
Britain Bans Wagner Group : वैगनर अर्धसैनिक समूह को व्लादिमीर पुतिन की निजी सेना बताया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह चेतावनी दी गई है कि समूह को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की हत्या का काम सौंपा गया है।

निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल होने का दावा
वैगनर अर्धसैनिक समूह को व्लादिमीर पुतिन की निजी सेना बताया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह चेतावनी दी गई है कि समूह को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की हत्या का काम सौंपा गया है। ब्रिटेन के विदेश सचिव लिज ट्रस ने नए प्रतिबंधों पर अपने बयान में समूह को ‘किराए के ठग’ के रूप में वर्णित किया, यह कहते हुए कि वे कुलीन वर्गों और व्यवसायों के साथ निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल रहे हैं।
कौन करता है वैगनर ग्रुप की फंडिंग?
बीबीसी के मुताबिक, आधिकारिक तौर पर वैगनर समूह और रूसी सरकार के बीच कोई संबंध नहीं है। यह समूह किसी भी राज्य की भागीदारी से इनकार करता है। जबकि रूस और वैगनर समूह के बीच संबंध कानूनी रूप से सही नहीं है, क्योंकि रूस में निजी सैन्य ठेकेदार अवैध हैं। माना जाता है कि इसे पुतिन से जुड़े एक अमीर व्यापारी येवगेनी प्रिगोझिन की ओर से फंड मुहैया करवाया जाता है।
प्रिगोझिन ने हमेशा वैगनर के साथ किसी भी संबंध से इनकार किया है। नए प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए ब्रिटेन के विदेश सचिव लिज ट्रस ने कहा, ‘पुतिन को किसी भ्रम में नहीं रहना चाहिए, हम अपने सहयोगियों के साथ एकजुट हैं और रूसी अर्थव्यवस्था पर शिकंजा कसते रहेंगे, ताकि उनका यूक्रेन में विफल होना सुनिश्चित हो सके।’
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : russia ukraine war britain announces new sanctions against wagner group and step daughter of sergei lavrov polina kovaleva
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Curated by योगेश मिश्रा | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Mar 24, 2022, 9:19 PMBritain Bans Wagner Group : वैगनर अर्धसैनिक समूह को व्लादिमीर पुतिन की निजी सेना बताया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह चेतावनी दी गई है कि समूह को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की हत्या का काम सौंपा गया है।रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधलंदन : ब्रिटेन ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की सौतेली बेटी पर प्रतिबंध लगा दिए है। यूक्रेन युद्ध का लगभग एक महीना पूरे होने पर ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन ने घोषणा की है कि वह वैगनर समूह को भी प्रतिबंधित करेगा। वैगनर भाड़े के सैनिकों का एक समूह है, जो पहली बार 2014 में चर्चा में आया था, जब यह पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष के दौरान रूसी समर्थक अलगाववादियों का समर्थन कर रहा था। तब से यह सीरिया, मोजाम्बिक, सूडान और मध्य एशियाई गणराज्य सहित अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय रहा है।नए प्रतिबंधों में सबसे बड़ा नाम लावरोव की सौतेली बेटी पोलीना कोवालेवा का है। 26 साल की पोलीना केंसिंग्टन में अपने 40 करोड़ के घर में रहती हैं। रजिस्ट्री दस्तावेजों के अनुसार, कोवालेवा ने 2016 में सिर्फ 21 साल की उम्र में बिना किसी लोन के केंसिंग्टन में एक अपार्टमेंट खरीदा था जिसकी कीमत 4.4 मिलियन पाउंड थी। यह अपार्टमेंट बेहद आलीशान है जिसमें स्विमिंग पूल, जिम, स्पा, सिनेमा, गोल्फ सिम्युलेटर, गेम्स रूम और शानदार व्यू मिलता है। इस अपार्टमेंट में कोवालेवा अपने पार्टनर के साथ रहती हैं। माना जाता है कि कोवालेवा की फर्म में उनके पार्टनर की भी 10 फीसदी की हिस्सेदारी है।Russian Coup : डगमगा रहा पुतिन का सिंहासन! पश्चिमी प्रतिबंधों से अधिकारियों में बढ़ रहा अंसतोष, युद्ध खिंचा तो हो सकता है तख्तापलटनिर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल होने का दावावैगनर अर्धसैनिक समूह को व्लादिमीर पुतिन की निजी सेना बताया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह चेतावनी दी गई है कि समूह को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की हत्या का काम सौंपा गया है। ब्रिटेन के विदेश सचिव लिज ट्रस ने नए प्रतिबंधों पर अपने बयान में समूह को ‘किराए के ठग’ के रूप में वर्णित किया, यह कहते हुए कि वे कुलीन वर्गों और व्यवसायों के साथ निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल रहे हैं।कौन करता है वैगनर ग्रुप की फंडिंग?बीबीसी के मुताबिक, आधिकारिक तौर पर वैगनर समूह और रूसी सरकार के बीच कोई संबंध नहीं है। यह समूह किसी भी राज्य की भागीदारी से इनकार करता है। जबकि रूस और वैगनर समूह के बीच संबंध कानूनी रूप से सही नहीं है, क्योंकि रूस में निजी सैन्य ठेकेदार अवैध हैं। माना जाता है कि इसे पुतिन से जुड़े एक अमीर व्यापारी येवगेनी प्रिगोझिन की ओर से फंड मुहैया करवाया जाता है।प्रिगोझिन ने हमेशा वैगनर के साथ किसी भी संबंध से इनकार किया है। नए प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए ब्रिटेन के विदेश सचिव लिज ट्रस ने कहा, ‘पुतिन को किसी भ्रम में नहीं रहना चाहिए, हम अपने सहयोगियों के साथ एकजुट हैं और रूसी अर्थव्यवस्था पर शिकंजा कसते रहेंगे, ताकि उनका यूक्रेन में विफल होना सुनिश्चित हो सके।'(एजेंसी इनपुट के साथ)Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : russia ukraine war britain announces new sanctions against wagner group and step daughter of sergei lavrov polina kovalevaHindi News from Navbharat Times, TIL Network