DC vs MI: वर्तमान कप्तान की फ्यूचर ‘कैप्टन’ से भिड़ंत, आज यहां होगी छक्कों की बारिश!

news image

Rohit Sharma vs Rishabh Pant: आईपीएल-2022 में आज डबल हेडर है। यानी रविवार को दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा और ऋषभ पंत की कप्तानी पर सभी की नजरें होंगी।

DC vs MI Match Preview, रोहित शर्मा बनाम ऋषभ पंत: वर्तमान कप्तान की फ्यूचर कैप्टन से भिड़ंत, छोटे मैदान पर होगी छक्कों की बारिश!
DC vs MI Match Preview, रोहित शर्मा बनाम ऋषभ पंत: वर्तमान कप्तान की फ्यूचर ‘कैप्टन’ से भिड़ंत, छोटे मैदान पर होगी छक्कों की बारिश!
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Match Today) इंडियन प्रीमियर लीग (DC vs MI IPL 2022) के इस सीजन अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Match Today) से आज भिड़ेगी तो दिग्गजों के इस मुकाबले में अतीत का प्रदर्शन ज्यादा मायने नहीं रखेगा। मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), ईशान किशन, कायरन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह समेत अपनी कोर टीम कायम रखी है।यह चार नाम किसी भी विपक्षी टीम में खौफ पायदा करने के लिए काफी है। खासकर सभी प्रारूपों में भारत के नए कप्तान रोहित की नेतृत्व क्षमता और तकनीकी कौशल से सभी वाकिफ हैं। अब देखना यह है कि बतौर कप्तान दिल्ली के लिए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का प्रदर्शन कैसा रहता है जिन्हें भारत का भावी कप्तान माना जा रहा है। मतलब यह मुकाबला भारत के मौजूदा और भविष्य के कप्तान की तकनीकी कौशल का भी टेस्ट है।

मध्यक्रम में अनुभव की कमी
रोहित बता ही चुके हैं कि वह और ईशान पारी का आगाज करेंगे। दोनों फॉर्म में होने पर दुनिया के किसी भी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। दिल्ली के गेंदबाजों को इसे लेकर सावधान रहना होगा। सूर्यकुमार यादव इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं जो एनसीए में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। उनकी जगह अनमोलप्रीत सिंह को मौका मिल सकता है। मुंबई को हालांकि अपने मध्यक्रम पर ध्यान देना होगा जिसमें सिर्फ पोलार्ड अनुभवी खिलाड़ी हैं। तिलक वर्मा और टिम डेविड के रूप में मध्यक्रम में उसके पास विस्फोटक बल्लेबाज हैं लेकिन आईपीएल में अभी तक इनकी प्रतिभा ज्यादा देखने को नहीं मिली है। जहां तक गेंदबाजी की बात है तो बुमराह तेज आक्रमण की कमान संभालेंगे और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट भी ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच पर प्रभावी हो सकते हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी मयंक मार्कंडेय और मुरुगन अश्विन के पास हो सकती है।
PBKS vs RCB Match Preview: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स में भिड़ंत, दो नए कप्तानों की टक्कर में निगाहें विराट कोहली पर
ऑलराउंडर देंगे मजबूती
जहां तक दिल्ली की बात है तो उसके लिए टिम सीफर्ट और पृथ्वी साव पारी का आगाज कर सकते हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर अभी टीम से जुड़े नहीं हैं। दिल्ली के प्रदर्शन की कुंजी हालांकि कप्तान पंत के हाथ में होगी जिन्हें मोर्चे से अगुआई करनी होगी। वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज रॉववमन पॉवेल, फॉर्म में चल रहे सरफराज खान और अंडर19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान यश ढुल से मध्यक्रम में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल फिनिशर की भूमिका में होंगे। स्पिन का जिम्मा अक्षर के साथ चाइनामेन गेंदबाज कुलदीप यादव संभाल सकते हैं। तेज आक्रमण की कमान साउथ अफ्रीका के एनरिच नॉर्त्जे के हाथ में होगी जिनका साथ मुस्ताफिजूर रहमान देंगे। हेड कोच रिकी पोंटिंग टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी को भी आजमा सकते हैं। दिल्ली ने पिछली बार मुंबई को दोनों मुकाबलों में हराया था। लिहाजा, टीम उसी मनोबल के साथ इस बार भी उतरेगी।

MS Dhoni 50: धोनी-धोनी… गूंज उठा वानखेड़े स्टेडियम, शाहरुख के बेटे आर्यन भी कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए
आमना-सामना

  • कुल मैच 30
  • दिल्ली की जीत 14
  • मुंबई की जीत 16

संभावित प्लेइंग XI
दिल्ली: टिम सीफर्ट, पृथ्वी साव, ऋषभ पंत (कप्तान), सरफराज खान, यश ढुल, रॉवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मुस्ताफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी और एनरिच नॉर्त्जे

IPL 2022: ड्वेन ब्रावो ने की मलिंगा की बराबरी, CSK की हार के बावजूद बनाया बड़ा आईपीएल रिकॉर्ड
मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कायरन पोलार्ड, फैबियन एलन, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, टायमल मिल्स और जसप्रीत बुमराह

मैच: मुंबई बनाम दिल्ली: ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
टेलिकास्ट: दोपहर 3:30 बजे से, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर

नंबर्स गेम

  • 684 रन मुंबई और दिल्ली के बीच हुई भिड़ंत में सबसे ज्यादा अब तक मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए हैं
  • 37 गेंदों पर 100 रन की तेजतर्रार पारी वर्ष 2010 में मुंबई के खिलाफ यूसुफ पठान ने इसी मैदान पर खेली थी


पिच और मौसम
ब्रेबोर्न की पिच बल्लेबाजों के मददगार रही है। पिछले 10 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 183.3 की ऐवरेज से रन बनाए हैं। दिन का मैच होने की वजह से ओस की भी भूमिका नहीं होगी। मौसम उमस भरा होगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : ipl 2022 all eyes on rohit sharma and rishabh pant in delhi capitals vs mumbai indians match preview predictions head to head and stats
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Rohit Sharma vs Rishabh Pant: आईपीएल-2022 में आज डबल हेडर है। यानी रविवार को दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा और ऋषभ पंत की कप्तानी पर सभी की नजरें होंगी।DC vs MI Match Preview, रोहित शर्मा बनाम ऋषभ पंत: वर्तमान कप्तान की फ्यूचर ‘कैप्टन’ से भिड़ंत, छोटे मैदान पर होगी छक्कों की बारिश!मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Match Today) इंडियन प्रीमियर लीग (DC vs MI IPL 2022) के इस सीजन अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Match Today) से आज भिड़ेगी तो दिग्गजों के इस मुकाबले में अतीत का प्रदर्शन ज्यादा मायने नहीं रखेगा। मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), ईशान किशन, कायरन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह समेत अपनी कोर टीम कायम रखी है।यह चार नाम किसी भी विपक्षी टीम में खौफ पायदा करने के लिए काफी है। खासकर सभी प्रारूपों में भारत के नए कप्तान रोहित की नेतृत्व क्षमता और तकनीकी कौशल से सभी वाकिफ हैं। अब देखना यह है कि बतौर कप्तान दिल्ली के लिए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का प्रदर्शन कैसा रहता है जिन्हें भारत का भावी कप्तान माना जा रहा है। मतलब यह मुकाबला भारत के मौजूदा और भविष्य के कप्तान की तकनीकी कौशल का भी टेस्ट है।मध्यक्रम में अनुभव की कमीरोहित बता ही चुके हैं कि वह और ईशान पारी का आगाज करेंगे। दोनों फॉर्म में होने पर दुनिया के किसी भी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। दिल्ली के गेंदबाजों को इसे लेकर सावधान रहना होगा। सूर्यकुमार यादव इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं जो एनसीए में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। उनकी जगह अनमोलप्रीत सिंह को मौका मिल सकता है। मुंबई को हालांकि अपने मध्यक्रम पर ध्यान देना होगा जिसमें सिर्फ पोलार्ड अनुभवी खिलाड़ी हैं। तिलक वर्मा और टिम डेविड के रूप में मध्यक्रम में उसके पास विस्फोटक बल्लेबाज हैं लेकिन आईपीएल में अभी तक इनकी प्रतिभा ज्यादा देखने को नहीं मिली है। जहां तक गेंदबाजी की बात है तो बुमराह तेज आक्रमण की कमान संभालेंगे और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट भी ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच पर प्रभावी हो सकते हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी मयंक मार्कंडेय और मुरुगन अश्विन के पास हो सकती है।PBKS vs RCB Match Preview: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स में भिड़ंत, दो नए कप्तानों की टक्कर में निगाहें विराट कोहली परऑलराउंडर देंगे मजबूतीजहां तक दिल्ली की बात है तो उसके लिए टिम सीफर्ट और पृथ्वी साव पारी का आगाज कर सकते हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर अभी टीम से जुड़े नहीं हैं। दिल्ली के प्रदर्शन की कुंजी हालांकि कप्तान पंत के हाथ में होगी जिन्हें मोर्चे से अगुआई करनी होगी। वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज रॉववमन पॉवेल, फॉर्म में चल रहे सरफराज खान और अंडर19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान यश ढुल से मध्यक्रम में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल फिनिशर की भूमिका में होंगे। स्पिन का जिम्मा अक्षर के साथ चाइनामेन गेंदबाज कुलदीप यादव संभाल सकते हैं। तेज आक्रमण की कमान साउथ अफ्रीका के एनरिच नॉर्त्जे के हाथ में होगी जिनका साथ मुस्ताफिजूर रहमान देंगे। हेड कोच रिकी पोंटिंग टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी को भी आजमा सकते हैं। दिल्ली ने पिछली बार मुंबई को दोनों मुकाबलों में हराया था। लिहाजा, टीम उसी मनोबल के साथ इस बार भी उतरेगी।MS Dhoni 50: धोनी-धोनी… गूंज उठा वानखेड़े स्टेडियम, शाहरुख के बेटे आर्यन भी कुर्सी छोड़कर खड़े हो गएआमना-सामनाकुल मैच 30दिल्ली की जीत 14मुंबई की जीत 16संभावित प्लेइंग XIदिल्ली: टिम सीफर्ट, पृथ्वी साव, ऋषभ पंत (कप्तान), सरफराज खान, यश ढुल, रॉवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मुस्ताफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी और एनरिच नॉर्त्जेIPL 2022: ड्वेन ब्रावो ने की मलिंगा की बराबरी, CSK की हार के बावजूद बनाया बड़ा आईपीएल रिकॉर्डमुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कायरन पोलार्ड, फैबियन एलन, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, टायमल मिल्स और जसप्रीत बुमराहमैच: मुंबई बनाम दिल्ली: ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबईटेलिकास्ट: दोपहर 3:30 बजे से, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क परनंबर्स गेम684 रन मुंबई और दिल्ली के बीच हुई भिड़ंत में सबसे ज्यादा अब तक मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए हैं37 गेंदों पर 100 रन की तेजतर्रार पारी वर्ष 2010 में मुंबई के खिलाफ यूसुफ पठान ने इसी मैदान पर खेली थीपिच और मौसमब्रेबोर्न की पिच बल्लेबाजों के मददगार रही है। पिछले 10 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 183.3 की ऐवरेज से रन बनाए हैं। दिन का मैच होने की वजह से ओस की भी भूमिका नहीं होगी। मौसम उमस भरा होगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : ipl 2022 all eyes on rohit sharma and rishabh pant in delhi capitals vs mumbai indians match preview predictions head to head and statsHindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *