![]()
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bhagwant Mann Vs Narendra Modi Govt; Punjab CM On Pathankot Terror Attack And Rajnath Singh
चंडीगढ़2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- वीडियो
पंजाब के CM भगवंत मान ने शुक्रवार को विधानसभा में आरोप लगाया कि पठानकोट में आतंकी हमले के बाद सेना भेजने के बदले केंद्र ने 7.50 करोड़ रुपए मांगे थे। मान ने कहा- उस वक्त मैं सांसद था। जब मुझे इसका पता चला तो मैं सांसद साधु सिंह को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला।
मान ने आगे कहा- मैंने उन्हें कहा कि यह रकम हमारे एमपी लैड फंड से काट लीजिए, पर हमें लिखकर दे दीजिए कि हमने पंजाब को सेना किराए पर दी थी। पंजाब देश का हिस्सा नहीं है। सबसे पहले बंदूक की गोलियां हमारी छाती पर चलती हैं। इसके बाद रक्षा मंत्री ने वह रुपए नहीं लिए।

मुख्यमंत्री द्वारा शेयर किया गया रक्षामंत्री को लिखा पत्र।
2016 में हुआ था आतंकी हमला, 8 जवान शहीद हुए थे
पठानकोट एयरबेस पर 2 जनवरी 2016 को आतंकी हमला हुआ था। जिसे भारतीय सेना की वर्दी में आए हथियारबंद आतंकियों ने अंजाम दिया था। इस हमले में 7 जवान शहीद हुए थे। जांच में पता चला था कि सभी आतंकी रावी नदी के जरिए भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर आए थे। भारत में पहुंचकर आंतकियों ने कुछ गाड़ियों को हाईजैक किया। इनके जरिए वह पठानकोट एयरबेस पर पहुंचे थे। इसके बाद सेना आई और 5 आतंकियों को ढेर कर दिया था।

पठानकोट हमले के दौरान एक्शन के लिए तैयार सेना। (फाइल फोटो)
चंडीगढ़ को लेकर बुलाया था विधानसभा सेशन
केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ के कर्मचारियों को केंद्रीय सर्विस नियमों के अधीन कर दिया। इसके बाद पंजाब की मान सरकार ने शुक्रवार को स्पेशल सेशन बुलाया था। उसी में केंद्र की पंजाब के प्रति भेदभावपूर्ण नीति का उदाहरण देते वक्त CM मान ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब के सैनिक सबसे पहले सीने पर दुश्मन की गोलियां खाते हैं। इसके बावजूद राज्य के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा
भाजपा के प्रदेश प्रधान बोले- झूठ फैलाया जा रहा
भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी वालों को भ्रम फैलाने की आदत है। जिस वक्त पठानकोट आतंकी हमला हुआ, पंजाब में अकाली दल-भाजपा गठबंधन की सरकार थी। मैं वहां से विधायक था। अगर केंद्र ने रुपए मांगे होते तो सबसे पहले हमें पता चलता। उस वक्त की सरकार के ध्यान में यह बात आती। यह सब भ्रम फैलाया जा रहा है। इनकी आदत है कि कोई बात बोलो और फिर उससे भाग जाओ। हालांकि अब इनकी जवाबदेही तय होगी। इनको महिलाओं को एक हजार रुपए प्रतिमाह और 300 यूनिट मुफ्त बिजली के चुनावी वादे पर पंजाब को जवाब देना होगा।
Hindi NewsLocalPunjabBhagwant Mann Vs Narendra Modi Govt; Punjab CM On Pathankot Terror Attack And Rajnath Singhचंडीगढ़2 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोपंजाब के CM भगवंत मान ने शुक्रवार को विधानसभा में आरोप लगाया कि पठानकोट में आतंकी हमले के बाद सेना भेजने के बदले केंद्र ने 7.50 करोड़ रुपए मांगे थे। मान ने कहा- उस वक्त मैं सांसद था। जब मुझे इसका पता चला तो मैं सांसद साधु सिंह को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला।मान ने आगे कहा- मैंने उन्हें कहा कि यह रकम हमारे एमपी लैड फंड से काट लीजिए, पर हमें लिखकर दे दीजिए कि हमने पंजाब को सेना किराए पर दी थी। पंजाब देश का हिस्सा नहीं है। सबसे पहले बंदूक की गोलियां हमारी छाती पर चलती हैं। इसके बाद रक्षा मंत्री ने वह रुपए नहीं लिए।मुख्यमंत्री द्वारा शेयर किया गया रक्षामंत्री को लिखा पत्र।2016 में हुआ था आतंकी हमला, 8 जवान शहीद हुए थेपठानकोट एयरबेस पर 2 जनवरी 2016 को आतंकी हमला हुआ था। जिसे भारतीय सेना की वर्दी में आए हथियारबंद आतंकियों ने अंजाम दिया था। इस हमले में 7 जवान शहीद हुए थे। जांच में पता चला था कि सभी आतंकी रावी नदी के जरिए भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर आए थे। भारत में पहुंचकर आंतकियों ने कुछ गाड़ियों को हाईजैक किया। इनके जरिए वह पठानकोट एयरबेस पर पहुंचे थे। इसके बाद सेना आई और 5 आतंकियों को ढेर कर दिया था।पठानकोट हमले के दौरान एक्शन के लिए तैयार सेना। (फाइल फोटो)चंडीगढ़ को लेकर बुलाया था विधानसभा सेशनकेंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ के कर्मचारियों को केंद्रीय सर्विस नियमों के अधीन कर दिया। इसके बाद पंजाब की मान सरकार ने शुक्रवार को स्पेशल सेशन बुलाया था। उसी में केंद्र की पंजाब के प्रति भेदभावपूर्ण नीति का उदाहरण देते वक्त CM मान ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब के सैनिक सबसे पहले सीने पर दुश्मन की गोलियां खाते हैं। इसके बावजूद राज्य के साथ भेदभाव किया जा रहा है।भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्माभाजपा के प्रदेश प्रधान बोले- झूठ फैलाया जा रहाभाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी वालों को भ्रम फैलाने की आदत है। जिस वक्त पठानकोट आतंकी हमला हुआ, पंजाब में अकाली दल-भाजपा गठबंधन की सरकार थी। मैं वहां से विधायक था। अगर केंद्र ने रुपए मांगे होते तो सबसे पहले हमें पता चलता। उस वक्त की सरकार के ध्यान में यह बात आती। यह सब भ्रम फैलाया जा रहा है। इनकी आदत है कि कोई बात बोलो और फिर उससे भाग जाओ। हालांकि अब इनकी जवाबदेही तय होगी। इनको महिलाओं को एक हजार रुपए प्रतिमाह और 300 यूनिट मुफ्त बिजली के चुनावी वादे पर पंजाब को जवाब देना होगा।