रूस ने यूक्रेनी सेना से कहा

news image

Russia Ukraine War Latest News In Hindi: रूस की सेना ने जंग के 25वें दिन यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल में भीषण तबाही मचाई है। रूसी सेना ने यूक्रेन की सेना को हाथ‍ियार डालकर सरेंडर करने को कहा है। इसके ल‍िए रूस ने 5 बजे तक की मोहलत दी है। उधर, उधर, यूक्रेन के उप प्रधान मंत्री ने रायटर के हवाले से कहा कि मारियुपोल के सरेंडर करने का कोई सवाल ही नहीं है।

russia-ukraine-war-photos1_6220af9f3f98d.
Russia Ukraine War News: रूस की सेना ने जंग के 25वें दिन यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल में अब तक का सबसे भीषण हमला किया है। आलम यह है कि इस शहर की 80 फीसदी रिहायशी इमारतें तबाह हो गई हैं। हर तरफ रूसी टैंक नजर आ रहे हैं। ऐसे में रूस ने यूक्रेन की सेना को मारियुपोल में हथियार डालने को कहा है। इसके ल‍िए सुबह 5 बजे मास्को समय (2am GMT) की समय सीमा दी है। उधर, यूक्रेन के उप प्रधान मंत्री ने रायटर के हवाले से कहा कि मारियुपोल के सरेंडर करने का कोई सवाल ही नहीं है।दरअसल यूक्रेन के रणनीतिक रूप से अहम शहर मारियुपोल पर पिछले तीन सप्ताह से लगातार रूसी बलों के हमले जारी हैं, जिसके चलते स्थानीय निवासियों को शहर छोड़कर जाने को मजबूर होना पड़ा। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि रूसी बलों से घिर चुके मारियुपोल में भोजन, पानी और ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह ठप हो चुकी है और अब तक कम से कम 2,300 लोगों की मौत हो चुकी है।

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- पुतिन से बात करने को तैयार, हल नहीं निकला तो हो सकता है तीसरा विश्व युद्ध
शरणार्थियों पर गिरे बम, यूक्रेन भड़का

इससे पहले रूसी सेना ने मारियुपोल शहर में बड़ा हमला किया। यहां पर एक स्कूल में बम गिराए गए और रॉकेट दागे गए। इस स्कूल में हमलों से बचने के लिए 400 लोग छिपे हुए थे। हमले के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। इससे पहले मारियुपोल के ही एक थिएटर पर बमबारी हुई थी, जहां हजार नागरिकों ने शरण ली थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस हमले को युद्ध अपराध करार दिया है। उन्होंने कहा, ‘एक शांतिपूर्ण शहर पर आक्रमण करने वालों ने जो किया, वह एक ऐसा आतंक है, जिसे आने वाली सदियों तक याद किया जाएगा।’

मारियुपोल नगर परिषद ने क‍िया दावा

मारियुपोल नगर परिषद ने दावा किया कि रूसी सैनिकों ने शहर के कई हजार निवासियों को जबरन रूस भेज दिया। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। इन लोगों से डॉक्युमेंट्स छीन लिए गए हैं। इनसे मजदूरी करवाई जा सकती है। वैश्विक संस्था यूनिसेफ ने दावा किया है कि युद्ध के बीच 15 लाख यूक्रेनी बच्चों के बिकने का खतरा है। रूस ने रविवार को फिर से दावा किया कि उसने लगातार दूसरे दिन हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला किया है। इस हमले में एक तेल गोदाम तबाह किया गया। न्यू यॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया कि यूक्रेन के 18 शहरों में रुक-रुककर लगातार बमबारी हो रही है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : russia sets 5am deadline for ukrainian forces’ surrender in mariupol, ukraine deputy pm says no question of surrendering
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Russia Ukraine War Latest News In Hindi: रूस की सेना ने जंग के 25वें दिन यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल में भीषण तबाही मचाई है। रूसी सेना ने यूक्रेन की सेना को हाथ‍ियार डालकर सरेंडर करने को कहा है। इसके ल‍िए रूस ने 5 बजे तक की मोहलत दी है। उधर, उधर, यूक्रेन के उप प्रधान मंत्री ने रायटर के हवाले से कहा कि मारियुपोल के सरेंडर करने का कोई सवाल ही नहीं है।Russia Ukraine War News: रूस की सेना ने जंग के 25वें दिन यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल में अब तक का सबसे भीषण हमला किया है। आलम यह है कि इस शहर की 80 फीसदी रिहायशी इमारतें तबाह हो गई हैं। हर तरफ रूसी टैंक नजर आ रहे हैं। ऐसे में रूस ने यूक्रेन की सेना को मारियुपोल में हथियार डालने को कहा है। इसके ल‍िए सुबह 5 बजे मास्को समय (2am GMT) की समय सीमा दी है। उधर, यूक्रेन के उप प्रधान मंत्री ने रायटर के हवाले से कहा कि मारियुपोल के सरेंडर करने का कोई सवाल ही नहीं है।दरअसल यूक्रेन के रणनीतिक रूप से अहम शहर मारियुपोल पर पिछले तीन सप्ताह से लगातार रूसी बलों के हमले जारी हैं, जिसके चलते स्थानीय निवासियों को शहर छोड़कर जाने को मजबूर होना पड़ा। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि रूसी बलों से घिर चुके मारियुपोल में भोजन, पानी और ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह ठप हो चुकी है और अब तक कम से कम 2,300 लोगों की मौत हो चुकी है।Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- पुतिन से बात करने को तैयार, हल नहीं निकला तो हो सकता है तीसरा विश्व युद्धशरणार्थियों पर गिरे बम, यूक्रेन भड़काइससे पहले रूसी सेना ने मारियुपोल शहर में बड़ा हमला किया। यहां पर एक स्कूल में बम गिराए गए और रॉकेट दागे गए। इस स्कूल में हमलों से बचने के लिए 400 लोग छिपे हुए थे। हमले के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। इससे पहले मारियुपोल के ही एक थिएटर पर बमबारी हुई थी, जहां हजार नागरिकों ने शरण ली थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस हमले को युद्ध अपराध करार दिया है। उन्होंने कहा, ‘एक शांतिपूर्ण शहर पर आक्रमण करने वालों ने जो किया, वह एक ऐसा आतंक है, जिसे आने वाली सदियों तक याद किया जाएगा।’मारियुपोल नगर परिषद ने क‍िया दावामारियुपोल नगर परिषद ने दावा किया कि रूसी सैनिकों ने शहर के कई हजार निवासियों को जबरन रूस भेज दिया। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। इन लोगों से डॉक्युमेंट्स छीन लिए गए हैं। इनसे मजदूरी करवाई जा सकती है। वैश्विक संस्था यूनिसेफ ने दावा किया है कि युद्ध के बीच 15 लाख यूक्रेनी बच्चों के बिकने का खतरा है। रूस ने रविवार को फिर से दावा किया कि उसने लगातार दूसरे दिन हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला किया है। इस हमले में एक तेल गोदाम तबाह किया गया। न्यू यॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया कि यूक्रेन के 18 शहरों में रुक-रुककर लगातार बमबारी हो रही है। Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : russia sets 5am deadline for ukrainian forces’ surrender in mariupol, ukraine deputy pm says no question of surrenderingHindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *