![]()
- Hindi News
- National
- Bihar Became The 12th State Of The Country 110 Years Ago; Odisha And Jharkhand Came Into Existence After Two Partitions

110 साल पहले आज ही के दिन बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग होकर एक नया राज्य बना। ये देश का 12वां राज्य था। 1912 में बने इस राज्य का नाम बिहार था। आज दुनिया के अधिकांश देशों में शासन का डेमोक्रेटिक सिस्टम है। इसकी शुरुआत भी बिहार से ही मानी जाती है। दुनिया के बहुत से हिस्सों में जब लोग पढ़ना-लिखना भी नहीं जानते थे, उस समय शिक्षा का सबसे बड़ा केंद्र नालंदा विश्वविद्यालय इसी राज्य में था।
लगभग छठी शताब्दी ईसा पूर्व में बिहार के शासकों का चयन जनता के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता था। 1935 में बिहार से अलग होकर उड़ीसा (अब ओडिशा) नाम का एक नया राज्य अस्तित्व में आया। वहीं, 2000 में एक बार फिर बिहार का विभाजन हुआ और झारखंड का जन्म हुआ।
दुनिया में पहली बार फिल्म का प्रदर्शन
22 मार्च 1895 को पेरिस में पहली बार सार्वजनिक रूप से एक फिल्म दिखाई गई। लुई ल्यूमियर ने फैक्ट्री से बाहर निकलते कामगारों का एक वीडियो रिकॉर्ड कर स्क्रीन पर दिखाया था। इस तकनीक को ल्यूमियर ब्रदर्स ने अपने नाम से पेटेंट भी कराया। ये फिल्म महज 45 सेकंड की थी। इसे देखने 200 दर्शक आए थे। 1896-97 में इस फिल्म को भारत में प्रदर्शित किया गया।
पहली फिल्म प्रदर्शित करने के बाद ल्यूमियर ब्रदर्स और उनकी टीम दुनियाभर में अपनी फिल्मों का प्रदर्शन करने लगी। इसके साथ ही ये लोग नई फिल्मों की शूटिंग भी कर रहे थे। आज भले आप 70MM स्क्रीन सुनते हैं, लेकिन ल्यूमियर ब्रदर्स की पहली फिल्म 35MM पर शूट हुई थी।
22 मार्च को देश-दुनिया में इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है…
2005: तमिल फिल्मों के मशहूर एक्टर जेमिनी गणेशन का निधन हुआ। फिल्मों में रोमांटिक भूमिकाएं निभाने के लिए तमिल सिनेमा में उन्हें “कादल मन्नान” यानी रोमांस का देवता उपनाम मिला था। गणेशन एक्ट्रेस रेखा के पिता थे।
2004: हमास के को-फाउंडर और फिलिस्तीन के इस्लामिक लीडर शेख अहमद यासीन की इजरायल मिसाइल स्ट्राइक में मौत हुई।
1993: आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र संघ ने जल संसाधनों को बचाने के लिए वर्ल्ड वाटर डे मनाने का ऐलान किया।
1977: आपातकाल के बाद हुए आम चुनाव में कांग्रेस की जबर्दस्त शिकस्त के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा।
1960: दो अमेरिकी वैज्ञानिकों को लेजर यानी लाइट एप्लीफिकेश बाय स्टीमुलेटेड एमिशन ऑफ रेडिएशन का पेटेंट मिला। इसका इस्तेमाल प्रिंटिंग, स्किन ट्रीटमेंट से लेकर लेजर सर्जरी तक में होता है।
1956: अमेरिका में रंगभेद विरोधी नेता मार्टिन लूथर किंग को एक नस्लवादी कानून का विरोध करने के कारण जेल हुई। किंग के नेतृत्व में अलबामा के काले लोगों ने राज्य में चलने वाली बसों का बहिष्कार किया था।
1947: लॉर्ड माउंटबेटन आखिरी वायसराय के तौर पर भारत आए।
1945: मध्य पूर्व एशियाई देशों मिस्र, सीरिया, लेबनान, इराक, जॉर्डन, सऊदी अरब और यमन ने मिलकर अरब लीग की स्थापना की। लीग की पहली बैठक मिस्र की राजधानी काहिरा में हुई।
1934: जॉर्जिया के ऑगस्टा में गोल्फ के पहले मास्टर्स टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। आयोजन ऑगस्टा नेशनल गोल्फ क्लब ने किया था।
1894: चटगांव विद्रोह का नेतृत्व करने वाले क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म हुआ।
1890: रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बने।
1739: ईरान के बादशाह नादिर शाह ने अपनी फौज को दिल्ली में नरसंहार का आदेश दिया। इतिहास में इसे ‘कत्लेआम’ के नाम से जाना जाता है। ये कत्लेआम 58 दिन तक चला था।
Hindi NewsNationalBihar Became The 12th State Of The Country 110 Years Ago; Odisha And Jharkhand Came Into Existence After Two Partitions110 साल पहले आज ही के दिन बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग होकर एक नया राज्य बना। ये देश का 12वां राज्य था। 1912 में बने इस राज्य का नाम बिहार था। आज दुनिया के अधिकांश देशों में शासन का डेमोक्रेटिक सिस्टम है। इसकी शुरुआत भी बिहार से ही मानी जाती है। दुनिया के बहुत से हिस्सों में जब लोग पढ़ना-लिखना भी नहीं जानते थे, उस समय शिक्षा का सबसे बड़ा केंद्र नालंदा विश्वविद्यालय इसी राज्य में था।लगभग छठी शताब्दी ईसा पूर्व में बिहार के शासकों का चयन जनता के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता था। 1935 में बिहार से अलग होकर उड़ीसा (अब ओडिशा) नाम का एक नया राज्य अस्तित्व में आया। वहीं, 2000 में एक बार फिर बिहार का विभाजन हुआ और झारखंड का जन्म हुआ।दुनिया में पहली बार फिल्म का प्रदर्शन22 मार्च 1895 को पेरिस में पहली बार सार्वजनिक रूप से एक फिल्म दिखाई गई। लुई ल्यूमियर ने फैक्ट्री से बाहर निकलते कामगारों का एक वीडियो रिकॉर्ड कर स्क्रीन पर दिखाया था। इस तकनीक को ल्यूमियर ब्रदर्स ने अपने नाम से पेटेंट भी कराया। ये फिल्म महज 45 सेकंड की थी। इसे देखने 200 दर्शक आए थे। 1896-97 में इस फिल्म को भारत में प्रदर्शित किया गया।पहली फिल्म प्रदर्शित करने के बाद ल्यूमियर ब्रदर्स और उनकी टीम दुनियाभर में अपनी फिल्मों का प्रदर्शन करने लगी। इसके साथ ही ये लोग नई फिल्मों की शूटिंग भी कर रहे थे। आज भले आप 70MM स्क्रीन सुनते हैं, लेकिन ल्यूमियर ब्रदर्स की पहली फिल्म 35MM पर शूट हुई थी।22 मार्च को देश-दुनिया में इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है…2005: तमिल फिल्मों के मशहूर एक्टर जेमिनी गणेशन का निधन हुआ। फिल्मों में रोमांटिक भूमिकाएं निभाने के लिए तमिल सिनेमा में उन्हें “कादल मन्नान” यानी रोमांस का देवता उपनाम मिला था। गणेशन एक्ट्रेस रेखा के पिता थे।2004: हमास के को-फाउंडर और फिलिस्तीन के इस्लामिक लीडर शेख अहमद यासीन की इजरायल मिसाइल स्ट्राइक में मौत हुई।1993: आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र संघ ने जल संसाधनों को बचाने के लिए वर्ल्ड वाटर डे मनाने का ऐलान किया।1977: आपातकाल के बाद हुए आम चुनाव में कांग्रेस की जबर्दस्त शिकस्त के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा।1960: दो अमेरिकी वैज्ञानिकों को लेजर यानी लाइट एप्लीफिकेश बाय स्टीमुलेटेड एमिशन ऑफ रेडिएशन का पेटेंट मिला। इसका इस्तेमाल प्रिंटिंग, स्किन ट्रीटमेंट से लेकर लेजर सर्जरी तक में होता है।1956: अमेरिका में रंगभेद विरोधी नेता मार्टिन लूथर किंग को एक नस्लवादी कानून का विरोध करने के कारण जेल हुई। किंग के नेतृत्व में अलबामा के काले लोगों ने राज्य में चलने वाली बसों का बहिष्कार किया था।1947: लॉर्ड माउंटबेटन आखिरी वायसराय के तौर पर भारत आए।1945: मध्य पूर्व एशियाई देशों मिस्र, सीरिया, लेबनान, इराक, जॉर्डन, सऊदी अरब और यमन ने मिलकर अरब लीग की स्थापना की। लीग की पहली बैठक मिस्र की राजधानी काहिरा में हुई।1934: जॉर्जिया के ऑगस्टा में गोल्फ के पहले मास्टर्स टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। आयोजन ऑगस्टा नेशनल गोल्फ क्लब ने किया था।1894: चटगांव विद्रोह का नेतृत्व करने वाले क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म हुआ।1890: रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बने।1739: ईरान के बादशाह नादिर शाह ने अपनी फौज को दिल्ली में नरसंहार का आदेश दिया। इतिहास में इसे ‘कत्लेआम’ के नाम से जाना जाता है। ये कत्लेआम 58 दिन तक चला था।