Bharat Bandh Today LIVE: सेंट्रल ट्रेड यूनियनों का 28, 29 को देशव्‍यापी बंद का ऐलान, केंद्र ने राज्‍यों को लिखा पत्र, पावर सप्‍लाई में न आए कोई बाधा

news image

Live

Bharat Band Today Live Updates: केंद्र सरकार ने बंद के मद्देनजर सभी राज्‍य सरकारों से कहा है कि वे इस बात को सुनिश्चित करें कि कहीं पर भी पावर सप्‍लाई में कोई बाधा न आए।

नई दिल्ली

Updated:

Bharat bandh today live updates| Bharat bandh today| Bharat bandh latest updates

Bharat Bandh Today Live Updates: दो दिन का यह भारत बंद केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बुलाया गया है। ऑल इंडिया बैंक एम्‍प्‍लॉयीज एसोसिएशन ने इस बंद को समर्थन देने की घोषणा की है। (Photo- PTI)

पश्चिम बंगाल और केरल समेत कई राज्यों में केंद्रीय ट्रेड यूनियन की ओर से बुलाए गए बंद का असर देखने को मिल रहा है। कोलकाता में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक बाधित कर दिया है। वहीं तिरुवनंतपुरम में लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भारतीय मजदूर संघ ने बंद को समर्थन न देने की बात कही है। उसने इस पर राजनीति से प्रेरित होने का आरोप लगाया है।

बता दें कि केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने सोमवार और मंगलवार (28 मार्च और 29 मार्च) को भारत बंद की घोषणा की है। भारत बंद को भारतीय स्टेट बैंक समेत कई बैंकों ने भी अपना समर्थन दिया है। इस वजह से ज्यादातर बैंकों के कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। सरकार की निजीकरण की नीतियों के विरोध में बैंको ने भारत बंद को समर्थन देने का ऐलान किया है। ट्रेड यूनियन ने भारत बंद में स्थाई और अस्थाई कर्मचारियों से भी शामिल होने की अपील की है।

विद्युत मंत्रालय ने सभी राज्य सरकार और बिजली अधिकारियों को 28 मार्च से 30 मार्च तक बंद के दौरान बिजली ग्रिड के रखरखाव और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए खुद को तैयार करने के लिए एक एडवाइजरी जारी की। मंत्रालय ने कहा है कि सभी बिजली उपयोगिताओं को बिजली ग्रिड के चौबीसों घंटे सामान्य कामकाज और सभी संयंत्रों, ट्रांसमिशन लाइनों और सबस्टेशनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय करने होंगे।

Live Updates

Bharat bandh latest updates: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ केंद्रीय कर्मचारियों की ओर से बुलाए गए इस बंद में बैंक, रोडवेज और बिजली विभाग समेत कई अन्‍य डिपर्टमेंट के कर्मचारी भी हिस्‍सा ले रहे हैं।

भारत बंद के मद्देनजर राज्य सरकारों ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये हैं। वहीं उर्जा मंत्रालय ने सभी एजेंसियों को बिजली आपूर्ति की स्थिरता को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सभी अस्पतालों, रक्षा विभागों और रेलवे जैसी आवश्यक सेवाओं की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है।

ट्रांसपोर्ट और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी भारत बंद के समर्थन का ऐलान किया है। ट्रेड संघो की प्रमुख मांगों में मनरेगा के तहत मजदूरी के आवंटन को बढ़ाना, निजीकरण को रोकना राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन को समाप्त करना शामिल है। बंगाल सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों को सोमवार और मंगलवार को दफ्तर आने को कहा है। बंगाल में सभी सरकारी दफ्तर अपने तय समय के अनुसार खुलेंगे।

Homenationalbharat bandh today live nationwide strike on march 28 29 to hit banking transport services across india Live Bharat Band Today Live Updates: केंद्र सरकार ने बंद के मद्देनजर सभी राज्‍य सरकारों से कहा है कि वे इस बात को सुनिश्चित करें कि कहीं पर भी पावर सप्‍लाई में कोई बाधा न आए। नई दिल्ली Updated: March 28, 2022 9:32:27 am Bharat Bandh Today Live Updates: दो दिन का यह भारत बंद केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बुलाया गया है। ऑल इंडिया बैंक एम्‍प्‍लॉयीज एसोसिएशन ने इस बंद को समर्थन देने की घोषणा की है। (Photo- PTI) पश्चिम बंगाल और केरल समेत कई राज्यों में केंद्रीय ट्रेड यूनियन की ओर से बुलाए गए बंद का असर देखने को मिल रहा है। कोलकाता में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक बाधित कर दिया है। वहीं तिरुवनंतपुरम में लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भारतीय मजदूर संघ ने बंद को समर्थन न देने की बात कही है। उसने इस पर राजनीति से प्रेरित होने का आरोप लगाया है। बता दें कि केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने सोमवार और मंगलवार (28 मार्च और 29 मार्च) को भारत बंद की घोषणा की है। भारत बंद को भारतीय स्टेट बैंक समेत कई बैंकों ने भी अपना समर्थन दिया है। इस वजह से ज्यादातर बैंकों के कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। सरकार की निजीकरण की नीतियों के विरोध में बैंको ने भारत बंद को समर्थन देने का ऐलान किया है। ट्रेड यूनियन ने भारत बंद में स्थाई और अस्थाई कर्मचारियों से भी शामिल होने की अपील की है। विद्युत मंत्रालय ने सभी राज्य सरकार और बिजली अधिकारियों को 28 मार्च से 30 मार्च तक बंद के दौरान बिजली ग्रिड के रखरखाव और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए खुद को तैयार करने के लिए एक एडवाइजरी जारी की। मंत्रालय ने कहा है कि सभी बिजली उपयोगिताओं को बिजली ग्रिड के चौबीसों घंटे सामान्य कामकाज और सभी संयंत्रों, ट्रांसमिशन लाइनों और सबस्टेशनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय करने होंगे।Live UpdatesBharat bandh latest updates: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ केंद्रीय कर्मचारियों की ओर से बुलाए गए इस बंद में बैंक, रोडवेज और बिजली विभाग समेत कई अन्‍य डिपर्टमेंट के कर्मचारी भी हिस्‍सा ले रहे हैं। भारत बंद के मद्देनजर राज्य सरकारों ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये हैं। वहीं उर्जा मंत्रालय ने सभी एजेंसियों को बिजली आपूर्ति की स्थिरता को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सभी अस्पतालों, रक्षा विभागों और रेलवे जैसी आवश्यक सेवाओं की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है। ट्रांसपोर्ट और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी भारत बंद के समर्थन का ऐलान किया है। ट्रेड संघो की प्रमुख मांगों में मनरेगा के तहत मजदूरी के आवंटन को बढ़ाना, निजीकरण को रोकना राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन को समाप्त करना शामिल है। बंगाल सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों को सोमवार और मंगलवार को दफ्तर आने को कहा है। बंगाल में सभी सरकारी दफ्तर अपने तय समय के अनुसार खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *