![]()
- Hindi News
- National
- Deuba Will Be In India For Three Days, Will Meet Modi, Will Also Visit Varanasi
नई दिल्ली4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा तीन दिन के भारत दौरे पर आज नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी आरजू राणा देउबा, चार कैबिनेट मंत्री, सरकारी सचिव, वरिष्ठ अधिकारी और उद्योगपतियों सहित 50 लोग भारत आए हैं। जुलाई 2021 में पांचवीं बार नेपाल का पीएम बनने के बाद यह उनका पहला विदेशी दौरा है। देउबा वाराणसी की यात्रा भी करेंगे। वे 3 अप्रैल को वापस रवाना होंगे।
देउबा के साथ आए प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री नारायण खाडका और अन्य मंत्री शामिल हैं। अपने दौरे के दौरान देउबा भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से आज मुलाकात करेंगे। दौरे के दूसरे दिन उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम है। अन्य कार्यक्रमों के अलावा वे वाराणसी भी जाएंगे।

भारत पहुंचे देउबा का एयरपोर्ट पर स्वागत करते भारत के अधिकारी।
नड्डा से मिले

भाजपा मुख्यालय में देउबा का स्वागत पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने किया।
शाम को देउबा भाजपा मुख्यालय पहुंचे। वहां उनका स्वागत भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने किया। बाद में देउबा ने नड्डा से मुलाकात भी की।
पहला द्विपक्षीय विदेश दौरा
देउबा ने जुलाई 2021 में पांचवीं बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। यह उनका पहला द्विपक्षीय विदेश दौरा है। भारत के पीएम मोदी से उनकी मुलाकात इसके पहले 2 नवंबर 2021 को ग्लास्गो में कॉप 26 के दौरान हुई थी।
पीएम के रूप में पांचवां दौरा
देउबा पहले भी कई बार भारत आ चुके हैं। पीएम के रूप में यह उनका पांचवां दौरा है। आखिरी बार वे अगस्त 2017 में भारत आए थे। इसके पहले 1996, 2002 और 2004 में भी भारत का दौरा कर चुके हैं।इस मौके पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच परस्पर सहयोग में भारी बढ़ोतरी हुई है। देउबा के दौरे से दोनों देशों के पास सहयोग और भागीदारी को और बढ़ाने का मौका होगा, जिससे दोनों देशों के लोगों को लाभ हो सके।
Hindi NewsNationalDeuba Will Be In India For Three Days, Will Meet Modi, Will Also Visit Varanasiनई दिल्ली4 घंटे पहलेकॉपी लिंकनेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा तीन दिन के भारत दौरे पर आज नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी आरजू राणा देउबा, चार कैबिनेट मंत्री, सरकारी सचिव, वरिष्ठ अधिकारी और उद्योगपतियों सहित 50 लोग भारत आए हैं। जुलाई 2021 में पांचवीं बार नेपाल का पीएम बनने के बाद यह उनका पहला विदेशी दौरा है। देउबा वाराणसी की यात्रा भी करेंगे। वे 3 अप्रैल को वापस रवाना होंगे।देउबा के साथ आए प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री नारायण खाडका और अन्य मंत्री शामिल हैं। अपने दौरे के दौरान देउबा भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से आज मुलाकात करेंगे। दौरे के दूसरे दिन उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम है। अन्य कार्यक्रमों के अलावा वे वाराणसी भी जाएंगे।भारत पहुंचे देउबा का एयरपोर्ट पर स्वागत करते भारत के अधिकारी।नड्डा से मिलेभाजपा मुख्यालय में देउबा का स्वागत पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने किया।शाम को देउबा भाजपा मुख्यालय पहुंचे। वहां उनका स्वागत भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने किया। बाद में देउबा ने नड्डा से मुलाकात भी की।पहला द्विपक्षीय विदेश दौरादेउबा ने जुलाई 2021 में पांचवीं बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। यह उनका पहला द्विपक्षीय विदेश दौरा है। भारत के पीएम मोदी से उनकी मुलाकात इसके पहले 2 नवंबर 2021 को ग्लास्गो में कॉप 26 के दौरान हुई थी।पीएम के रूप में पांचवां दौरादेउबा पहले भी कई बार भारत आ चुके हैं। पीएम के रूप में यह उनका पांचवां दौरा है। आखिरी बार वे अगस्त 2017 में भारत आए थे। इसके पहले 1996, 2002 और 2004 में भी भारत का दौरा कर चुके हैं।इस मौके पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच परस्पर सहयोग में भारी बढ़ोतरी हुई है। देउबा के दौरे से दोनों देशों के पास सहयोग और भागीदारी को और बढ़ाने का मौका होगा, जिससे दोनों देशों के लोगों को लाभ हो सके।