विधायक टी विश्वजीत सिंह का नाम सामने आ रहा है। इससे पहले पार्टी के शीर्ष नेताओं ने दोनों को दिल्ली बुलाया गया था।उत्तराखंड में आज BJP विधायक दल की होगी बैठकउत्तराखंड विधानसभा चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद अगला CM तय करने के लिए आज देहरादून में BJP विधायक दल की बैठक होगी। इसमें राजनाथ सिंह और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगी। इस पर आखिरी फैसला केंद्रीय संसदीय बोर्ड करेगा।माना जा रहा है कि 22 या 23 मार्च को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। BJP इस समारोह को बड़े इवेंट के तौर पर बनाने की तैयारी कर रही है। शपथ समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा।गोवा में प्रमोद सावंत का CM बनना तयगोवा के कार्यवाहक CM प्रमोद सावंत ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। BJP सूत्रों के मुताबिक, प्रमोद सावंत का दोबारा CM बनना तय माना जा रहा है। इसके दो कारण हैं। पहला-प्रमोद साबंत के नेतृत्व में BJP ने गोवा में बड़ी जीत हासिल की है। दूसरा उन्हें जीते हुए 20 में से 17 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला संसदीय दल की बैठक में होगा।